Home घरेलू नुस्खे मच्छरों की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

मच्छरों की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

0

गर्मी का मौसम आते ही मच्छरों की परेशानी पैदा हो जाती है। इस समय खुद को इनसे बचाना बहुत मुश्किल होता है। कई बार मच्छरों के कारण घर के लोग गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। इसी के चलते हम आपको आज यहां कपूर तथा अन्य चीजों के कुछ घरेलू उपाय बता रहें हैं। जिनको अपनाने से आप मच्छरों की समस्या को खत्म कर सकती हैं। आइये जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।

1 – नीम का उपाय

नीम का उपाय Image source:

नीम हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसके उपाय से आप मच्छरों की समस्या को भी खत्म कर सकती हैं। इसके लिए आप नीम के तेल में बराबर मात्रा में नारियल का तेल मिला लें। अब इस मिश्रण की मालिश अपने शरीर पर कर लें। इससे आपको मच्छर नहीं काटेंगे।

2 – कपूर का उपाय

Image source:

कपूर को वैसे तो पूजन के कार्यों में प्रयोग किया जाता है लेकिन आपको यह मच्छर की परेशानी से भी निजात दिला सकता है। इसके लिए आप अपने कमरे में 2 कपूर की टिक्कियों को एक साथ जला दें तथा कमरा बंद कर दें। कुछ समय बाद आपके कमरे से सारे मच्छर गायब हो जायेंगे।

3 – नींबू का उपाय

Image source:

आप नीलगिरि तथा नींबू के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण की मालिश अपने शरीर पर कर लें। इसकी खुशबू से मच्छर आपके पास भी नहीं आएंगे।

4 – तुलसी का पौधा

Image source:

तुलसी के पौधे का गमला यदि आप अपने कमरे की खिड़की या दरवाजे के पास में रखती हैं तो आपके कमरे में मच्छर प्रवेश नहीं करते। इसके अलावा आप गेंदे तथा नींबू के पौधों का भी इसी प्रकार प्रयोग कर सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version