Home विविध ये उपयोगी आविष्कार है महिलाओं की देन, जाने इनके बारे में

ये उपयोगी आविष्कार है महिलाओं की देन, जाने इनके बारे में

0

समय के साथ साथ जिस इंसानी दिमाग का विकास हुआ हमे एक से एक नए आविष्कार देखने को मिले। इन्हीं आविष्कारों ने आधुनिक दुनिया का निर्माण किया और जीवन को सुखमय और सरल बनाया। इन आविष्कारों को करने वाले महान लोगों के नाम दुनिया में अमर हो गए। मगर अक्सर देखा जाता है कि लोगों को केवल पुरुष आविष्कारकों के बारे में ही जानकारी है जबकि ऐसा नही है कि महिलाएं सोच व समझ के मामले में पीछे रही हैं, महिलाओं ने भी कई ऐसे आविष्कार किए हैं जिसे हम कई बार अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में देखते है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ आविष्कारों के बारे जो कि महिला आविष्कारकों द्वारा किए गए है।

1. मोनोपोली गेम

मोनोपोली गेमImage source:

आपको बता दें कि मोनोपोली गेम का आविष्कार करने वाली महिला का एलिज़ाबेथ मेगी था, उन्होंने इस गेम को 1903 में बनाया था। हालांकि इस गेम का निर्माण जमीन हड़पने से जुड़ी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था।

2. जियोबॉन्ड

Image source:

जियोबॉन्ड का निर्माण बिल्डिंग मैटेरियल का अग्निरहित व नॉन टॉक्सिक रखने के लिए किया गया था। इसे बनाने वाली आविष्कारक का नाम पैट्रिसिया बिलिंग्स था। इस आविष्कार को आज Geobond® के नाम से जाना जाता है।

3. दि फायर इस्केप

Image source:

आप शायद इस बात से अंजान होंगे कि फायर इस्केप का आविष्कार एक महिला द्वारा साल 1897 में किया गया था। एना कोल्लेनी द्वारा बनाए गए इस मॉडल को वर्ष 1900 में यूएसए में प्रयोग किया गया था।

4. बार्बी डॉल

Image source:

बार्बी डॉल को भला कौन नही जानता। सिर्फ बच्चे ही नही बहुत से बड़े लोग भी इस गुड़िया के दिवाने है। इस डॉल को बनाने वाली महिला डिजाइनर का नाम रुथ हैंडलर था जिन्होंने अमरीकी कंपनी और फाउंडर मैटेल के साथ मिलकर इसे तैयार किया था।

5. विंडशील्ड वाइपर

Image source:

यह एक ऐसा आविष्कार है जिसे आप आमतौर पर हर गाड़ी के शीशे पर लगा देखते है। इसका आविष्कार साल 1905 में हुआ था। इसे मैरी एंजरसन नामक एक महिला ने बनाया था। इसे बनाने का ख्याल मैरी को 1903 में आया जब उन्होंने यह महसूस किया कि गाड़ियों के शीशे पर आने वाला पानी कितनी दिक्कत देता है। इसी के चलते 2 साल बाद उन्होंने विंडशील्ड वाइपर की खोज की।

6. इनके नाम है 125 से ज्यादा पेटेंट

Image source:

महिला अविष्कारकों की बात करें तो डॉक्टर ग्युलिना टेसोरो एक प्रसिद्ध नाम है। इनके नाम एक नही दो नही बल्कि 125 पेटेंट है। फाइबर और टेक्सटाइल कैमेस्ट्री के क्षेत्र में उनके नाम कई आविष्कार हैं।

7. डिशवाशर

Image source:

हमारे घरों में हमारी घंटो की मेहनत बचाने वाले डिशवाशर की खोज के पीछे भी एक महिला का ही दिमाग था। जोसफिन कोचरेन नामक इस महिला ने साल 1887 में इसकी खोज की थी।

8. सीसीटीवी

Image source:

आज के समय में सीसीटीवी एक ऐसी उपयोगी वस्तु बन गई जो सुरक्षा के नजरिए से एक प्राथमिक उपकरण है। बात चाहे घर की सुरक्षा की हो, ऑफिस की या फिर देश की इसे हर जगह इस्तेमाल किया जाता है। इसका निर्माण मारिए वेन ब्रिटेन ब्राउन ने न्यूयॉर्क के लोगों की सुरक्षा बनाया था। सीसीटीवी का पूरा नाम क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन सिक्योरिटी है।

9. दि लाइफ राफ्ट

Image source:

अक्सर पानी में डूबने से बहुत से लोगों की जान चली जाती है लेकिन जब लाइफ राफ्ट का आविष्कार हुआ मौतों के इस आंकड़े में भारी गिरावट आई। यह संभव हो पाया मारिया बेअसेली नामक महिला की वजह से, जिसने 1882 में इसका आविष्कार किया। इसे पहनकर गहरे पानी में भी डूबने से बचा जा सकता है।

10. रेजिडेंशियल सोलर हीटिंग

Image source:

इस सोलर हीटिंग रेजिडेंशियल को डॉक्चर मारिया टैक्स ने बनाया था। यह 1947 में की गई थी। उन्होंने इसे एलेनोर रेमंड के साथ मिलकर बनाया था

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version