Home मेकअप चेहरे का मेकअप चेहरे के आकार अनुसार लगायें बिंदी, निखर जाएगा आपका श्रृंगार

चेहरे के आकार अनुसार लगायें बिंदी, निखर जाएगा आपका श्रृंगार

0

लड़कियां तथा महिलायें अपने श्रृंगार के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इनमें से बिंदी भी एक है। यह महिलाओं के श्रृंगार की एक महत्वपूर्ण वस्तु है। यह आपके नैन नक्श को न सिर्फ उभारती है बल्कि आपके चेहरे में भी खूबसूरती लाता है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में इसे 16 श्रृंगारों में से एक माना जाता है। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि बिंदी शब्द संस्कृत भाषा के बिंदु शब्द से बना है। जिसका अर्थ होता है “छोटा सा गोला”, आज हम यहां इसी के संबंध में आपको महत्वपूर्ण जानकारी दे रहें हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यदि इसे आप अपने चेहरे की शेप के अनुसार लगाती हैं तो आपका श्रृंगार खिल उठता है। आइये जानते हैं कि किस शेप के चेहरे पर कौन सी बिंदी सबसे सुंदर लगती है।

1 – बॉर्डर वाली बिंदी  

बॉर्डर वाली बिंदी  Image source:

जिन महिलाओं तथा लड़कियों के चीकबोन्स और माथा कुछ चौड़ा होता है तथा गाल उभरे हुए एवं ठुड्डी पतली होती है। ऐसी महिलाओं को बारीक या छोटी बिंदी नहीं लगानी चाहिए बल्कि उसके स्थान पर बॉर्डर वाली का चयन करना चाहिए। यह आपके माथे के ज्यादा भाग को कवर करती है जिससे आपको सही लुक मिलता है।

2 – अंडाकार चेहरे के लिए

Image source:

इस प्रकार की शेप वाला चेहरा भारत में आम है। इस प्रकार के शेप वाले चेहरे की महिलायें कई प्रकार की बिंदियों का चयन कर सकती हैं। बस ये महिलायें इस बात का ध्यान रखें की कि वे लंबी आकार वाली न लगाएं। उसके अलावा वे किसी भी प्रकार की बिंदी को लगा सकती हैं।

3 – गोल चेहरे के लिए  

Image source:

इस प्रकार का चेहरा जितना लंबा होता है उतना ही चौड़ा भी होता है। गोल चेहरे वाली महिलायें लम्बी बिंदी का चयन कर सकती हैं। यह उनके चेहरे को एक बेहतरीन लुक देती है। इस प्रकार के चेहरे वाली महिलायें सिर्फ बड़ी बिंदी लगाने से परहेज करें।

4 – डायमंड शेप फेस के लिए  

Image source:

इस प्रकार के चेहरे में ठुड्डी नुकीली होती है तथा माथा छोटा होता है। यदि आपके चेहरे की शेप कुछ ऐसी है तो आप कोई भी बिंदी चूज कर सकती हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपकी बिंदी भड़कीले रंग की नहीं होनी चाहिए साथ ही आपके कपड़ों के कलर से मैच करती हुई होनी चाहिए।

5 – चौकोर चेहरे के लिए

Image source:

इस शेप के चेहरे वाली लड़कियों तथा महिलाओं के चेहरे की ठुड्डी और माथा सामान ही होता है। इस शेप वाले चेहरे की महिलाओं को ऐसी बिंदी लगानी चाहिए जो गोल आकार की हो। इस आकर के चेहरे वाली महिलायें U शेप की बिंदी भी यूज कर सकती हैं। ये दोनों ऐसे फेस वाली महिलाओं को सुंदर लुक देंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version