Home विविध Birthday पर कीजिये ये उपाय और खोलें अपनी सोई किस्मत का ताला

Birthday पर कीजिये ये उपाय और खोलें अपनी सोई किस्मत का ताला

0

माना जाता है कि यदि आप अपने Birthday के दिन कोई शुभ कार्य करते हैं तो आपको पूरे वर्षभर अपने भाग्य का साथ मिलता है। इस संबंध में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय यहां बता रहें हैं। जिनसे आप अपने भाग्य को चमका सकते हैं। यदि आप अपने Birthday पर यहां बताएं उपाय करते हैं तो आपका भाग्य पूरे वर्ष भर आपके साथ रहेगा। आइये जानते हैं Birthday पर किये जानें वाले इन उपायों के बारे में।

1- किन्नर को दें उपहार

 किन्नर को दें उपहार Image source:

यदि आप अपने जन्मदिन पर किसी किन्नर को कोई उपहार देते हैं तो बदले में आपको उनकी बहुत सी दुआएं मिलेंगी। मान्यता है कि किन्नर की दुआ कभी खाली नहीं जाती है। इस प्रकार यह उपाय करने से आपका पूरा साल अच्छा जायेगा। आप इस बात का भी ध्यान रखें कि जन्मदिन पर अपने नाखूनों को न काटें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। यदि आपके नाखून बढ़ गए हैं तो आप अपने जन्मदिन से एक दिन पहले उनको काट लीजिये।

2- मांसाहार न करें

Image source:

जन्मदिन के दिन आपको मांसाहार भोजन नहीं करना चाहिए और न ही किसी जीव की हत्या करनी चाहिए। यदि आप इस खास दिन ऐसा करते हैं तो इससे आपके जीवन में बीमारी तथा विवाद बढ़ने के योग बढ़ जाते हैं, अतः ऐसा न करें। आप अपने जन्मदिन के दिन शिव मंदिर जरूर जाएं तथा चांदी के लोटे से भगवान शिव का दुग्धाभिषेक जरूर कीजिये। इस दौरान आप 11 या 21 विल्व पत्र शिवलिंग को जरूर चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें – इस तरह मनाएं अपने बच्चे का फर्स्ट बर्थडे

3- किसी गरीब को दें दान

Image source:

जन्मदिन के दिन आप किसी गरीब या असहाय को परेशान न करें। यदि कोई गरीब आपको मिलता है तो आप अपने सामर्थ्य के अनुसार को उसको दान जरूर कीजिये। इस खास दिन आप अपने स्नान के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिला कर स्नान जरुर करें। ऐसा करने पर आपको तीर्थ का पुण्य घर पर ही मिल जाता है।

4- अन्य उपाय

Image source:

आप इस दिन किसी मंदिर जरूर जाएं। यदि आप मंदिर नहीं जा सकते हैं तो किसी मंदिर के शिखर का दर्शन जरूर कीजिये। ऐसा करने पर भी आपको मंदिर जानें का पुण्य मिलेगा। इस दिन आप अपने माता पिता का आशीर्वाद जरूर लें। इसके अलावा आप किसी सुहागन स्त्री को उसके सुहाग के लिए उपहार या कपड़े आदि जरूर दें। यदि आप Birthday के दिन इनमें से कोई भी उपाय करते हैं तो भाग्य आपका साथ निश्चित ही पूरे वर्ष देता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version