Home मेकअप नेल आर्ट बाजार में मिलने वाली इन सस्ती नेल पॉलिश को जरूर करें ट्राई

बाजार में मिलने वाली इन सस्ती नेल पॉलिश को जरूर करें ट्राई

0

एक राजकुमारी की तरह तैयार होना हर लड़की को पसंद होता है। जब बात उनके बालों, नाखून और त्वचा की हो तो लड़कियां इस मामले में काफी गंभीर होती हैं। वह इस मामले में कोई भी समझौता नहीं करती हैं। एक बार अगर कोई ब्रांड लड़की के दिल को भा जाएं, तो उसी ब्रांड को इस्तेमाल करती हैं। लड़कियां केवल अच्छे ब्रांड का चुनाव करते समय उसकी कीमत पर भी खास ध्यान देती हैं। आइए आपको बताते हैं कि लड़कियों को कौन-कौन से ब्रांड के नेलपॉलिश पसंद होते हैं।

Nail PolishImage Source: nailartlacquer

1 कलर बार नेल पॉलिश
यह एक किफायती ब्रांड है, जो कि 3 डी और 2 डी दोनों रंगों में उपलब्ध होते हैं। इसकी कीमत 100 से 200 रुपए तक की होती है। यह कलर रेंज, गुणवत्ता लड़कियों को काफी संतुष्टि देता है। इस नेलपॉलिश का टेक्स्चर काफी जल्दी और आसानी से सूख जाता है।

Image Source: 3.bp.blogspot

2 लेक्मे नेल पॉलिश
इस ब्रांड ने लड़कियों के दिल में अपनी क्वालिटी के कारण एक खास जगह बना ली हैं। भारत में यह ब्रांड काफी अधिक बिकता है, अगर आपको विश्वास ना हो तो आप चैक कर सकते हैं।

Image Source: fashionableu

3 रेवलॉन नेल पॉलिश
यह ब्रांड काफी सस्ता और अच्छी क्वालिटी का होता है, जिसमें कई किस्म के रंग होते हैं। आप जब किसी भी दुकान में जाएंगी तो आपको इस ब्रांड की नेलपॉलिश का रंग देखकर प्यार हो जाएगा।

Image Source: experthometips

4 फेसिस नेल पॉलिश
जब बात नेलपॉलिश की हो तो ऐसे में फेसिस ब्रांड का नाम ना आएं, ऐसा हो ही नहीं सकता है। दरअसल इस ब्रांड के नेल पॉलिश में रंग और चमक दोनों ही है। यह नेलपॉलिश काफी कीफायती होने के साथ ही बेहतरीन क्वालिटी और टेक्स्चर के साथ कई स्टोर्स पर उपलब्ध होती है।

Image Source: bbeautilicious

5 एली 18 नेल पॉलिश
अधिकतर लड़कियों को कलर बार के बाद यहीं ब्रांड अच्छा लगता है। हम जानते हैं कि आप इसकी कीमत जानकर काफी आश्चर्य हो जाएंगे। अधिकांश लड़कियां इस ब्रांड को इसलिए इस्तेमाल करती हैं क्योंकि यह काफी लंबे समय तक टिकी रहती है।

Image Source: 3.bp.blogspot

6 एमटीवी नेल पॉलिश
इस नेल पॉलिश में भी आपको कई रंग मिल जाएंगे। इस नेल पॉलिश में चमकिले क्रिस्टल्स होते हैं। आप भी अगर इस तरह के नेल पॉलिश की तलाश कब से कर रहीं हैं तो आज ही जाकर इस ब्रांड की नेल पॉलिश खरीदें।

Image Source: i.ytimg

7 मेबिलिन नेल पॉलिश
यह ब्रांड मेरा भी फेवरेट है, इसमें कई अलग-अलग कलर रेंज में उपलब्ध हैं। इस नेलपॉलिश का कीमत भी काफी कीफायती हैं, जी हां आप सिर्फ 100 रुपए में इस ब्रांड की नेलपॉलिश खरीद सकते हैं।

Image Source: ponikuta

हम जानते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, तो आज ही मार्किट जाकर इनमें से कोई भी नेलपॉलिश खरीदकर अपने नाखूनों को एक नया लुक दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version