Home स्वास्थ्य वेट मैनेजमेंट आपके मोटापे को जल्दी ही खत्म कर देतें हैं ये उपाय, जानें...

आपके मोटापे को जल्दी ही खत्म कर देतें हैं ये उपाय, जानें इसके बारे में

0

मोटापा अपने आप में एक बड़ी समस्या है। आज बड़ी संख्या में लोग मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं। मोटापा कई प्रकार की समस्याओं को जन्म देता है। जिसके बाद हमें कई खतरनाक बीमारियां लगने का खतरा बन जाता है। आपको बता दें कि दिल्ली निवासी 14 वर्ष का मिहिर जैन कुछ माह पहले 237 किलों का था। लेकिन अब उसका वजन महज 70 किलों रह गया है और वह अपना जीवन सामान्य बच्चों की तरह गुजार रहा है। इसी क्रम में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय यहां बता रहें हैं। जिनको अपनाकर आप अपने बढ़े हुए वजन तथा मोटापे को महज एक माह में ही सही कर स्लिम बन सकती हो। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

1- सही समय पर करें भोजन

सही समय पर करें भोजन Image source:

सबसे पहली और जरुरी बात यह है कि आपको अपना भोजन सही समय पर करना चाहिए। बहुत से लोग देर रात को भोजन करते हैं जो की मोटापे को बढ़ाता है। आपको बता दें कि रात का भोजन 7 से 8 बजे के बीच ही कर लेना चाहिए। असल में इस समय पाचन तंत्र बहुत तेजी से गति कर रहा होता है। इस समय के बाद का भोजन जल्दी नहीं पच पाता है।

2- सुबह ले भरपेट नाश्ता

Image source:

यदि आपको अपने मोटापे को कम करना है तो सुबह सबसे पहले आप खाली पेट पानी अवश्य पियें। इसके बाद आप नाश्ता करें। सुबह के समय किये जाने वाले ये दोनों कार्य आपके मोटापे को कम करते हैं तथा शरीर को दिभर ऊर्जावान बनाये रखते हैं।

3- गर्म पानी का सेवन करें

Image source:

गर्म पानी का सेवन वैसे तो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से हमें कई लाभ भी मिलते हैं लेकिन जब आप भोजन कर लें तो गर्म पानी का सेवन अवश्य करें। असल में यह भोजन की वसा को आपके पेट में जमने नहीं देता है और इस कारण आपका मोटापा बढ़ता नहीं है।

4- अजवायन का पानी पियें

Image source:

अजवायन के पानी का सेवन भी आपके मोटापे को कम करने में बहुत उपयोगी होता है। इसके लिए आप रात में कुछ मात्रा अजवायन की लेकर पानी में भिगो दें। जब आप सुबह उठे तो इस पानी को छान कर सेवन करें। ऐसा करने से आपका मोटापा बढ़ता नहीं है।

5- सुबह करें वाकिंग

Image source:

यदि मोटापे से छुटकारा चाहती हैं तो आपको सुबह सुबह वाकिंग अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में मोटापा नहीं बढ़ पाता है तथा आप स्लिम बनी रहती हैं। यदि आप यहां बताएं इन टिप्स को प्रतिदिन अपनाती हैं तो आपका मोटापा खत्म हो जायेगा तथा आप जल्दी ही स्लिम बन जायेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version