Home विविध यात्रा भारत के ऐसे धार्मिक स्थल जहां पर जाने से होता है सुखद...

भारत के ऐसे धार्मिक स्थल जहां पर जाने से होता है सुखद एहसास

0

ऋषि-मुनियों की तपोभूमि के साथ ही कई दैविक अवतारों की जन्म भूमि के रूप में जाने जानें वाले भारत को दुनिया के सबसे खूबसूरत देश में गिना जाता है, क्योंकि प्रकृति ने खुद ही इसे बड़ी ही खूबसूरती के साथ सजाया और संवारा है। तभी तो इस देश की भूमि में देवी-देवताओं ने कई रूपों में जन्म लेकर इस धरती को पवित्र कर इसका उद्धार किया और आज भी हमारे चारों और इनकी मौजूदगी के सबूत देखने को मिलते है।
इस धरती के प्राकृतिक सौंदर्य की बात करें, तो इसमें जहां एक ओर हरियाली के साथ सजी धरती है, तो वहीं दूसरी ओर कल-कल करती अध्यात्म की पहचान कराती गंगा भी कई संगमों को जोड़ती नजर आती है। इसी तरह भारत की गोद में बसा एक ओर हिमालय है, तो तीन ओर अथाह जल से भरा समुद्र है। भारत में एक तरफ चारों ओर रेतों से घिरा रेगिस्तान है, तो वहीं दूसरी तरफ हरे-भरे पेड़-पौधों से घिरा भयानक जंगल भी है। हर तरह के रूप से इस धरती को प्रकृति ने खुद ही सजाया और संवारा है।

Image Source:

आज हम आपको भारत देश के उन धार्मिक स्थलों को बारे में बता रहें हैं। जहां पर जानें से आपको एक सुखद एहसास होता है, इन स्थानों पर जाकर आप खुद को रोमांचित सा अनुभव करेंगे। तो जानें भारत के इन धार्मिक स्थलों के नाम..

यह भी पढ़ेः- केरल के पांच हनीमून स्थल

1. कश्मीर का श्रीनगर-
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, क्योंकि यहां के सौंदर्य को प्रकृति ने खुद ही संवारा है, यहां की चारों ओर बर्फीले पहाड़ों से ढकी वादियों को देखकर लगता है कि यहां का पूरा वातावरण चांदी की परतों से बना हो। इस जगह पर जहां एक ओर सौंदर्य की छटा निराली है, तो दूसरी ओर यहां पर अमरनाथ, वैष्णों देवी की गुफा है, जिनके दर्शन करने के लिए दूर-दूर के लोग यहां पर आते है। यह जगह सबसे ज्यादा पवित्र है, इस जगह की यात्रा करके भक्ति भाव के साथ यहां के सौंदर्य का लुफ्त भी सभी को उठाना चाहिए।

Image Source:

2. गुजरात का द्वारिका नगर-
भारत के सबसे प्राचीन नगरों में से एक द्वारिका है, भगवान कृष्ण ने मथुरा से निकलकर इस स्थली का निर्माण कराया था। द्वारिका नाम की इस नगरी की खोज वैज्ञानिकों के द्वारा कर ली गई है। जिसे पुराने इतिहासकारों ने विश्‍व का सबसे रहस्यमयी शहर बताया है। कई द्वारों के साथ बने इस महल को ‘द्वारिका’ के नाम से जाना जाता है। द्वारिका नगरी को बनाने के लिए इस शहर के चारों ओर काफी लंबी दीवारों को बनाया गया था, जिसमें कई द्वार भी बनाए गए थे। यह दीवार आज भी समुद्र तल की गहराइयों में स्थित है।

Image Source:

3. केरल-
केरल की धरती में वो अद्भुत सौंदर्य है, जिसे अगर “धरती का स्वर्ग” कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। चारों ओर की प्राकृतिक सुंदरता, वन्य जीवन, झीलें, कलकल करती नदियां हमारे मन को मोह लेती है। यहां के समुद्र तटों की खूबसूरती दूर-दूर तक फैला असीम सागर, छोटे-बड़े नेशनल पार्क, जिसमें कई प्रकार के अद्भुत जीवजंतु, रंग-बिरंगे पक्षी को देख लगता है कि प्रकृति ने अपना सारा सौंदर्य मानो केरल पर न्यौछावर कर दिया हो, यहां पर स्थित जनार्दन व आय्यपा मंदिर पर्यटकों के लिए अच्छे दर्शनीय स्थल भी मौजूद है। जो लोग गर्मियों के समय में कुछ पल शांति के साथ बितानें की तलाश कर रहें हैं, उनके लिए केरल एक बेहतर विकल्प है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- अकेली महिला टूरिस्ट को सुरक्षित रखते ये 8 शहर…

4. मध्यप्रदेश खूबसूरत पर्यटन स्थल पचमढ़ी-
भारत की सांस्कृतिक धरोहरों के साथ कई ऐतिहासिक विरसतों के कारण ही मध्यप्रदेश को ‘भारत का हृदय’ कहा जाता है। मध्यप्रदेश के धरती पर छिपा एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल पचमढ़ी जहां की सुंदरता को देख सब मंत्रमुग्ध हो जाते है। यह स्थल सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरा होने के कारण इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। इन्हीं पडाड़ियों के बीच बसे पचमढ़ी को भगवान भोलेनाथ शिव शकंर का दूसरा घर कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने जिस भस्मासुर नामक राक्षस को वरदान दिया था, उसी राक्षस से बचने के लिए भगवान भोलेनाथ ने जिन कंदाराओं की शरण ली थी, वो सभी जगह इसी पचमढ़ी में ही देखी जा सकती हैं।

Image Source:

5. अंडमान-निकोबार द्वीप –
बंगाल की खाड़ी में बसा और हिन्द महासागर की जल सीमा से सटा अंडमान-निकोबार द्वीप की सुंदरा की बात करें, तो यह कई बड़े खूबसूरत द्वीपों और टापुओं से बना सबसे बड़ा द्वीप है। इस जगह पर समुद्र के किनारे लाइन से लगे लंबे-लंबे नारियल के पेड़ काफी सुंदर और आकर्षक नजर आते हैं। इस जगह पर पन्ना और मूंगे की चट्टानें भी देखी जा सकती है। यह सैलानियों के लिए सबसे खूबसूरत और आकर्षण का केन्द्र है।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version