Home सेलिब्रिटी टॉक मूवीज, म्यूजिक और मस्ती यह हैं देश की मशहूर हस्तीयों के जीवन पर बनी बॉयोपिक के...

यह हैं देश की मशहूर हस्तीयों के जीवन पर बनी बॉयोपिक के ट्रेलर

0
बॉयोपिक

बीते कुछ समय से बॉलीवुड में एक के बाद एक बॉयोपिक बनाई जा रही हैं। यह बॉयोपिक देश की उन मशहूर हस्तियों के जीवन पर बनी है जिन्होंने अपने जीवन कोई न कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इनमे फिल्मस्टार से लेकर, राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, खिलाड़ी व कई अन्य लोग शामिल हैं। हाल ही में फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया है। इस फिल्म में संजय दत्त की भूमिका अभिनेता रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इसी तरह देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के जीवन पर भी एक फिल्म बनाई जा रही हैं। जिसमे आप अनुपम खेर को मनमोहन सिंह की भूमिका निभाते देखेंगे। हाल ही में इस फिल्म की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, इन्हें लोगों ने खूब सराहा। आइये जानते बॉलीवुड में बनी कुछ बॉयोपिक के बारे में

1. द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर (2018)

इस कड़ी में सबसे पहली फिल्म मनमोहन सिंह की बॉयोपिक है जिसका नाम द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रखा गया। जैसा की आप जानते ही हैं कि देश को आर्थिक संकट से उभारने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के लिए बहुत से कार्य किए, हालांकि उनके यह कार्य कभी जनता के समक्ष नही आ पाए, शायद इसीलिए उनकी जीवनी पर यह फिल्म बनाई जा रही है। यह फिल्म राजनीतिक विश्लेषक संजय बारु की कीताब को अधार बनाकर बनाई जा रही है। फिल्म में आपको सोनिया गांधी की भूमिका में जर्मन एक्ट्रेस सुज़ैन बर्नर्ट, राहुल गांधी के किरदार में अर्जुन माथुर और संजय बारु का अभिनय करते अक्षय खन्ना दिखेंगे। यह फिल्म इस साल के आखिर में 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

https://youtu.be/grIFZT1QcWg

Video Source:

2. संजू (2018)

इस लिस्ट में दूसरी फिल्म है राजकुमार हिरानी द्वारा बनाई जा रही फिल्म संजू। यह फिल्म मशहूर अभिनेता संजय दत्त की जीवनी पर बनाई जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन में आए उतार चढ़ावों को दिखाएगी। देखा जाए तो संजय की जिंदगी किसी फिल्म से कम नही था। एक सुपरस्टार के घर जन्म होना फिर ड्रग्स के चंगुल पड़ जाना और फिर उससे उभर कर इंडस्ट्री का सुपरस्टार बनना, हथियारों के केस में जेल जाना, ये सब आपको इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा। फिल्म में मनीषा कोईराला और दिया मिर्जा भी अलग अलग अभिनय में दिखेंगी।

Video Source:

3. एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016)

साल 2016 में आई एम.एस धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म ने बहुत वाहवाही लुटी। निर्देशक नीरज पांडे द्वारा बनाई गई फिल्म आज भी लोगों की पसंद है। इस फिल्म में अभिनेता सुषांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका बखूबी प्रर्दिशित किया। इस फिल्म में दिखाया गया कि जीवन के इस मुकाम को पाने के लिए धोनी ने कितनी मेहनत की। कितने संघर्ष व त्याग के बाद उन्होंने यह कामयाबी हासिल की।

Video Source:

4. दंगल (2016)

बॉयोपिक की इस दोड़ में मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी पीछे नही रहे। साल 2016 में आमिर खान ने भी पूर्व भारतीय पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर अधारित फिल्म दंगल बनाई थी। यह एक बाप के संघर्ष पर अधारित थी कि कैसे सारे समाज से लड़कर उसने अपनी बेटियों को अखाड़े में उतारा और देश को कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मैडल का हकदार बनाया। इस फिल्म न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी बहुत पसंद किया गया था।

Video Source: 

5. अज़हर (2016)

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन की बात करें तो उन्होंने भी अपने क्रिकेट करियर के दौरान बहुत से उतार चढ़ाव देखे। जिन्हें एकता कपूर और शोभा कपूर ने बड़े पर्दे पर फिल्म अज़हर के जरिय प्रदर्शित किया। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने अज़हरुद्दीन की भूमिका निभाई। फिल्म को एंथनी डिसूजा द्वारा डायरेक्ट किया गया था। हालांकि फिल्म बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नही दिखा पाई, लेकिन लोगों ने इमरान की एक्टिंग को खूब सराहा।

