Home विविध रिलेशनशिप टिप्स लंबे पुरुषों पर क्यों जान छिड़कती हैं लड़कियां

लंबे पुरुषों पर क्यों जान छिड़कती हैं लड़कियां

0

लड़का और लड़की का एक दूसरे की तरफ आकर्षित होना स्वाभाविक होता है। इस आकर्षण की वजह कुछ भी हो सकती हैं। अधिकतर महिलाएं ऐसे पुरुषों के साथ अपना जीवन बिताना चाहती हैं, जो आर्थिक रुप से उनका ख्याल रखें और उन्हें सुरक्षा प्रदान कर सके। इसी कारण उन्हें ऐसे पुरुष पसंद आते हैं जो कद में लंबे हों।

 लंबे पुरुषों पर क्यों जान छिड़कतीImage Source: https://furaveri.com/

साउथ कोरिया के कोनकुक विश्वविद्यालय ने इस पर अध्ययन किया है। उनके किए गए अध्ययन के मुताबिक जिन कपल्स की लंबाई में अच्छा खासा गैप होता है, वह एक दूसरे के साथ खुशहाल जीवन बिताते हैं। महिलाओं को हमेशा से ही लंबे पुरुष भाते हैं, वह उन्हीं की तरफ आकर्षित होने लगती हैं। लगभग 50 से 60 प्रतिशत लड़कियां ऐसे पुरुषों को डेट करती हैं, जो उनसे कद में काफी लंबे होते हैं। आइए आपको  कुछ कारण बताते है कि क्यों ज्यादातर लड़कियां लंबे लड़को पर अपनी जान छिड़कती हैं।

Image Source: https://www.ulmerstudios.com/

लंबे पुरुष होते हैं बलवान
लड़कियों के मुताबिक जिन लड़को का कद लंबा होता है, वह ताकतवर और बलवान होते हैं। जब एक पुरुष शरीरिक रूप से मजबूत और बलवान होगा तो वह मानसिक रूप से भी शक्तिशाली होगा। एक लड़के में यह गुण होना ही काफी हैं, लड़कियां इसी से इंप्रेस हो जाती हैं। दरअसल लंबे कद वाले पुरुष में, छोटे कद वाले पुरुषों के मुकाबले ज्यादा आत्मविश्वास भरा होता हैं। इतना ही नहीं उनमें लड़कियों के साथ घूमने में हिचक भी कम होती है।

Image Source: https://www.averias24h.com/

हिफाजत
लड़को का लंबा कद लड़कियों को शारीरिक सुरक्षा प्रदान करता है। इसी कारण लड़कियां ऐसे लड़कों का साथ तलाश करती हैं या ऐसे लड़को को डेट करती हैं, जो कि लंबाई में उनसे लंबे हो, ताकि उन्हें सुरक्षा का अहसास हो। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि लंबे कद वाले पुरुषों को डेट करने का खास कारण यह भी है कि लड़कियों को रात में उनके साथ निकलने में डर नहीं लगता, वह निडर होकर उनके साथ रात को निकल सकती हैं। अगर महिलाएं किसी छोटे कद वाले पुरुष को डेट करती हैं तो रात में उनके साथ निकलने से पहले दस बार सोचती हैं, क्योंकि महिलाओं को उनमें आत्मविश्वास की कमी महसूस होती हैं।

Image Source: https://static1.squarespace.com/

फिटनेस
लंबी कद वाले लड़के अक्सर फिट होते हैं। इसी कारण लड़कियां भी अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं। लड़किया हमेशा इस बात का ध्यान रखती हैं कि लंबे कद वाले लड़के उनके साथ घूमते समय अटपटी ना दिखें। इसी कारण वह एक्सरसाइज से लेकर फैशन तक हर चीज में अपडेटेड रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह अपने स्टाइल पर भी खास ध्यान देती हैं।

Image Source: https://4.bp.blogspot.com/

दबदबा
लंबे पुरुष अक्सर दूसरों पर अपना दबदबा बना कर चलते हैं। दबदबा बनाने का मुख्य कारण है उनका आत्मविश्वास और लंबा कद । लंबा कद होने के कारण लंबे कद वाले लड़कों में आत्मविश्वास की जरा सी भी कमी नहीं होती। ऑफिस हो या कॉलेज सभी पर उनका विशेष दबदबा बना रहता है। लड़कियों को अक्सर यह दबदबा काफी भाता है। ऐसे लड़कियां खुद पर भी पुरुषों का दबदबा पसंद करती है ।

Image Source: https://conlatatca.vn/

लुक
लंबे कद वाले लड़को को डेट करते समय लड़कियां किसी भी तरह के बंधन में नहीं होती। असल बात यह है कि लंबे पुरुषों के साथ वह ऊंची एड़ी वाले फुटवेयर्स आसानी से डाल सकती हैं, वहीं अगर बात करें छोटे लड़को को डेट करने की तो इस दौरान लड़कियां ऊंची हील नहीं पहन पाती। फैशन में आ रहे इस रुकावट के कारण भी लड़कियां छोटे कद वाले लड़को को डेट करना नहीं पसंद करती।

Image Source: https://i.ytimg.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version