Home स्वास्थ्य गेंहू के है कई फायदेमंद उपाय

गेंहू के है कई फायदेमंद उपाय

0

हम बचपन से ही गेंहू के आटे की रोटी को खाते आए है। यह रोटी हमारे आहार का मुख्य हिस्सा होती है। रोटी के अलावा भी हम अपने भोजन में गेंहू के आटे से बनी अन्य वस्तुओं को ग्रहण करते है। जानकार भी बताते है कि गेंहू हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। गेंहू शरीर को कई तरह से शक्ति प्रदान करता है। साथ ही इसे आसानी से पचाया भी जा सकता है लेकिन आज सभी लोग गेंहू की रोटियों को छोड़कर पीजा और बर्गर को खाना पंसद करते है। पूरे भारत में गेंहू की पैदावार होती है। साथ ही भारत के उत्तर प्रदेश में गेंहू अधिक मात्रा में होता है। गंहू को अंकुरित करके भी खाया जाता है। अंकुरित अनाज में के भी अपने गुण होते है जो स्वास्थ पर अच्छा प्रभाव डालते है। लेकिन आज हम गेंहू के ही फायदो के बारे में बता रहें हैं जो आपको अच्छी सेहत प्रदान कर सकते है।

wheat isolatedImage Source: slowfoodlife

यह हैं गेंहू के फायदे

1 वजन कम करना  
आज कल वजन को नियंत्रित करना बेहद ही टेढ़ी खीर साबित हो रही है। आज के दौर में अनियमित खानपान के कारण सभी लोग अपने बढ़ते वजन से बेहद ही पेरशान है। लेकिन बढ़ते वजन को कम करने का उपाय है गेंहू। इससे बढ़ते वजन की समस्या पर तेजी से काबू पाया जा सकता है।

Image Source: etinspires

2 खांसी को रोकना
खांसी की समस्या होने पर भी आप गेंहू का इस्तेमालकर सकते है । खांसी होने पर 20 ग्राम गेंहू के दानों में नमक मिलाकर इसमें करीब 250 ग्राम पानी में तब तक उबालना चाहिए जब तक उसका पानी एक तिहाई न रह जाए। इसके बाद इस पानी को हल्का गुनगुना होने पर ही पी ले।

Image Source: go

3 शरीर को शांत करना
गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए 80 ग्राम गेंहू को रात में पानी में भिगोकर रख दे। अगले दिन इसमें मिश्री को मिलाकर पी लें। इससे शरीर की गर्मी शांत होती है।

4 खून को साफ करना
खून में गंदगी होने से भी कई तरह की समस्याएं होना शुरू हो जाती है। खून में गंदगी के कारण चेहरे पर दाने और दाग होने लगते है। इस कारण महिलाएं कई तरह की औषधीय टॉनिक लेना शुरू कर देती है। गेंहू को नियमित रूप से लेने में खून साफ होता है। जिससे कई तरह की समस्या ठीक हो जाती है।

Image Source: ytimg

5 विषैले तत्वों को बाहर करना
गेंहू शरीर के विषैले तत्वों को बाहर करने में सक्षम होते है। गेंहू के खाने से शरीर में उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार के विषैले तत्व बाहर निकलकर शरीर को साफ करते है। जिससे शरीर में नई शक्ति का विकास होता है।

6 थायरॉइड से बचाव
गेंहू के सेवन से थायराइड की समस्या में भी लाभ मिलता है। साथ ही थायराइड की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाती है।

Image Source: nardininaturopathictoronto

7 आँखों की रोशिनी को बढ़ाना
इतना ही नहीं गेंहू हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। गेंहू का हलवा रोज सुबह खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

Image Source: curejoy

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version