Video Source:

6. सरबजीत (2016)

यह फिल्म एक ऐसे शख्स के जीवन पर अधारित थी जिसने बिना किसी कसूर के कई साल पाकिस्तान की जेल में बिताए। भारतीय कैदी सर्बजीत के जीवन पर बनी इस फिल्म में एक बहन के संघर्ष को दिखाया गया कि कैसे उसने अपने भाई की रिहाई के लिए जी जान लगा दी। फिल्म को निर्देशक ओमंग कुमार ने निर्देशित किया था। फिल्म में सर्बजीत की भूमिका रणदीप हुड्डा और बहन बलबीर का किरदार ऐश्वर्या राय बच्चन ने निभाया था।

Video Source:

7. नीरजा (2016)

नीरजा भारत की एक ऐसी बहादुर बेटी की कहानी पर अधारित बॉयोपिक थी, जिसे 23 साल की उम्र में आतंकियो से लोगों की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी। राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म “नीरजा” में साल 1986 में हुए एक प्लेन हाइजैक की घटना को दर्शाया गया है, जिसमे नीरजा एयर होस्टस थी। फिल्म में नीरजा की भूमिका सोनम कपूर ने निभाई। आपको बता दें कि यात्रियों की खातिर अपने जीवन को समर्पित करने वाली नीरजा को मृत्यु के बाद देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। नीरजा एकमात्र ऐसी युवती थी जिन्होंने इतनी कम उम्र में इस सम्मान को पाया था।

Video Source:

8. मैरी कॉम (2014)

मैरी कॉम को भला कौन नही जानता। वूमेन बाक्सिंग में देश को गौरवान्वित करने वाली मैरी कॉम की सफलता को तो हर कोई जानता है, मगर यहां तक पहुंचने के लिए उनके द्वारा किए संघर्ष से लोग अंजान थे। जिसे साल 2014 में फिल्म में मैरी कॉम के जरिय बड़े पर्दे पर प्रदर्शित किया गया। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम की भूमिका निभाई। इस फिल्म में आप देख पाएंगे कि कैसे एक छोटे से गांव से निकलकर अवसरों के अभाव में मैरी ने संघर्ष करते हुए इस मुकाम को हासिल किया।

Video Source:

9. भाग मिल्खा भाग (2013)

साल 2013 की सबसे सफल फिल्मों में से एक भाग मिल्खा भाग देश के सबसे सफल धावक मिल्खा सिंह के जीवन अधारित बॉयोपिक थी। इस फिल्म को निर्देशक राकेश ओमप्रकाश द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका फरहान अख्तर ने निभाई थी। इस फिल्म में भी मिल्खा सिंह के समर्पण और उनके जीवन के उतार चढ़वों को दिखाया गया। इस फिल्म को 61वें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

Video Source:

10. पान सिंह तोमर (2012)

साल 2012 की फिल्म पान सिंह तोमर एक ऐसे भारतीय सेना के एथलीट के जीवन पर अधारित थी जिसे हालातों और मजबूरियों ने एक बागी बनने पर मजबूर कर दिया। इस फिल्म में इरफान खान ने पान सिंह की भूमिका निभाई। फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धुलिया नें अपनी फिल्म के जरिय पान सिंह के जीवन के हर पहलू को बखूबी बयान किया। इस फिल्म को 2010 में ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट लंदन के फिल्म समारोह में प्रदर्शित किया गया था।

Video Source: 

11. द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)

भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को भला कौन नही जानता। साल 2002 में उनके जीवन पर भी एक बॉयोपिक बनाई गई थी। इस ऐतिहासिक फिल्म में भगत सिंह की भूमिका में अजय देवगन को दिखाया गया था। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था।

Video Source:

12 बैंडिट क्वीन (1994)

बैंडिट क्वीन, भारतीय महिला डाकू बैंडिट क्वीन के जीवन पर अधारित है। यह फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के निर्देशन में तैयार की गई थी। फिल्म में फूलन देवी की भूमिका अभिनेत्री सीमी बिस्वास ने निभाई थी। हालांकि फिल्म को आलोचकों का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते निर्माताओं को कोर्ट ने काफी समय तक लड़ाई लड़नी पड़ी। काफी समय बाद जाकर इस फिल्म को रिलीज किया गया।

Video Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version