Home विविध रिलेशनशिप टिप्स नाराज पत्नी को मनाना है तो अपनाएं ये आसान उपाय

नाराज पत्नी को मनाना है तो अपनाएं ये आसान उपाय

0

पति पत्नी का रिश्ता ऐसा है जिसमे हसी मजाक नोक झोक चलती रहती है। एक रिश्ते में हमेशा ही प्यार बना रहे ऐसा जरुरी नही होता। कई बार छोटी मोटी बातों को लेकर झगड़े होते रहते है। दरअसल जब कभी लड़की की थोड़ी बहुत नोक झोंक अपने ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से हो जाती और उस समय पति उसका साथ न देकर परिवार का पक्ष लेता है तो फिर पत्नियों का गुस्सा किसी और पर नही बल्कि अपने पति पर ही फूट पड़ता है। हालांति इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी वजहें होती हैं, जब बीवी इस तरह से नराज हो जाती है। ऐसे समय में उन्हें मनाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसी स्थिति पैदा होती हैं तो आप हमारे बताएं इन टिप्स को अपना सकती हैं।

1- जानें नराजगी की वजह

 जानें नराजगी की वजहImage source:

अगर पत्नी गुस्सा हो गई है तो उसे मनाने से पहले इस बात का पता कर ले कि आखिर उसकी नराजगी की वजह क्या है। अगर उनकी नराजगी की वजह जायज है तो आप प्यार से उसके साथ बैठकर बात कर सकते हैं। अगर ज्यादा है तो आप सॉरी कह कर बात खत्म कर सकते हैं। साथ उन्हें यह भी समझाएं की बात बात पर नराज हो जाना सही बात नही होती।

2- कभी-कभी पत्नी को अनदेखा करें

Image source:

नाराज पत्नी को मनाने के लिए जरुरी नही हैं कि हर बार आप उनसे माफी मांगे या उन्हें लाड दुलार करें। कभी कभी आपको उन्हें थोड़ा इग्नोर भी करना चाहिए। अगर गुस्से की वजह बेफिजुल होगी तो वह गुस्सा शांत होने पर खुद समझ भी जाएगी और आपके पास भी आ जाएंगी।

3- बच्चों की मदद भी ले सकते हैं

Image source:

यह काफी अच्छा कारगर तरीका है। रुठी पत्नी को मनाने के लिए आप बच्चों की मदद भी ले सकते हैं। कोशिश करें की जब बीवी नाराज हो तो बच्चों को अपने आस पास रखें क्योंकि उनके सामने वह ज्यादा चिल्ला कर बात नही कर पाएंगी। इस दौरान आप आसानी से अपनी बात कह सकते हों और उसे मना सकते हों।

4- पत्नी को दें खास समय

Image source:

ये तरीका सबसे कारगर होता है। इससे न सिर्फ नाराज पत्नी मान जाती है बल्कि आपका आपसी प्रेम भी बढ़ता है। अगर आपको लग रहा है कि पत्नी आपने नाराज है तो आप उसके साथ थोड़ा खास समय बिता सकते है। इससे उसका मूड़ भी अच्छा हो जाएगा।

5- कभी-कभी बीवी को भी दें आराम

Image source:

हम सब जानते हैं कि घर संभालना कितना खेचल भरा काम है। दिन भर घर के कामों में लगे रहने से वह भी थक जाती है। इसी थकान के दौरान कई बार आप उनसे कुछ ऐसी फरमाइश करदेते हो जिससे उन्हें गुस्सा आ जाता है। ऐसे में उन्हें मनाने के लिए आप वीकेंड पर बीवी को आराम दे सकते है। घर का सारा काम आप खुद कर सकते हैं या फिर उसे करने में बीवी की मदद कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version