Home विविध कपड़े धोने के इन खास तरीकों से,नहीं होंगे कभी फेड

कपड़े धोने के इन खास तरीकों से,नहीं होंगे कभी फेड

0

कपड़े धोने की उलझन हर महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या होती है। क्योकि धोते समय कपड़े का रंग निकल जाना, कपड़े का सही तरीके से ना धुलना और ना जानें क्या क्या…वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धोते समय मन में डर लगा रहता है कि कहीं सारे कपड़ों का रंग आपस में न लग जाएं और कपड़ों के रंग लगने से वो फेड लगने लगते हैं। बैसे तो कुछ रंग तेज धूप में सुखाने से भी चले जाते है। यदि आप कपड़ों के रंग को जैसा का तैसा बनाएं रखना चाहते है तो आप हमारे द्वारा बताये तरीकों को अपना लें। जिन्‍हें अपनाकर आसानी से कपड़ों को हमेशा के लिए अच्‍छा बनाए रखा जा सकता है।

सबसे पहले जान लें, कि ज्यादातर ब्‍लैक कलर। डार्क और बोल्‍ड कलर के कपड़ों का रंग ज्‍यादा जल्‍दी निकलता है। इसके अलावा हरे और फिरोजी रंग के कपड़ों का कलर भी निकलता है, इसलिए ऐसे रंग के कपड़ों को अलग ही धुलना चाहिए । कपड़ों का रंग निकलने से बचाने के लिए और उसकी चमक को बनाये रखने के लिए निम्‍नलिखित आसान टिप्‍स को अपनाएं..

कपड़े

1. बारी-बारी से धुलें

हल्‍के और डार्क रंग के कपड़ों को आप हमेशा हाथ से य़ा मशीन से अलग-अलग करके धोयें। इससे कपड़ों पर एक-दूसरे का रंग नहीं चढ़ेगा। और उनकी चमक बरकरार रहती है। कपड़ों को सही बनाएं रखने का यह सबसे पहला और अच्छा तरीका है।

2. सिरका या नमक में डुबोना

अगर कपड़ो को धोने से पहले आप हमेशा उन्हें सिरके या नमक के पानी में कुछ देर के लिये डूबो कर रख दें। इससे आपके कपड़ों का रंग और उनकी चमक बनी रहेगी। और उनका रंग भी नहीं निकलेगा।

3. धूप से बचाएं

फैब्रिक वाले कपड़े थोड़ा नाजुक होते है उन्हें धोने के बाद हमेशा उल्‍टा करके सुखाएं । इन कपड़ों को आप धूप में ज्यादा न सुखाएं । यदि सुखाना आवश्‍यक हों, तो कपड़ों पर सीधे धूप ना लगे इसके लिए उन्हें आधी छाया और आधी धूप वाली जगह पर डालें इससे कपड़ों की चमक बनी रहेगी।

4. सही तरीके से सुखाएं

कपड़ों की चमक ज्याद देर तक धूप पर सुखाने से भी चली जाती है। कपड़ों को सही तरीके से पानी से धोने के बाद झटकार लें और फिर कपड़े को उल्‍टा करके तार पर डालें। इससे उनमें एकसमान हवा लगती है और वो सूख जाते हैं।

5. ठंडे पानी में ही धुलें

गर्म या गुनगुने पानी में कपड़े कभी भी ना धोयें। गर्म पानी में धोने से उसकी चमक चली जाती है और रंग भी उतर जाता है। कपड़ों को हमेशा ठंडे पानी से ही धोयें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version