Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल देर रात तक जागना आपके शरीर में बढ़ा सकता है मोटापा!

देर रात तक जागना आपके शरीर में बढ़ा सकता है मोटापा!

0

अक्सर देखा जाता है कि जो लोग बुक-रिडिंग में काफी रूचि रखते है वे लोगों को रात का समय ही पढ़ने के लिये सबसे अच्छा लगता है। या फिर देर रात तक इंटरनेट, लैपटॉप पर लगे रहकर अपनी रात का कीमती वक्त जायर करते है। इसके अलावा दिनभर की थकान मिटाने के लिये कुछ लोग सोकर नही बल्कि देर रात तक टी.वी को देखना भी ज्यादा पसंद करते है। पर ये लोग नही जानते कि देऱ रात कर जागना आपके स्वास्थ के लिये कितना खतरनाक साबित हो सकता है। और जो लोग अपने वजन को सही रखना चाहते है उनके लिये देर रात तक जगना बड़ा भारी हो सकता है।

Using Technology At Night in BedImage Source:

नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय में किये गये एक नए अध्ययन को मुताबिक बताया गया कि जो लोग खासकर व्यस्क लोग जो देर रात तक जगते है उनके शरीर का वजन काफी बढ़ने लगता है। क्येकि उस दौरान वो लगातार काफी का सेवन करते है इसके अलावा वो जंक फूड का सेवन कर अपनी नींद को भगाने की कोशिश करते है। स्नैक्स जैसी चीजों का उपयोग करना या डेयरी सेवन और फास्ट फूड के उपयोग से इनके शरीर में फैट मैटोबॉलिज्‍म बढ जाता है जो शरीर के वजन को बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा जो लोग देर रात तक जागते है उससे उनकी वाइट ब्‍लड सेल्‍स खराब हो जाती हैं जो कि आपके शरीर को इम्‍यूनिटी प्रदान करते हैं।

अध्ययन के मुताबिक बताया गया है कि जो लोग देर रात तक जागकर गर्म एंव गलिष्ट भोजन का सेवन करते है उनके लिये मोटापा के खतरे ज्यादा प्रभावित करते है। ‘

एक सर्वेक्षण के अनुसार 18 से 50 साल के बीच आयु वाले 96 स्वस्थ वयस्कों पर अध्ययन किया गया जिनकी सोने की अवधि 6. 5 घंटे या उससे अधिक रखी गई थी। 7 दिन तक हुये अध्ययन के मुताबिक जो लोगों ने नींद पूरी ना करके रात में अपने आहार के साथ साथ चाय कॉफी जैसा गर्म चीजों सेवनकर इलेक्ट्रानिक चीजों का उपयोग किया उनके उपर निकाले गये रिजल्ट ज्यादा सुखद नही थें।

Image Source:

तो अगली बार यदि आप अपने पसंदीदा फिल्म या टीवी श्रृंखला को देखने के बारे में सोच रहे हैं, तो हमारे लेख को अवश्य पढ़ लें। और सतर्क हो जाये कि देर रात तक जागकर अपनी नींद हराम करने का नतीजा क्या होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version