Home विविध रसोई से क्रिसमस पार्टी के लिए यूं बनाएं डेट्स और कॉफी का मिल्कशेक

क्रिसमस पार्टी के लिए यूं बनाएं डेट्स और कॉफी का मिल्कशेक

0

आपने अब तक बादाम मिल्कशेक और चॉकलेट मिल्कशेक के बारे में तो सुना ही होगा, ठीक इसी तरह आज हम आपको डेट्स और कॉफी मिल्कशेक बनाने की विधि बताने जा रहें हैं, आइए जानिए किस तरह बनाया जाता है यह ड्रिंक ।

यह भी पढ़ेः फलों से बने यह 6 जूस पीकर करें वजन कम

सामग्री:

  1.  खजूर – 1 कप
  2.  इंस्टेंट कॉफी पाउडर – 10 बड़े चम्मच
  3.  दूध – 6 कप
  4.  हरी इलायची – 5
  5.  ताजा क्रीम – ¾ कप
  6.  चीनी – 3 चम्मच
  7.   बर्फ

विधि

  •  इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले खजूर से बीज निकाल कर उसे अलग कर दें।
  •  इसके बाद गैस जला कर एक पैन को गर्म कर लें।
  •  इसके बाद उसमें कॉफी पाउडर और पानी मिलाकर हिला लें।
  •  इसमें इलायची और चीनी डाल दें और चीनी के पिघलने का इंतजार करें।
  •  गैस को इसके बाद बंद करके इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

यह भी पढ़ेः हॉट लेमन वॉटर के खास फायदे

  •  अब खजूर में थोड़ा सा दूध मिक्स करके इसे ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।
  •  इसमें बर्फ, कॉफी का घोल और दूध डालने के बाद क्रीम मिला लें। इसके बाद ब्लेंडर चला लें।
  •  इसके बाद इस मिल्कशेक को एक ग्लास में डालकर सजाएं।
  •  डेट्स मिल्कशेक बनकर तैयार है, अब आप इसका सेवन कर सकती हैं।
milkshake1Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version