Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल ये हैं महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विशेष टिप्स, स्वस्थ जीवन के...

ये हैं महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विशेष टिप्स, स्वस्थ जीवन के लिए जरूर अपनाएं

0

कामकाजी महिलायें ऑफिस के कार्यों तथा घरेलू महिलायें घर के कामों के चलते अपने स्वास्थ्य को अनदेखा कर देती हैं। कई बार वे अपने शरीर में हुई छोटी मोटी समस्याओं पर ध्यान ही नहीं देती हैं। इस कारण उनकी समस्या कभी कभी ज्यादा ही बढ़ जाती है। वर्तमान समय और वातावरण को देखते हुए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। अतः आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स यहां बता रहें हैं। जिनको अपनाने से महिलायें छोटी व बड़ी समस्याओं से खुद को बचा सकती हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

1 – व्यायाम जरूर करें

व्यायाम जरूर करेंImage source:

यदि आप व्यायाम को अपने जीवन में तरजीह देंगी हैं तो आप बहुत सी बीमारियों से आसानी से बच जाएंगी। यदि आप नियमित व्यायाम नहीं कर सकती हैं तो हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार व्यायाम जरूर करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा तथा आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा।

2 – हेल्दी डाइट लें

Image source:

यदि आप भोजन को अधिक मात्रा में सेवन करती हैं तो उसके पाचन के लिए आप अधिक मेहनत कीजिये। आप जो भी डाइट लेती हैं, इस बात का ध्यान रखें कि आपकी डाइट में प्रचुर मात्रा में विटामिन तथा प्रोटीन आदि तत्व होने चाहिए।

यह भी पढ़ें – इन चीजों को मिलाकर करें दूध का सेवन, मिलेंगे अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

3 – तनाव न लें

Image source:

महिलाओं को तनाव नहीं लेना चाहिए। तनाव लेने से डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो जाती है। इसके अलावा तनाव लेने से आपको थाईराइड, ह्रदय रोग तथा शुगर जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

4 – पूरी नींद लें

Image source:

पूरी नींद लेना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। महिलाओं को समय पर सो जाना चाहिए तथा पूरी नींद लेकर उठना चाहिए। ऐसा न करने से आपको दिनभर थकान रहती हैं। यदि आप पूरी नींद लेती हैं तो आप मानसिक बीमारियों तथा तनाव से भी बची रह सकती हैं।

5 – कैल्शियम युक्त हो भोजन

Image source:

महिलाओं को कैल्शियम युक्त भोजन करना चाहिए। यदि आप कैल्शियम युक्त डाइट लेती हैं तो आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और साथ ही आप किडनी स्टोन जैसी समस्याओं से भी बची रहती हैं। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में बादाम तथा दूध को जरूर शामिल करें। यदि महिलायें इन टिप्स को अपने जीवन में अपनाती हैं तो उनका स्वास्थ्य लंबे समय तक उत्तम बना रहेगा तथा वे बीमारियों से बची रह सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version