Home विविध रिलेशनशिप टिप्स पति-पत्नी क्यों लगने लगते हैं हमशक्ल

पति-पत्नी क्यों लगने लगते हैं हमशक्ल

0

कई बार आपने ऐसे लोगों को देखा होगा जिनकी शक्ल एक दूसरे से काफी मिलती जुलती हैं और आपको ऐसा लगने लगता है कि दोनों भाई बहन हैं। लेकिन जब आपको यह बताया जाता हैं कि वह भाई बहन ना होकर पति पत्नी हैं, तो आप हैरान रह जाते हैं। दरअसल ऐसा असल में होता है। एक रिसर्च के मुताबिक, सालों साथ रहने के बाद कुछ पति पत्नी एक जैसे लगने लगते हैं। साथ रहने, खाने-पीने और प्यार की वजह से कुछ शादीशुदा जोड़े एक दूसरे की तरह लगने लगते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जिन पति पत्नी की शक्ल एक दूसरे से ना मिलती हो, वह एक दूसरे से प्यार नहीं करते। लेकिन ज्यादातर केस में यह देखा जाता है कि शादी के कुछ सालों बाद पति पत्नी की शक्ल एक जैसी हो जाती है। आइए जानते है पति पत्नी के हमशक्ल होने के कारण।

कई बार आपने ऐसे लोगों को देखा होगाImage Source: https://dieviete.lv/

वक्त के साथ पति पत्नी लगते हैं हमशक्ल
हाल ही में एक रिसर्च किया गया था, जिससे यह साबित हो गया कि शादी के कुछ सालों बाद वैवाहिक जीवन साथ गुजारने के कारण कुछ पति पत्नी अक्सर एक जैसे दिखते हैं। इस अध्ययन में यह भी कहा गया है कि जरुरी नहीं कि सभी कप्लस के साथ ऐसा हो, या वह एक दूसरे की तरह दिखते हो। अंग्रेजी में एक कहावत है “अपोजिट अटरेक्ट्स” लेकिन ऐसा हमेशा जरुरी नहीं है कि हमारा विपरीत ही हमसे आकर्षित हो, बल्कि एक जैसे फीचर्स वाले लोग जल्दी आपस में घुल मिल जाते हैं। इसी कारण उनका रिश्ता काफी लंबा चलता है। इस अध्ययन में यह भी देखा गया है कि हर कोई अपने जैसी पर्सनेलिटी वाले इंसान की ओर ही ज्यादा आकर्षित होते है।

Image Source: https://static1.squarespace.com/

प्यार की वजह से मिल जाती हैं शक्लें
इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कुछ वैवाहिक जोड़ो से बातचीत की। उनसे बातचीत के दौरान जिन कपल्स ने यह बताया कि उन्हें एक दूसरे का साथ अच्छा लगता है, एक दूसरे की आदतों और व्यवहार से कोई परेशानी नहीं हैं, अपनी शादी से वह काफी खुश हैं, उन कपल्स की शक्लें, लगभग एक दूसरे से मिलती जुलती दिखी। प्यार में शादीशुदा जोडे, अपने पार्टनर को फॉलों भी करते हैं, या यू कहें कि वह एक दूसरे को कॉपी भी करते हैं। जैसे कि जिन लोगों का पार्टनर बहुत मजाकिया होता हैं, हमेशा खुश रहता हो, दूसरों को भी हसांता रहता हो, तो ऐसे स्वभाव वाले इंसान का पार्टनर भी उनके माजाकिया स्वभाव को कॉपी करता हैं। खुश रहने का चेहरे पर काफी असर पड़ता हैं और दोनों एक दूजे की तरह लगने लगते हैं। वक्त के साथ साथ यह रिश्ता ओर गहरा होता रहता हैं और दोनों का रिश्ता काफी मजबूत नजर आता है।

Image Source: https://www.pulsarwallpapers.com/

पिता जैसा हमसफर ढूढ़ना भी है खास कारण
इस बात में कोई दोराय नहीं कि लड़कियां अपने पिता के ज्यादा करीब होती हैं, वह अपने पापा की परी होती हैं। यही कारण है कि लड़कियां हमेशा अपने हमसफर में अपने पिता के गुण ढूढ़ती हैं, पिता जैसा स्वभाव और आदत अगर लड़की को एक लड़के में नजर आता हैं, तो वह उस लड़के से शादी करने से मना नहीं कर पाती। हर लड़की हमेशा ही अपने जीवन साथी में अपने पिता जैसे गुण देखती हैं। अक्‍सर बच्‍चे अपने माता पिता जैसे ही लगते हैं। ऐसे में लड़कियां अपने से मिलती जुलती शक्‍ल वाले इंसान को ही अपना पार्टनर बना लेती हैं। शादी के कुछ सालों बाद दोनों जोड़ों में रिजेंबलेंस बढ़ती रहती है जिस कारण पति पत्‍नी हमशक्ल लगने लगते हैं।

Image Source: https://images.wisegeek.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version