Home सेलिब्रिटी टॉक राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने में फंस चुके हैं ये दिग्गज

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने में फंस चुके हैं ये दिग्गज

0

15 अगस्त के इस खास मौके पर भारतीय जनता पार्टी एक अद्भुत रैली का आयोजन करने जा रही है। जिसमें भाजपा इस रैली के द्वारा अपनी 70 उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये गये है। इस रैली में तिरगें को आठ फीट का बनाया गया है। तिरंगे की महानता हर किसी को कुछ खास मौकों पर ही याद आती है। इसकी महानता का मोल हर कोई समझ नहीं सकता तभी तो बड़े-बड़े दिग्गज भी भारत की शान के प्रतीक माने जाने वाले तिरंगे का अपमान कर जाते है। आज हम कुछ ऐसे ही महान दिग्गजों के बारे में बता रहे है जो तिंरगे के अपमान के चलते विवादों के पद चुके हैं।

disrespecting the national flag1Image Source:

मल्लिका शेहरावत
बालिवुड के हॉट कही जाने वाली मल्लिका शेहरावत उस समय विवादों के घेरे में आई जब उन्होंने 2015 की फिल्म डर्ची पॉलिटिक्स में तिरंगे को अपने शरीर में हॉट अंदाज में लपेट कर लाल बत्ती वाली गाड़ी में बैठ गई। जब मामला मीडिया में आने लगा तो यह पोस्टर तुंरत वापस ले लिया गया पर इस पर कोई केस नहीं हुआ।

Image Source:

गहना वशिष्ठ
हमेशा विवादों में बनी रहने वाली मुंबई की मॉडल गहना वशिष्ठ उस समय विवादों के घेरे में आ गई जब उन्होंने तिरंगे से बनी बिकिनी पहन अपना अंगप्रदर्शन किया था। बाद में उनके ऊपर तिरंगे का अपमान करने का मामला दर्ज किया गया था।

Image Source:

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
बॉलिवुड के सबसे पुराने और इस सदी के महानायक के नाम से पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन और उनके सुपुत्र विवादों के घेरे में उस समय आ गए जब 2015 में हुए विश्व कप मैच में भारत-पाक के खेल में भारत की जीत हासिल हुई और उन्होंने अपनी जीत की खुशी तिरंगे को अपने कधें पर लटका लिया। इसके बाद उनके बेटे भी अपने तिरंगे से लिपटे देखे गए।

Image Source:

जिस पर एनजीओ से जुड़े कार्यकर्ता में चेतन धीमान ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

विजेंदर सिंह
भारत के मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने अभी हाल ही दिल्ली में हुई डब्लूबीए एशिया पैसिफिक सुपर मिडलवेट चैंपियनशिप जीतने के बाद तिरंगे का अपमान करने के मामले में बुरी तरह से फंस गये।
बताया जाता है कि इस मुकाबले के दौरान विजेन्दर ने जो शॉट्र्स पहना हुआ था उसमें पीछे की ओर तिरंगा झंडा बना था। जो एक देश के खिलाड़ी के नियम के विरुद्ध है। इस मामले में दिल्ली के एक निवासी ने मामला दर्ज कराया था।

Image Source:

सानिया मिर्जा
भारत की टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा उस समय विवादों में फंसी गयी जब वो अपनी एक फोटो में तिरंगे की ओर अपने पैर किये हुई थी। फोटो में सानिया मिर्जा तिरंगे को अपना पैर दिखा रही थी। हालांकि इस मुद्दे को शांत करने के लिए उन्होंने बताया कि वो तिरंगे की शान के लिए अपना सब कुछ छोड़ सकती है।

Image Source:

सचिन तेंदुलकर: तिरंगे के आकार का केक काटने पर
भारत रत्न से नवाजे गए सचिन तेंदुलकर पर भी तिरंगे के अपमान का आरोप लग चुका है। ये बात उस समय की है जब सचिन ने 2010 में अपने बर्थ डे केक तिरंगे के आकार का मंगवाया था और उसे काटा था। जिस पर सभी लोगों ने काफी खराब प्रतिक्रिया जाहिर की थी।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version