Home विविध फ़ैशन इंडियन स्किन पर सूट करते हैं ये 6 रंग

इंडियन स्किन पर सूट करते हैं ये 6 रंग

0

फैशन की बात करें तो इनके रंग समय के हिसाब से बदलते रहते है और उन्हीं के अनुसार लड़कियां अपने आउफिट्स के साथ हेयरस्टाइल, फुटवियर, एक्सेसरीज, शेड्स को बदलकर स्टाइलिश रंग में रगने की कोशिश भी करती है। इसमें सबसे ज्यादा रंग भरने का काम करता है बॉलीवुड का स्टाइल, जिसे देख लड़कियां और लड़के उस फैशन को फुल ऑन फॉलो करते हैं। आज के समय के नए ट्रैंड की बात करें तो आजकल के फैशन में रंगों का चयन काफी अलग जलवा दिख रहा है। जिसमें लोग पार्टी,फंक्शन या फिर किसी स्पेशल मौके के हिसाब से अपने कपड़ों के रंग को चयनित करते है, इनमें सबसे खास रंग में गोल्डन शिमरी,रानी शेड़, पैस्टल कलर आदि ये खूब ट्रैंड में चल रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे रंगों के बारे में बता रहें हैं जो फैशन में काफी प्रचलित हो रहें हैं।

colors suit on indian skin1Image Source:

यह भी पढ़े : सर्दियों में ट्राई करें ये 6 स्टाइलिश हेयरस्टाइल

1. ब्रिक कलर-
रेड और ब्राउन के मेल से बना यह शेड आज के फैशन ट्रैंड में खूब पोपुलर हो रहा है। इस रंग के गाउन हो या ठंड के दिनों के वुलेन के क्लॉथ, यह रंग हर किसी लड़की के रंग पर सुंदर निखार प्रदान करता है।

Image Source:

2. रानी पिंक
यह रंग हर भारतीय लड़कियों की पहली पसंद होती है क्योंकि यह हर जगह अलग खिलकर नजर आता है और स्टाइलिश लुक भी प्रदान करता है। इस रंग के लेगिंग से लेकर शूट तक काफी अच्छे लगते है।

Image Source:

3. नीला रंग (इलैक्टरिक ब्लू)
नीले रंग की आउटफिट्स आज के समय के फैशन ट्रेंड में हैं। इस रंग के कपड़ों में आप भी किसी एक्ट्रेस की तरह दिख सकती है, क्योंकि सभी प्रकार की पार्टी के समय यह रंग अलग ही खिलकर नजर आता है।

Image Source:

4. ऑलिव ग्रीन
ऑलिव ग्रीन कलर यानि डार्क ग्रीन रंग इन दिनों मार्केट में अपना अलग रंग दिखा रहा है। इस रंग के फैशन को सभी लड़कियां कॉपी कर पहनना पंसद कर रहीं हैं। यह इंडियन लड़कियों की खूबसूरती पर चार चादं लगाने वाला कलर है।

Image Source:

यह भी पढ़े : आ गया इंसानी दांतों से बनी ज्वैलरी का ट्रैंड

5. गोल्डन कलर
आजकल शिमरी गोल्डन रंग के आउटफिट्स फैशन में खूब ट्रैंड में है। किसी भी बड़े फंक्शन या पार्टी में इस कलर की ड्रैस को पहनने वाली लड़कियों को आज ज्यादा देखा जाता है, क्योंकि इस कलर की खूबसूरती हर लड़कियों को स्टाइलिश लुक देती है।

Image Source:

6. रैड यानि Chartreuse
सिल्क गाउन में इस कलर के आउटफिट्स स्टालिश लुक प्रदान करते है, इसलिए लड़कियां इसे ज्यादातर हर बड़ी पार्टियों में पहनना ज्यादा पसंद करती है।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version