Home घरेलू नुस्खे पेट दर्द के लिए रामबाण है यह चूर्ण

पेट दर्द के लिए रामबाण है यह चूर्ण

0

अक्सर देखा जाता है कि आज के समय में अधिकतर लोगों को पेट दर्द से जुड़ी समस्याएं ही ज्यादा परेशान करती है। पाचन क्रिया के कमजोर होने से खाना का ना पचना, बदहजमी का हो जाना, गैस का बढ़ना जैसी समस्याएं ज्यादा देखने सुनने को मिलती है। कभी-कभी तो गैस के ज्यादा बनने से पेट का दर्द इतना बढ़ जाता है कि इसके दर्द को सह पाना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए हर समय दवाई लेना भी ठीक नहीं होता। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए यदि आप घरेलू उपचार करेंगी तो जल्द ही इस समस्या से निजात पा सकती है और इसका सेवन करने से आपको कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होंगे, तो जानें पेट संबंधी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाने वाले इस रामबाण चूर्ण के बारे में…

यह भी पढ़े – चमत्कारिक चूर्ण जिसका उपयोग करने से कई बीमारियों होती हैं दूर

सामग्री:-

  1. 10 ग्राम- अनारदाना
  2. 10 ग्राम- छोटी इलायची
  3. 10 ग्राम- दालचीनी
  4. 20 ग्राम- सौंठ
  5. 20 ग्राम- पीपल
  6. 20 ग्राम- कालीमिर्च
  7. 20 ग्राम- तेजपत्ता
  8. 20 ग्राम- पीपलामूल
  9. 20 ग्राम- नींबू का सत्व
  10. 40 ग्राम- धनिया
  11. 50 ग्राम- सेंधा नमक
  12. 50 ग्राम- काला नमक
  13. 50 ग्राम- सफेद नमक
  14. 350 ग्राम- मिश्री की डली
stomach health 1Image Source:

यह भी पढ़े – 80 प्रकार के वात रोगों को सही कर देता है यह घरेलू नुस्खा

चूर्ण बनाने की विधि:-

  •  नींबू का सत्व, काला नमक, सेंधा नमक, सफेद नमक और मिश्री को छोड़कर ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तेज धूप में 2-3 घण्टे के लिए  सूखने को छोड़ दें।
  •  सभी सामग्रियों के सूख जानें के बाद इन्हें मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें।
  •  इसके बाद पहले नम्बर पर बताई गई सभी सामग्रियों को भी लेकर बारीक पीस लें और फिर इन दोनों सामग्रियों को मिलाकर इस पाउडर को अच्छी  तरह से मिला लें।
  •  अब आपके पेट दर्द से छुटकारा देने वाला पाउडर बनकर पूरी तरह से तैयार है इसका सेवन आप रोज सुबह शाम करें।
Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version