Home विविध यात्रा इस गर्मी जाएं नेपाल की सैर पर

इस गर्मी जाएं नेपाल की सैर पर

0

यदि आपकी इच्छा कम पैसे में विदेश घूमने की है तो आप नेपाल जा सकते हैं। नेपाल में जाना बिल्कुल अपने देश में घूमने जैसा ही है, यहां पर किसी प्रकार का कोई पासपोर्ट भी नहीं लगता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नेपाल में आपको बहुत से पर्यटक स्थल भी देखने को मिलते हैं। जहां पर आप अपनी छुट्टियों को अच्छे से इंजॉय कर सकते हैं। यदि आप गर्मियों के मौसम में नेपाल में जाते हैं तो आप को उतनी गर्मी नहीं लगती जितनी आपको अपने दैनिक जीवन में लगती है इसका कारण यह है की नेपाल का उत्तरी बाग़ हिमालय से घिर हुआ है जिसके कारण वहां के वातावरण में ठंडक बनी रहती है तो आप गर्मियों में भी नेपाल में जाकर अपनी छुट्टियों को इंजॉय कर सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें की नेपाल देश की आमदनी का मुख्य स्त्रोत पर्यटन ही है, विश्व की 10 सबसे ऊंची चोटियों में से 8 अकेले नेपाल में ही स्थित हैं, इसके अलावा विश्व की सबसे ऊँची छोटी एवरेस्ट भी नेपाल में ही स्थित है। नेपाल में आपको बौद्ध और हिन्दू संस्कृति का समन्वय देखने को मिलता है। यहां पर आपको बहुत से पर्यटक स्थल घूमने को मिलते हैं, जानिए यहां के कुछ खास पर्यटक स्थलों के बारे में।

Visit few exotic locations in Nepal this summer6Image Source: fortytravels

1. पशुपतिनाथ –
यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत की सूची में नामांकित है। यह मंदिर बागपति नदी के किनारे स्थित है। यह मंदिर हिन्दू लोगों के 8 मुख्य मंदिरों में से एक है। यह भगवान शिव का मंदिर है और यह न सिर्फ धार्मिक स्थल है बल्कि यह एक पर्यटक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। दुनिया भर से हिन्दू लोग यहां दर्शन करने के लिए आते है साथ ही विदेशी भी यहां अच्छी मात्रा में आते हैं। यह मंदिर अपने सौंदर्य और वास्तु कला के लिए भी जाना जाता है।

Image Source: org

2. लुंबिनी
लुंबिनी असल में गौतम बुद्ध की जन्म स्थली है। यह स्थान बौद्ध धर्म का प्रमुख स्थल है। भारत-नेपान सीमा रुमिनोदेई गांव को ही लुंबिनी कहा जाता है। यह स्थान सम्राट अशोक के स्मारक स्तंभ के लिए भी जाना जाता है। यहां पर गौतम बुद्ध की मां माया देवी के नाम पर मायादेवी मंदिर भी है जिसमें उनकी मूर्ति भी है।

Image Source: wp

3. देवघाट धाम-
यह भी नेपाल का प्रमुख पर्यटक स्थान माना जाता है। यह काली गंडकी तथा त्रिशुली नदियों के संगम स्थल पर स्थित है। मकर संक्रांति के दिन बहुत से लोग यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं और इन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इसके अलावा इस स्थान के पास में आप वाल्मीकि मंदिर,सोमेश्वर कालिका मंदिर किला,कबिलासपुर किला आदि पर्यटक स्थलों को भी देख सकते हैं।

Image Source: wordpress

4. मुक्तिनाथ-
यह स्थान हिन्दू धर्म के वैष्णव संप्रदाय का प्रमुख स्थान माना जाता है। यहां पर मुक्तिनाथ शालिग्राम भगवान की उपासना की जाती है। इस क्षेत्र के बारे में ऐसी मान्यता है की यहां पर आकर मुक्ति को प्राप्त किया जा सकता है। यहां पर आकर यात्रा करना मुश्किल होता है क्योंकि इस क्षेत्र में हिमालय की बड़ी और दुर्गम श्रृंखलाएं हैं।

Image Source: nepalscenic

5. चांगुनारायण मंदिर-
इस मंदिर को नेपाल का सबसे पुराना और प्राचीन मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर 4 वीं शताब्दी में निर्मित किया गया था। 1702 ई. में इस मंदिर का दोबारा से निर्माण किया गया। यह मंदिर शिवपुरी की पहाड़ियों पर बना है। इस मंदिर में आपको विष्णु भगवान के अलावा शेषनाग की प्रतिमा देखने को मिलती है, हालांकि यह मूर्ति पत्थर की है पर यह शिल्प कला का सुन्दर नमूना है।

Image Source: blogspot

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version