Home सेलिब्रिटी टॉक बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस की कमाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस की कमाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

0
These bollywood actresses earn so well cover

बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस ने विज्ञापनों और फिल्मों के जरिए इतनी कमाई कर ली हैं, जिसको कमाने में अच्छे से अच्छे बिजनेसमैन को भी सालों लग जाते। वैसे तो बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस फिल्म में काम करते हुए काफी मेहनत करती हैं, लेकिन हीरो के समान मेहनत करने वाली इन एक्ट्रेसेस को उतने पैसे नहीं मिलते जितने इनको मिलने चाहिए। इन एक्ट्रेसेस को फिल्म में कई तरह के काम करने होते हैं और सबसे महत्वपूर्ण काम स्क्रीन पर ग्लैमर का तड़का लगाना होता हैं, जिससे दर्शक फिल्म को देखकर पसंद करें, आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस को बारे में जिन्होंने मेहनत कर जमा की है ढेरों दौलत…

यह भी पढ़ें – बॉलीवुड के इन बड़े कलाकारों को पढ़ाई न आई रास

1. कैटरीना कैफ (Katreena kaif)-

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेसेस को हिंदी की सही जानकारी नहीं हैं फिर भी इन्होंने फिल्म बैंग-बैंग और धूम-3 जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपना बेहतरीन काम किया हैं। इनकी कुल संपत्ति 9 मिलियन के करीब हैं।

2. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra)-

बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा का जो कद हैं उसे हासिल कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। इस हीरोइन ने ऐसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा हैं। यहां तक की यह अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंच चुकी हैं। इनकी कुल कमाई लगभग 8 मिलियन है।

यह भी पढ़ें – एक से ज्यादा अफेयर्स के लिए बॉलीवुड में मशहूर हैं ये पॉपुलर स्टार्स

3. करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)-

करिश्मा कपूर अपने फिल्मी करियर में राजा हिंदुस्तानी, हम साथ-साथ हैं, आदि कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिन्हें देख कर लोग आज भी उनके अभिनय को याद करते हैं। इनकी कुल कमाई 12 मिलियन हैं।

4. काजोल (Kajol)-

ये बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, इन्होंने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल किया हैं। ये “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” और “कभी खुशी कभी गम” जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। इनकी कमाई 15 मिलियन हैं।

यह भी पढ़ें – सैफ की बेटी सारा के सिर चढ़ा फिटनेस क्वीन बनने का जुनून

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version