Home विविध यात्रा कम पैसों में करें इन विदेशी जगहों की सैर

कम पैसों में करें इन विदेशी जगहों की सैर

0

आज की व्यस्त जिदंगी में आदमी लंबे अरसे बाद बोर ही महसूस करने लगता है। इस बोरियत को दूर करने का आसान तरीका है कि कहीं बाहर घूम आए। लेकिन अपने देश की सभी जगह आप घूम चूके है। अब आप बाहर किसी अन्य देश की सैर करना चाहते हैं। तो घबराने की जरूरत नहीं है जरूरी नहीं  की दूसरे देश जाने के लिए आपको मोटी रकम ही खर्च करनी पड़े। इस फॉरेन टूर को आप सस्ते दमों में भी कर सकते हैं। कुछ ऐसे ही देशों के बारे में आज हम आपको बात रहें हैं। जो आपके बजट के अनुसार ही आपको बेस्ट ऑपशन प्रदान कर सकते है।

आज की जिदंगीImage Source: https://headouttravel.com/

1 थाईलैंड
थाईलैंड में घूमने लायक हर चीज मौजूद है। यहां की सैर आपको हमेशा ही याद रहेगी। यहां पर खूबसूरत पहाड़ो के साथ नजारें, साथ ही समुद्र तट भी मौजूद है। यहां जानें के लिए एयर फेयर करीब 17000 से 20000 रूपयों तक है। यहां घूमने के लिए एक सप्ताह काफी है। आपको बता दें यहां पर करीब छह सौ रूपयों में एक रात का नाइट स्टे अच्छे होटल में किया जा सकता है।
लोकप्रिय डेशटिनेशन – इस देश में पट्टाया, कोरल आईलैंड, फ्लोटिंग बाजार, कोरल आईलैंड और प्राचीन बौद्ध मंदिर लोकप्रिय डेशटिनेशन है।
इस ट्रिप का बजट- करीब 35000 रूपये

Image Source: https://www.riadviaggi.it/

2 मलेशिया
मलेशिया एक ऐसा देश है जहां पर मौसम हमेशा ही खुशनुमा रहता हैं। यहां पर न तो ज्यादा ठंड होती हैं और न हीं ज्यादा गर्मी होती हैं। साथ ही यहां की प्राकृतिक माहौल को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यहां पर जाने का वीजा मलेशिया के दिल्ली स्थित हाईकमीशन से आसानी से करीब 650 रूपयों की फीस देकर मिल जाता हैं। यहां पर रात को रूकने के लिए अच्छे होटल का कमरा करीब पांच सौ रूपयों में मिल जाएगा।
लोकप्रिय डेशटिनेशन – इस देश में बाटु केव्ज, पेट्रोनॉस टिव्न टॉवर, मलक्का, जेटिंग हिल घमूने की प्रमुख जगहें है।
इस ट्रिप का बजट- करीब 40000 रूपये

Image Source: https://www.pyramidtours.net/

3 सिंगापुर
यह एक ऐसा देश हैं जहां पर पर्यावरण बेहद ही स्वच्छ है। यहां पर चीनी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाएं लोकप्रिय है। यहां पर लोग ज्यादातर अंग्रेजी में ही बात करते है। यहां पर ऐतिहासिक म्यूजियम, टाइगर स्काई टावर और अंडरवाटर वर्ल्ड  ऐक्यूरियम भी है। सिंगापुर में रात के दौरान नाइट सफारी का भी मजा लिया जा सकता है।
लोकप्रिय डेशटिनेशन- डॉलफिन लगुन, नेशनल म्यूजियम ऑफ सिंगापुर और अंडरवाटर वल्र्ड।
इस ट्रिप का बजट – करीब 55000 से 60000 रूपये

Image Source: www.pravakta.com/

4 चीन
चीन में घूमने की कई जगहें मौजूद है। अगर आप अपनी छुट्टियों को मजेदार बनाना चाहते है तो चीन आपकी पहली पंसद बन सकता हैं। इस देश में पर्यावरण की कई खूबसूरत जगहे हैं।
लोकप्रिय डेशटिनेशन – शंघाई बंड्स, टेराकोटा आर्मी, फोरबिडेन सिटी,  चीन की प्राचीन दीवार और वेस्ट लेक आदि।
इस ट्रिप का बजट – करीब 40000 रूपये

Image Source: https://f.fwallpapers.com/

5 भूटान
यह देश भारत की सीमा से सटा हुआ हैं। भूटान में बौद्ध संस्कृति प्रचलित है। इस देश में आप भारत से सड़क मार्ग से भी प्रवेश कर सकते हैं। जिसके लिए आपके पास वोटर आईडी और पासपोर्ट की जरूरत होगी। यहां पर खाने पीने के साथ ही किसी होटल में रहना भी बेहद सस्ता है। यहां पर भारत के जैसा खाना भी बनता हैं। बस से करीब 1900 रूपयों में भूटान पहुंचा जा सकता है।
लोकप्रिय डेशटिनेशन – थिम्पू, फार्म हाउस, फोल्क हैरिटेज म्यूजियम, पारो और तकिन जू आदि।
इस ट्रिप का बजट – करीब 35000 रूपये

Image Source: https://i.ytimg.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version