Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल ये हैं भोजन के लिए सबसे उत्तम तेल, जानें इन हेल्दी तेलों...

ये हैं भोजन के लिए सबसे उत्तम तेल, जानें इन हेल्दी तेलों के लाभ

0

हमारे देश में पारंपरिक भोजन बिना तेल के बनता ही नहीं है। वर्तमान समय में लोगों में आई जागरूकता के कारण तेल का यूज पहले से भले ही कम हो गया हो लेकिन उसको भोजन से बिल्कुल अलग नहीं किया जा सकता है। डॉक्टर भी तेल को पूरी तरह से बंद करने की सलाह कभी नहीं देते क्योंकि यह हमारे शरीर के लिए लाभकारी होता है। खैर भोजन बनाने में हम वैसे तो प्रतिदिन तेल का यूज करते हैं लेकिन यदि हम सही तेल का यूज अपने भोजन में करेंगे तो हमारा स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहेगा। इसी क्रम में आज हम आपको बता रहें हैं भोजन को बनाने वाले कुछ अलग अलग तेलों तथा उनके लाभों के बारे में।

भोजन के अलग अलग तेल तथा उनके लाभ –

1 – ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल Image source:

इस तेल में मोनो अनसेचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं। ये आपको दिल के रोगों तथा ब्रेस्ट कैंसर से बचाता हैं। यह आपके कोलेस्टेरॉल स्तर को भी कम करता है। भारत में यह काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है। इसमें काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इसको अन्य तेल से बेहतर बनाता हैं। आप इसको अँधेरे, सूखे तथा ठंडे स्थान पर ही रखें। ऐसा करने पर यह जल्दी खराब नहीं होता है।

यह भी पढ़ें – ये आयुर्वेदिक तेल करेंगे आपकी हर बिमारी का समाधान

2 – कोकोनट ऑयल

Image source:

यह काफी शक्तिशाली तेल माना जाता है। इसके अंदर सेचुरेटेड फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो आपके शरीर के कोलेस्टेरॉल को भी कंट्रोल में रखता हैं। इसके अलावा ये आपके शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया और पैथोजेन्स को भी खत्म करता हैं। यह आपके अंदर पेट भरने की फिलिंग को बनाता है साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

3 – कैनोला ऑयल

Image source:

यह सबसे स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। इसको कैनोला प्लांट के बीज से निकाला जाता है। इसके अंदर सेचुरेटेड फैट की मात्रा काफी कम होती है। यह तेल मोनोअनसेचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है जो आपके स्वस्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसमें आपको ओमेगा 6 व ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भी काफी मात्रा में मिलता हैं जो आपके दिल की बीमारियों से रक्षा करता है।

4 – सनफ्लावर ऑयल

Image source:

यह मानव के स्वास्थ्य ले उत्तम बनाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें पॉलीअनसेचुरेटेड तथा मोनोअनसेचुरेटेड जैसे फैटी एसिड्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसको डीप फ्राई के लिए काफी यूज किया जाता है। असल में इसमें ज्यादा तापमान पर भी पोषण बना रहता है। अस्थमा के मरीजों के लिए यह अच्छा होता है लेकिन शुगर के मरीजों को इसका यूज नहीं करना चाहिए क्योंकि यह शुगर के स्तर को बढ़ाता है। इस प्रकार से भोजन बनाने में प्रयोग होने वाले ये तेल आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत उत्तम होते हैं। आप अपने हिसाब से इनमें से चुनकर कुकिंग में इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version