Home मेकअप आँखों का मेकअप बड़ी आंखो का मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान

बड़ी आंखो का मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान

0

आंखो को लेकर किसी ने सही कहा है कि आंखें हमारी आत्मा की एक खिड़की की तरह होती हैं। आंखे कैसी भी हो वो हर तरह से दिखने में बहुत सुन्दर लगती हैं लेकिन जिनकी आंखे बड़ी होती हैं वो दिखने में ज्यादा आकर्षित लगती हैं। लेकिन कई लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि उन्हे अपनी बड़ी आंखो पर किस तरह का मेकअप करना चाहिए। अगर आप भी उन्ही लोगों में से एक है तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपनी आंखो का सही प्रकार से मेकअप कर सकती हैं।

Eye-Makeup-For-Big-Eyes1Image Source : 3.bp.blogspot

1. अपनी आईब्रोज का रखें खास ख्याल

आपकी आईब्रोज आपके चेहरे के साथ ही आपके आँखों के लिए भी एक फ्रेम की तरह काम करती हैं। अगर आप अपनी आंखो को सुन्दर बनाना चाहती है तो उसके लिए जरुरी हैं की आप अपनी आईब्रोज का भी ध्यान रखे। एक निश्चित समय के अन्तराल पर उन्हे पार्लर जा कर एक अच्छा सा आकार दें तथा जब आप घर में हो तो उस समय भी अपनी आईब्रोज के आकार का खास ख्याल रखे। आपको जब भी लगे की आपके आईब्रोज के बाल सही आकार में नहीं है तो उन्हे एक सही आकार देने का प्रयास करें। इससे आपकी आंखें ज्यादा हाइलाइट होगी और दिखने में भी बहुत अच्छी लगेगी।

Image Source : bostonmagazine

2. अपनी आंखों को रेखाकिंत करें

बड़ी आंखों को सुन्दर बनाने के लिए जरुरी हैं कि आप उन्हें रेखाकिंत करें। जिससे वो देखने वाले को ज्यादा आकर्षित लगेगी। अपनी आंखों को रेखाकिंत करने के लिए आप आईलाइनर का भी प्रयोग कर सकती हैं या फिर आप चाहे तो पेंसिल आईलाइनर का प्रयोग कर अपनी आंखों को ऊपर और नीचे दोनों तरफ से रेखाकिंत कर सुन्दर बना सकती हैं। अपनी आंखो को रेखाकिंत करने के लिए यह जरुरी नही है कि आप केवल काले रंग का ही प्रयोग करें इसके लिए आप चाहे तो अलग-अलग रंगों की आई पेंसिल का प्रयोग कर सकती हैं। आंखो को रेखाकिंत करते समय इस बात का ध्यान रखे की आप आईलाइनर को अपनी आंखों की वाटरलाइन पर ही लगाएं।

Image Source : twimg

3. आईशेडो

आंखें बड़ी हो या छोटी दोनो को ज्यादा आकर्षित बनाने के लिए यह जरुरी हैं की आप उसे ज्यादा गहराई से सजाएं और उसके लिए आप आईशेडो का प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपकी आंखें ज्यादा सुन्दर लगेगी। आप चाहे तो हल्के व गहरे रंग का भी प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपकी आंखे ज्यादा आकर्षित लगेगी और उनमें एक चमक भी दिखेगी। इसके अलावा आप अपने कपड़ों के रंग के अनुसार भी आईशेडो का प्रयोग कर सकती हैं।

Image Source : i.ytimg

4. छोटी आंखो को बड़ा दिखाने के टिप्स

यह जरुरी नही है कि आपकी आंखे बड़ी ही हो कई लोगो की आंखें दिखने में छोटी होती हैं लेकिन दुसरों की बडी और सुन्दर आंखे देख कर हर कोई यह चाहता है कि उसकी आखें भी बड़ी और सुन्दर दिखें। अगर आपकी आंखें भी छोटी है तो हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स भी लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी आंखो को बड़ा दिखा सकती हैं।

अपनी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आप सबसे पहले अपनी आईब्रो को हाइलाइट करें। आईब्रो को हाइलाइट करने के लिए हमेशा सफेद रंग की पेंसिल का प्रयोग करें। अपने आईब्रो के नीचे से उसे हाइलाइट करते हुए एक आकार दें इससे आपकी आंखें बड़ी और आकर्षक लगेगी। इसके अलावा आप चाहे तो सफेद रंग के आईशेडो का भी प्रयोग कर सकती हैं। उसकी मदद से भी आपकी आंखें बड़ी दिखेंगी। क्योकि सफेद रंग के आईशेडो से आपकी आंखों में एक चमक आ जाता है जिससे देखने वाले को ऐसा लगता है कि आप की आंखे बड़ी हैं।

Image Source : amazonaws

आईशेडो को मिक्स कर के प्रयोग करें। अगर आप अपनी आंखो को बड़ा दिखाना चाहती है तो आप जब भी आईशेडो का प्रयोग करें तो आप एक साथ दो तरह के रंगो का प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपकी आंखें ज्यादा हाइलाइट होगी। आईशेडो के रंग का चुनाव करते समय आपको ज्यादा परेशानी लेने कि जरुरत नही हैं जो रंग आपको अच्छे लगे वो लगा ले या फिर अपने कपड़ो के रंग के अनुसार आईशेडो के रंग का भी चुनाव करें। इससे भी आंखें देखने वाले को बड़ी लगेगी।

Image Source : xovain

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version