Home विविध ये घरेलू उपाय आपके घर से दूर करते हैं मक्खियां, जानें इनके...

ये घरेलू उपाय आपके घर से दूर करते हैं मक्खियां, जानें इनके बारे में

0

बारिश के मौसम के अलावा और भी कई कारण होते हैं जिनसे मक्खियां पनपती हैं तथा आपके घर में आकर बीमारियां फैलाती हैं। यदि आपके घर में कूड़ा करकट रहता है, घर में किसी जगह सीलन रहती है या फिर घर के आसपास पानी से भरे गड्डे हैं तो आपको इन सभी चीजों की ओर खास ध्यान देना होगा। असल में यही वे चीजें होती हैं, जिनमें कीड़े पनपते हैं और खासकर के मक्खियां। ये मक्खियां आपके घरों में घुस कर तरह तरह की बीमारियां फैलाती हैं। आज हम आपको इनके समाधान के रूप में कुछ घरेलू उपाय बता रहें हैं। ये घरेलू उपाय मक्खियों को आपके घर से दूर रखेंगे। आइये जानते हैं मक्खियों को दूर रखने वाले ये घरेलू उपाय।

1- तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा Image source:

वैसे तो तुलसी के पौधे को एक औषिधीय पौधे के रूप में ही जाना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि यह सिर्फ अपने औषधीय गुणों के कारण ही प्रसिद्ध नही है बल्कि यह पौधा आपके घर से मक्खियों को दूर रखने में भी बहुत सहायक साबित होता है। इस पौधे को आप अपने घर में लगाएं, इससे आपके घर मक्खियां नहीं आ पाएंगी। तुलसी के पौधे के अलावा आप लैवेंडर, गेंदे तथा टकसाल के पौधे को भी लगा सकती हैं।

2- सेब तथा लौंग का प्रयोग

Image source:

इसके लिए आप पहले एक सेब लें तथा उसमें 10 से 12 लौंग दबा दें। अब इस सेब को आप उस स्थान पर रख दें जहां मक्खियां सबसे अधिक संख्या में रहती हैं। आप देखेंगी कि मक्खियां दूर भाग रहीं हैं। असल में मक्खियां लौंग की खुशबू को बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं।

3- इन तेलों का करें यूज

Image source:

ऐसे कुछ तेल भी हैं, जिनका यूज मक्खियां भगाने के काम आता है। नीलगिरि, लेमन ग्रास तथा पुदीने के तेल से मक्खियां दूर भागती हैं। यदि आप इन तेलों में से किसी एक को भी कुछ मात्रा में अपने घर या किचेन में छिड़कती हैं तो उस स्थान की मक्खियां तुरंत भाग जाती हैं।

4- खीरे का करें प्रयोग

Image source:

आप जहां भी कूड़े का डब्बा रखती हैं। वहां मक्खियां अंडे दे देती हैं। जिसके कारण आपके घर में मक्खियों की संख्या निरंतर बढ़ती रहती है। यदि आप अपने कूड़े के डिब्बे के ऊपर खीरे का टुकड़ा रख देंगी तो वहां मक्खियां अंडे नहीं दे पाएंगी क्योंकि वे खीरे से दूर भागती हैं। अतः खीरे का प्रयोग भी आप कर सकती हैंए। इस प्रकार से आप यहां बताएं गए ये घरेलू उपाय अपनाकर अपने घर से मक्खियों को दूर कर सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version