Home सेलिब्रिटी टॉक इन अभिनेत्रियां के न्यूड लिप कलर को देखकर हर कोई हो जाएगा...

इन अभिनेत्रियां के न्यूड लिप कलर को देखकर हर कोई हो जाएगा इनका दीवाना

0
न्यूड लिप कलर

हम सभी इस बात को जानते हैं कि लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से हमारी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। हर लड़की आज के समय में लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है। हम आपको बता दें कि आप न्यूड लिप कलर का इस्तेमाल करके भी अपने लुक को बेहतरीन बना सकती हैं। न्यूड लिप कलर ऐसा शेड है जो कि हर स्किन टोन पर सूट करता है। आप भी आज ही बाजार जाकर एक न्यूड लिप कलर लेकर जरूर आएं।

यह भी पढ़ेः बॉलीवुड के फेमस सिंगर्स की ये बीवियां भी अपनी स्टाइल के लिए हैं फेमस

आज हम इस आर्टिकल में बी टाउन की कुछ ऐसी अदाकारों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिन्हें आप न्यूड लिप कलर का इस्तेमाल करने के लिए फॉलों कर सकती हैं।

1. सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

सोनम कपूर को फैशन दीवा और स्टाइल आइकन माना जाता है। सोनम बहुत अच्छी तरीके से जानती हैं कि कब न्यूड लिप कलर का इस्तेमाल करना है। हाल में सोनम ने एक ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें उन्होंने न्यूड लिप कलर और मस्कारा से अपने लुक को बेहतरीन बनाया था।

2. अथिया शेट्टी (Athiya Shetty)

अथिया शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म के गानों की वीडियो में न्यूड लिप कलर का इस्तेमाल किया है और इस अवतार में अथिया बहुत ही सुंदर दिख रही थी।

यह भी पढ़ेः बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस की कमाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

3. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

फिलोरी गर्ल अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म फिलोरी के प्रोमोशनल आउटिंग में एक सुंदर लहंगा पहनकर अपने लिप्स में न्यूड लिप कलर लगाया हुआ था। इसी के साथ उन्होंने मस्कारा और मोटा काजल भी लगाया हुआ था।

4. श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)

श्रद्धा कपूर ने भी कई इवेंट्स में न्यूड लिप शेड का इस्तेमाल किया है। हम आपको बता दें कि यह लिप शेड उन पर खूब फबता है।

यह भी पढ़ेः इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अपने स्ट्रेच मार्क्स दिखाने में नहीं होती कोई झिझक

5. आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

आलिया भट्ट को पता है किस तरह से भीड़ में अपनी अलग पहचान बनानी है। फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के एक प्रमोशनल इवेंट में आलिया ने आंखों पर काजल और मस्कारा और लिप्स में न्यूड लिप कलर लगाया हुआ था।

6. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी कई इवेंट्स में माइल्ड ब्राउन न्यूड लिप कलर अपने लिप्स में लगाया हुआ है। न्यूड लिप कलर के साथ ही ऐश्वर्या ने अपनी आंखों में मोटा आईलाइनर भी लगाया हुआ था।

यह भी पढ़ेः अपने मां-बाप की तरह ही दिखते हैं यह स्टार्स किड्स

7. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण इस बात को बखूबी जानती हैं कि उन्हें किस तरह से अपने आप को स्टाइल करना है। उन्होंने एक इवेंट के दौरान न्यूड लिप कलर का इस्तेमाल किया था। यह न्यूड लिप कलर उनके लुक को बेहतरीन बना रहा था।

आप भी बी टाउन की इन अभिनेत्रियों के न्यूड लिप कलर लुक को कॉपी करके अपने लुक को बेहतरीन बना सकती हैं।

यह भी पढ़ेः विदेश में जन्मीं इन हसीनाओं ने मचाया बॉलीवुड में धमाल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version