Home विविध गर्मी के इस मौसम में ये होम केयर टिप्स अपनाकर दें अपने...

गर्मी के इस मौसम में ये होम केयर टिप्स अपनाकर दें अपने घर को कूल लूक

0

गर्मियों का मौसम आ चुका है। इस मौसम में जहां फैशन में हल्के कलर सबसे ज्यादा पसंद किये जाते हैं वहीं होम डेकोर में व्हाइट और ऑफ व्हाइट कलर का काफी चलन है। आप इस मौसम में इन रंगों से अपने घरों को सजा सकती हैं तथा गर्मी से भी छुटकारा पा सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ और होम केयर टिप्स के बारे में जो आपके घर को गर्मियों के मौसम में एक अलग ही लुक देंगे।

यह भी पढ़ें – मन की शांति के लिए अपने जीवन में अपनाएं ये अच्छी आदतें

1 – यदि आपके लिविंग रूम में सफेद दीवारें है तो आप उसमें अधिक सामन न भरें बल्कि ज्यादा से ज्यादा एक सोफा ही रखें। इससे आपका लिविंग रूम खुला खुला लगता है। इसके अलावा यहां आप बुक सेल्फ रख सकती हैं तथा दीवार पर शेड लाइट की कोई तस्वीर भी टांग सकती हैं।

2 – घर के दूसरे रूम में आप पेस्टल या न्यूट्रल को वहां की एक दीवार पर करा सकती हैं। यहां भी आप एक तस्वीर को लाइट शेड में लगा सकती हैं। यह तस्वीर यदि आपके परिवार की हो तो ज्यादा अच्छा है।

होम केयर टिप्सImage source:

3 – यदि आपके घर का रंग सफेद है तथा उसमें अंदर की ओर सीढ़ियां हैं तो आप उन पर क्रिएटिविटी कर सकती हैं। आप प्रत्येक सीढ़ी पर एक अलग रंग करवा दें। इससे आपकी सीढ़ियां काफी सुंदर लगने लगेंगी।

Image source:

4 – सफेद दीवारों वाले घर में आप अंदर की ओर कई तरह के रंगों वाले सामान का यूज कर सकती हैं। आप चाहें तो रंगबिरंगे कुशन तथा पर्दों का चयन कर सकती हैं या आप चादर आदि भी रंगीन यूज कर सकती हैं। सफेद रंग के घर में अलग अलग रंगों की चीजें उसको एक अलग लुक देती हैं।

यह भी पढ़ें – घर पर बनाएं हर्बल सनस्क्रीन लोशन, खिल उठेगी त्वचा

5 – यदि आपके घर के बाहर बालकनी है अथवा खिड़कियों के आसपास थोड़ी बहुत जगह है तो आप बाहर की हरियाली को अपने घर के अंदर आसानी से ला सकती हैं। इन स्थानों पर आप छोटे छोटे गमलों में हरे पेड़ लगा सकती हैं। इससे आपकी बालकनी तथा खिड़कियों का खाली बचा स्थान बहुत सुंदर लगने लगेगा। इस प्रकार आप हमारे बताएं होम केयर टिप्स की मदद से अपने घर को गर्मियों में नया लुक दे सकती हैं।  

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version