Home सेलिब्रिटी टॉक अंदर की खबर इन 5 कॉन्ट्रोवर्सी के कारण खबरों में रह चुकी हैं बेवॉच स्टार...

इन 5 कॉन्ट्रोवर्सी के कारण खबरों में रह चुकी हैं बेवॉच स्टार प्रियंका चोपड़ा

0

पूर्व मिस वर्ल्ड और हाल में बेवॉच स्टार के नाम से जानी जानें वाली स्टार प्रियंका चोपड़ा, कभी भी मीडिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने और खबरों में बनी रहने से पीछे नहीं रहीं हैं। बॉलीवुड में सफलता पाने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं हैं। बॉलीवुड के कई सितारों के साथ-साथ ही पीसी अक्सर खबरों में बनी रहीं हैं।

यह भी पढ़ेः बॉलीवुड के इन फेमस स्टार्स ने अपने ही फैन्स से की शादी

फेम के साथ विवादों और जिम्मेदारियों को संभालना काफी मुश्किल होता है। जहां इस दौरान कई बड़े-बड़े स्टार्स के लिए खुद को शांत रख पाना काफी मुश्किल हो जाता है, वहीं पीसी ने इन विवादों को सकारात्मक तरीके से संभाला हैं। पीसी ने ऐसा करके सफलता की दिशा में अपने लिए लंबा रास्ता तय किया है, इतना ही नहीं, उन्होंने एक बार आगे बढ़ जाने के बाद पीछे मुड़ना नहीं सिखा है।

प्रियंका चोपड़ाImage Source: 

आइए आपको कुछ ऐसे 5 विवादों के बारे में बताते हैं, जो आपको हैरान कर देने के लिए काफी हैं। आइए जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा को किन विवादों से होकर गुजरना पड़ा।

यह भी पढ़ेः एक्ट्रेस दिशा पटानी के बारे में आपको भी मालूम नहीं होंगी यह 7 बातें

1 आर्मपिट कॉन्ट्रोवर्सी (The Armpit Controversy)

आर्मपिट कॉन्ट्रोवर्सी हाल में ही प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई है, दरअसल पीसी ने हाल ही में मेक्सिम मैंगजीन के कवर फोटो के लिए फोटोशूट करवाया था। इस कवर फोटो में उनकी आर्मपिट फोटोशॉप्ड थी। कवर फोटो में यह साफ दिख रहा था, इस पर कई लोगों ने बातें की, जिसके बाद पीसी ने सोशल मीडिया पर एक दूसरी तस्वीर डालकर लोगों का मुंह बंद किया।

Image Source: 

यह भी पढ़ेः बॉलीवुड और टीवी की ये हसीनाएं ब्रेकअप के बाद हो गई और हसीन

2 हैरान करने वाला कमबैक (The Epic Comeback)

हम सभी इस बात को बखूबी जानते हैं कि पीसी और बेबो के बीच कैट फाइट की खबरें कई बारी उड़ी हैं। दरअसल करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बड़बोली करीना कपूर खान ने पीसी के लिए यह कहा कि मुझे तो यह समझ नहीं आता है कि वह एसेंट कहा से लेकर आईं हैं?
इस बात का जवाब दिए बिना यह जंगली बिल्ली भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने कहा कि जहां से सैफ ने एसेंट को पाया है, वहीं से मैं भी लेकर आईं हूं।

Image Source: 

3 मैरी कॉम कॉन्ट्रोवर्सी (The Mary Kom Controversy)

भले ही इस फिल्म ने काफी सफलता प्राप्त की हो, लेकिन फिल्म मैरी कॉम पीसी को कॉन्ट्रोवर्सी में भी लेकर आई थी। कई बार पीसी के सामने यह सवाल किया गया कि प्रियंका को ही नॉर्थईस्ट इंडियन कैरेक्टर के लिए क्यों कहा गया, जिसके बाद इस तस्वीर को रिवील किया गया।

Image Source: 

यह भी पढ़ेः मोनी रॉय के गजब के फैशन सेंस को फॉलो करती हैं हर युवा लड़की

4 अक्षय कुमार के साथ अफेयर की खबरें (The Alleged Akshay Kumar AffairThe Alleged Akshay Kumar Affair)

फिल्म ऐतराज के शूटिंग के दौरान प्रियंका और अक्षय के लव अफेयर की खबरें काफी उड़ी थीं, हालांकि अक्षय और पीसी को यह एक्स्ट्रामेरिटल लव अफेयर को रखने में कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन मिसेस खिलाड़ी को इन दोनों के रोमांस से ऐतराज था।

इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद, ट्विंकल ने अक्षय का प्रियंका के साथ फिल्में करने पर रोक लगा दी।

Image Source: 

5 एक और अफवाह (Another Homewrecker Rumour)

किंग खान और पीसी की फिल्म डॉन 2 की शूटिंग के दौरान कई खबरें उड़ी कि इनके बीच ऑनस्क्रीन रोमांस के साथ ऑफस्क्रीन भी रोमांस चल रहा था। यह बात हजम कर पाना हर किसी के लिए मुश्किल था। इन दोनों के बीच क्या हुआ, यह आज भी साफ नहीं हुआ है।

Image Source: 

यह भी पढ़ेः दीपिका जैसा फिगर पाने के लिए अपनाएं यह फिटनेस टिप्स

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version