Home स्वास्थ्य बीमारियां और उपचार दांतों की परेशानियों के लिए जिम्मेदार होती हैं आपकी ये आदतें

दांतों की परेशानियों के लिए जिम्मेदार होती हैं आपकी ये आदतें

0

दांत हमारे शरीर की सबसे जरुरी चीज है। इन्हीं की बदौलत हम किसी भी खाद्य पदार्थ को चबाकर खा सकता है। इसी की बदौलत हमारे शरीर के अन्दर खाने के पोषक तत्व जाते है। इनकी देखभाल के लिए हम आमतौर पर दांतों को ब्रश करते है। इससे हमारे मुंह में पनपने वाले कीटाणु मर जाते हैं और  हमारे दांत सुरक्षित रहते है। ब्रश करने से हमारे मुंह से आने वाली दुर्गंध भी दूर हो जाती है। मगर अक्सर हमारी कुछ आदतें हमारी इस सारी मेहनत पर पानी फेर देती हैं और हमारी इतनी देखभाल के बावजूद हमारे दांतों में अलग अलग परेशानियां पैदा हो जाती है। चलिए जानते है आपके द्वारा की जाने वाली इन आम सी गलतियों को।

1- नाखून चबाने की आदत

नाखून चबाने की आदतImage source:

कई बार देखने में आता है कि लोगों को हर समय अपने नाखून चबाने की आदत होती है। इसका कारण उनका मानसिक तनाव पेरशानी इत्यादि हो सकता है। बहरहाल कारण कुछ भी हो मगर आपकी यह आदत आपके दांतों के लिए बिल्कुल भी सही नही होती है। दरअसल दांतों को चबाते समय हमारे नाखूनो के जरिए हानिकारक बैक्टिरिया हमारे मुंह में चले जाते है। यह बैक्टिरिया हमारे दांतों को काफी नुकसान पहुचांते है। इतना ही नही अगर आप कहीं से इन नाखुनो को निगल लेती हैं तो यह आपके पेट की गंभीर बीमारी की वजह बन सकते है। बहरहाल अगर आपको भी ये आदत है तो जितनी जल्दी हो इसे बदल दीजिए।

2- तेजी से ब्रश न करें

Image source:

दांतों को ब्रश करना एक अच्छी आदत है। यह दांतों को साफ व स्वस्थ रखने के साथ साथ हमारी सांसो की दुर्गंध को भी दूर करता है। मगर कई लोग ब्रश करते समय टूथब्रथ को बहुत तेजी से दांतों पर रगड़ते है। यकीन मानिए आपकी यह आदत आपको बहुत दिक्कत में डाल सकती है। शायद जानते नही है कि पर इस बात को डेंटिस्ट प्रमाणित कर चुके हैं कि 20 से 30 प्रतिशत लोग रोजाना गलत तरीके से करते है। गलत ढंग से ब्रश करने के कारण आपके मसूड़ो मे सूजन, कटना, खून निकलना जैसी परेशानी आ सकती है।

3- बर्फ खाना

Image source:

अक्सर देखा जाता है कि लोगों को बर्फ खाने का बहुत शौंक होता है। यह आदत ज्यादातर बच्चों में होती है। आपको बता दें कि फ्रिज की बर्फ को खाने से आपके दांतों में कई परेशानियां पैदा हो सकती है। इससे आपके दांतों में सेंसटिविटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिस कारण फिर आपको आइसक्रीम खाने में भी परेशानी आएगी। यह दांतों में कमजोरी की वजह भी बनती है।

4- हर समय खाते रहना

Image source:

दिनभर खाते रहने की आदत भी आपके दांतों में दिक्कत पैदा कर सकता है। अगर आप दिन भर खाते रहते है और इन चीजों में अधिकतर चीजे मीठी है तो आपको कैविटीज की परेशानी हो सकती है। कैविटीज में आपके मुंह के अंदर बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते है जो कि आपके मुंह में आने वाले खाने को खाने लगते है और साथ साथ एक एसिड छोड़ते है। इस एसिड का सीधा प्रभाव हमारे दांतों की ऊपरी परत पर पड़ता है।

5- दांतों से पैकेट फाड़ना या बोतल खोलना

Image source:

कई देखा जाता है कि बच्चे हो बड़े वह किसी भी पैकेट को खोलने के लिए अपने दांतों का इस्तेमाल करने है। जबकि हमे दांतों की बजाए कैंची या चाकू का इस्तेमान करना चाहिए। बहुत बार लोग अपने दांतों से बोतल भी खोलते है जो पूरी तरह से गलत है। ऐसा करने से आपके दांतों में कमजोरी आ सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version