Home विविध पढ़ें ऑनलाइन शॉपिंग के खास टिप्स, हमेशा रहेंगी फायदे में

पढ़ें ऑनलाइन शॉपिंग के खास टिप्स, हमेशा रहेंगी फायदे में

0

जैसा कि आप जानते ही हैं कि इस समय भारत आधुनिकता के पहियों पर सवार है। आज शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसके पास स्मार्टफोन नही होगा। ऊपर से जियो ने डेटा पैक के दामों को आसमान से जमीन पर लाकर इसे हर व्यक्ति तक पहुंचा दिया है। जैसे जैसे इंटरनेट का यूज बड़ा वैसे ही लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग का भी क्रेज बढ़ गया। मगर ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कुछ चीजे होती हैं जिनका ध्यान रखना हमारे लिए बहुत जरुरी रहता है। आइये जानते हैं उन खास बातों के बारे में।

1. साइज का रखें खास ख्याल

साइज का रखें खास ख्यालImage source:

कई बार होता है कि हमे जब कोई कपड़ा पसंद आता है तो उसे लेने के एक्साइटमैंट में साइज चार्ट पर ध्यान देना भुल जाते हैं। मगर वह बहुत जरुरी रहता है। आपको हमेशा अपने साइज के अनुसार कपड़े का आर्डर करना चाहिए।

2. रंग में गड़बड़ी निकलना

Image source:

यह परेशानी बहुत से लोगों को आता है कि जब वह किसी कपड़े को आर्डर करते हैं तो उस समय उसका रंग कुछ दिखता है मगर जब वह आता है तो बिल्कुल ही अलग होता है। ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि मोबाइल व लैपटॉप की स्क्रीन पर आपको रंग का सही अंदाजा नही लग सकता है।

3. एक्सचेंज और रिटर्न पॉलिसी

Image source:

बहुत बार ऐसा होता है कि लोग किसी मौके के लिए कुछ ऑर्डर करते हैं लेकिन किसी वजह से वह उसे नही रखना चाहते, ऐसे में आपको परेशान नही होना चाहिए। आप उसे एक्सचेंज या रिटर्न कर सकती हैं। केवल आपको इन दोनों सुविधाओं के बारे में पता होना चाहिए।

4. शॉपिंग से पहले तय कर लें की क्या चाहिए

Image source:

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करने बैठी है तो पहले ये डिसाइड कर ले कि आपको क्या खरीदना है, आप अपनी चीजों की लिस्ट बना सकती हैं। वरना आप जरुरत की चीज लेना भूल जाएगी और बेफालतू की चीजे खरीद लेंगी।

5. बजट का रखे ख्याल

Image source:

ऑनलाइन शॉपिंग के समय अक्सर लोग अपने बजट को भूल जाते हैं और न चाहते हुए भी अपने बजट के अधिक की शॉपिंग कर बैठते हैं। इसलिए जरुरी है कि शॉपिंग करते समय अपना बजट हमेशा दिमाग रखे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version