Home विविध फ़ैशन ये ट्रेंडी स्टाइल आपको साड़ी में भी बना देंगे स्टाइलिश

ये ट्रेंडी स्टाइल आपको साड़ी में भी बना देंगे स्टाइलिश

0

साड़ी तो हमारे भारत में महिलाओं का पारंपरिक परिधान है। हर त्योहारों में साड़ी पहनने का एक प्रचलन है। आपको बता दें कि हर उम्र की लड़कियों और महिलाओं को साड़ी पहनना पसंद होता है। साथ ही साड़ी हर किसी पर अच्छी भी लगती है। आज के दौर में वेस्टर्न ड्रेस भले ही हर किसी लड़की को पसंद आती हो पर फैमली फंक्शन में ज्यादातर महिलाएं साड़ी जरूर पहनती हैं। इसका बड़ा कारण यह भी है कि समाज में साड़ी को महिलाओं की शालीन पोशाक के तौर पर माना जाता है। बचपन से अपने घरों की महिलाओं को साड़ी में लिपटे देखकर हर लड़की चाहती है कि वह भी साड़ी को जरूर ट्राई करें। इसी कारण आज हम आपको साड़ी पहनने के लिए नए तरीकों के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें आपको एक बार ट्राई जरूर करना चाहिए।

1. धोती साड़ी
धोती पहनने का प्रचलन पहले से ही है। धोती के साथ फैशन में कई सारे एक्सपेरिमेंट किए गए हैं। बॉलीवुड के अधिकतर स्टार इस ट्रेंड को अपनाते हैं। करीना और सोनम कपूर भी इस फैशन को अपना चुकी हैं। अगर आप किसी की शादी में जानें को प्लान कर रही हों तो इस डिजाइन को जरूर ट्राई कीजिएगा।

these trendy saree styles to make stylish1Image Source: intoday

2. साड़ी विद लेगिंग
साड़ी आपको बेहतरीन लुक देने के साथ ही कंफर्ट भी प्रदान करती है। आज-कल साड़ी को मैचिंग लेगिंग के साथ पहनना भी ट्रेंड में है। कई फैशन शो में इस ट्रेंड को अपनाया जा चुका है। पिछले वर्ष मलाइका अरोड़ा भी इस अंदाज में दिखी थीं।

Image Source: intoday

3. जैकेट के साथ साड़ी
साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट हर कोई करता है। जैकेट ब्लाउज़ इन दिनों ट्रेंड में है। इसमें ब्लाउज को साड़ी के साथ ही कॉन्ट्रास्ट कलर के साथ मैच किया जाता है। हाल ही में करीना इस ड्रेस में नजर आई थीं।

Image Source: intoday

4. दोहरे पल्लू वाली साड़ी
दोहरे पल्लू वाली साड़ी में महिलाएं काफी अच्छी लगती हैं। इसके लिए आपको साड़ी के साथ का दुपट्टा चूज़ करना चाहिए। साड़ी के साथ यह कैरी करना अच्छा लगता है।

Image Source: intoday

5. ट्रेडिशनल में नया गाउन लुक
आप इस ट्रेंड को अपने कॉकटेल और रिसेप्शन पर पहन सकती हैं। ट्रेडिशनल होने के साथ ही यह लुक लोगों का ध्यान खींचने वाला होता है। इसे आप अपने अनुसार भी बना सकती हैं।

Image Source: intoday

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version