Home विविध रिलेशनशिप टिप्स लड़के क्यों नहीं बनाते लड़कियों को अपना बेस्ट फ्रेंड

लड़के क्यों नहीं बनाते लड़कियों को अपना बेस्ट फ्रेंड

0

देखा जाए तो दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसमें सबकुछ खुला होता है, क्योंकी दोस्त हम अपने स्वभाव और विचारों के अनुसार ही चुनते हैं। बहुत सी ऐसी बाते भी होती हैं जो हम लोग किसी से शेयर नहीं कर सकते हैं पर अपने दोस्तों से हम अपना दुख-सुख हर कुछ बांट सकते है वो हमारी जिंदगी का ऐसा हिस्सा होते है जिसके बिना हम अधूरे होते है। दोस्ती के रिश्ते में न तो मन का बंधन होता है और न ही किसी और चीज का इसलिए ही प्रत्येक व्यक्ति दोस्ती के रिश्ते में खुद को बहुत माइंड फ्री और खुला हुआ महसूस करता है लेकिन देखने में आया है की अधिकतर लड़के अपने बेस्ट फ्रेंड के रूप में हमेशा एक लड़के को ही चुनते हैं न की किसी लड़की को तो आखिर क्या कारण हैं की लड़के अपना बेस्ट फ्रेंड किसी लड़की को नहीं चुनते है। आज हम आपको वह कारण बताएंगे जिनके कारण लड़के अक्सर किसी भी लड़की को अपना बेस्ट फ्रेंड नहीं बनाना चाहते हैं।

देखा जाए तो दोस्ती एकImage Source: extra-watch

आइये जानते हैं ऐसे कुछ कारणों के बारे में

1- ज्यादा दिखावा करती हैं लड़कियां –
असल में ऐसा माना जाता हैं की लड़कियां अपने कपड़ो और खाने पीने की चीजों को लेकर काफी दिखावा करती हैं पर लड़के इस प्रकार की आदतों को पसंद नहीं करते हैं इसलिए वे उनसे दूरी बना लेते हैं। यदि फिर भी कोई लड़का किसी लड़की का बेस्ट फ्रेंड बनता है तो उसको इस प्रकार की आदतों को झेलना पड़ता है।

Image Source: mangthuvien

2- ज्यादा केयर करनी होती है-
यदि किसी लड़के की कोई लड़की बेस्ट फ्रेंड होती है तो लड़के की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, जैसी की किसी भी पार्टी में लड़की का ध्यान ज्यादा रखना पड़ता है और उसे समय से घर भी छोड़ना पड़ता है पर लड़के आपस में बेस्ट फ्रेंड होते हैं तो इस प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना होता है और न ही ऐसी जिम्मेदारियों का इसलिए भी लड़के किसी भी लड़की को अपना बेस्ट फ्रेंड नहीं बनाते हैं।

Image Source: mery

3- लड़कियों के साथ होती है हिचकिचाहट –
लड़के यदि अपने दोस्तों के साथ में होते हैं तो वो किसी भी चीज की परवाह नहीं करते हैं और प्रत्येक परिस्थिति का पूरा आनंद लेते हैं पर यदि कोई लड़की किसी की बेस्ट फ्रेंड होती है तो वो उतना आनंद नहीं ले पाते हैं। लड़कियों के सामने लड़को को सलीके से पेश आना पड़ता है और ऐसा कोई लड़का पसंद नहीं करता है।

4 लड़कियों की बातों से सहमत नहीं
कई बार ऐसा देखा गया है कि लड़के और लड़कियां कभी भी एक दूसरे की बात से सहमत नहीं होते है चाहे वो कोई भी हो और आजकल की लड़कियां अपने खुले विचार के कारण कई लड़को को पंसद भी नहीं आती यह भी एक वजह से जिस वजह से लड़के उनसे दूरी बनाते है

Image Source: picdn

अन्य कारण –
कई बार ऐसा देखने में आया है की लड़कियां बेवजह की बातें करके अपने दोस्तों को परेशान कर देती हैं इसलिए भी लड़के इस प्रकार की परेशानी से बचने के लिए ही लड़की को अपना बेस्ट फ्रेंड नहीं बनाते हैं। इसके अलावा लड़के आपस में जिस प्रकार की मस्ती कर लेते हैं वैसी लड़कियों के साथ में नहीं कर पाते हैं इसलिए भी लड़के किसी भी लड़की को अपने बेस्ट फ्रेंड्स में शुमार नहीं करते हैं।  ऐसी बहुत सी बातें हैं जो लड़के आपस में ही शेयर कर लेते हैं पर लड़की से शेयर नहीं कर पाते हैं इसलिए भी लड़के किसी भी लड़की को अपना बेस्ट फ्रेंड बनाने से हिचकिचाते हैं।

Image Source: picdn

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version