Home विविध वॉशिंग मशीन में धोती हैं कपड़े तो अपनाएं ये टिप्स

वॉशिंग मशीन में धोती हैं कपड़े तो अपनाएं ये टिप्स

0

कई बार जब आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धोती हैं तो आपको कपड़ों के रंग छोड़ने का डर सताता रहता है। असल में होता यह है कि हम लोग वॉशिंग मशीन में जिस डिटर्जेंट का यूज करते हैं। वह काफी हार्ड होता है। इस कारण कई बार कपड़े रंग छोड़ देते हैं तथा अपने साथ के अन्य कपड़ो को भी खराब कर देते हैं। जब कोई कपड़ा अपना रंग छोड़ता है तो धीरे धीरे वह फेड लगने लगता है। इसके अलावा तेज धूप में भी कपड़े सुखाने से उनका रंग फेड हो जाता हैं।

आप इस बात का ध्यान रखें कि हरे तथा फिरोजी कलर के कपड़ों का रंग जल्दी निकलता है। इसके अलावा बोल्ड तथा डार्क कपड़ों का रंग भी जल्दी ही फेड हो जाता है। इस रंग के कपड़ो को अलग ही धोना चाहिए। इसके अलावा हम यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहें हैं जो वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आपके कपड़ों को नीरस तथा फेड होने से बचाएंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

1- अलग अलग साफ करें कपड़े

 अलग अलग साफ करें कपड़े Image source:

यदि आप डार्क या हल्के रंग के कपड़े धोती हैं तो अच्छा है कि आप उनको अलग अलग ही धोएं। इससे न सिर्फ कपड़ों की चमक बनी रहती है बल्कि धोते समय एक दूसरे से रंग भी नहीं लगता।

2- सिरके में डुबोएं

Image source:

यदि आप डिटर्जेंट में कपड़े भिगोती हैं तो उसके स्थान पर आप कपड़ो को सिरके में डुबोएं। ऐसा करने पर न तो कपड़ो का रंग निकलता है और उनकी चमक भी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें – वॉशिंग पाउडर में नमक डालकर कपड़े धोने से कपड़े होंगे चमकदार

3- सुखाने के लिए यूज करें सही तरीका

Image source:

यदि आप बेतरतीबी से कपड़ों को सुखाती हैं तो उनकी चमक जल्दी ही चली जाती है। आप पहले कपड़ो को अच्छे से निचोड़ लें तथा उसके बाद उनको फटकार लें। अब आप उनको उल्टा करके तार पर सुखाएं। इससे कपड़ो को एक सामान धूप लगती है और कपड़े अच्छे से सूख जाते हैं।

4- धूप से करें बचाव

Image source:

यदि आपके कपड़े नाजुक फैब्रिक से बने हैं तो आप उनको धूप में सुखाने से बचें। यदि आपको ऐसे कपड़ो को सुखाना पड़ता है तो आप उनको उल्टा करके ही सुखाएं। ऐसा करने पर आपके कपड़ो का रंग फेड नहीं पड़ेगा और वे सूख भी जायेंगे। इस प्रकार से यदि आप वाशिंग मशीन में कपड़े धोते समय इन टिप्स को अपनाएंगी तो आपके कपड़े हमेशा चमकदार तथा सही बने रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version