Home विविध इस क्रिसमस घर के आम सामान से बनाएं क्रिएटिव सेंटा

इस क्रिसमस घर के आम सामान से बनाएं क्रिएटिव सेंटा

0

जैसा की आप जानते ही है कि इस समय क्रिसमस वीक चल रहा है। यह दिन पश्चिमी देशों में तो बड़ी धूमधाम से मनाए जाते लेकिन भारत इसका ज्यादा प्रभाव नही दिखता। मगर अब धीरे धीर यहां के लोग भी इस त्यौहार के महत्व को समझने लगे है और इसे उत्साह से मनाने लगे है। इस दिन बहुत से लोग अपने घरों को सजाते है लेकिन कई बार ये सब काफी महंगा पड़ जाता है इसीलिए आज आपको कुछ ऐसी डेकोरोटिव आइटम्स के बारे में बताने जा रहें जिन्हें आप बड़ी आसानी से घर पर तैयार कर सकते है। आप क्रिएटिव सेंटा बनाकर अपने घर की खूबसूरती को बड़ा सकते है। इसे बनाने के लिए आपका ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और बनने के बाद यह आपके घर की सजावट में चार-चाँद भी लगा देंगे। चलिए जानते हैं कि किन-किन चीजों से आप क्रिएटिव सेंटा बना सकती हैं। इससे आपके घर के लिए सजावटी सामान भी बन जाएगा और आपके बच्चों को एक क्रिएटिव खेल भी मिल जाएगा।

1. पेंट ब्रश –

This-Christmas-make-this-creative-santa-using-these-common-household-objects-1image source:

इसे बनाने के लिए आप अपने घर पर पड़े पुराने पेंट ब्रश का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले इसके हैंडल पर लाल रंग का पेंट करिए उसके बाद इसकी सामी (ferrule) पर पेपर से ही ऑंखें और मूछ बनाइए और कॉटन से इसकी नाक बनाकर उसे लाल रंग दीजिए। बस आपका क्रिएटिव सेंटा तैयार है।

2. प्लास्टिक प्लेट्स –

image source:

प्लास्टित पलेट से क्रिएटिव सेंटा बनाने के लिए आप एक प्लेट पर सेंटा का चेहरा और दूसरी पर उसके कपड़े बना सकती हैं। इसके बाद दोनों प्लेट्स को एक दूसरे के साथ चिपका कर उस पर पेपर से मफलर बनाकर लगा दीजिए।

3. बर्थडे कैप्स –

image source:

अक्सर लोगों के घरों में बच्चों के बर्थडे की बची हुई कैप्स पड़ी होती हैं इसलिए इनसे सेंटा बनाने का आईडिया काफी बढ़िया रहेगा। इसके लिए कैप को लाल रंग कर इस पर पेपर से सेंटा का चेहरा बनाकर तैयार करिए। यह तरीका सबसे आसान है और इसमें आपका ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

4. बोतल –

image source:

घर पर पड़ी खाली बोतलों पर सेंटा का चेहरा बनाने का तरीका भी काफी मज़ेदार है। कांच की बोतलों पर बने सेंटा आपके सभी मेहमानों को अपनी और आकर्षित जरूर करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version