Home विविध फ़ैशन दो लोगों से एक साथ प्यार होना मुमकिन है!

दो लोगों से एक साथ प्यार होना मुमकिन है!

0

जैसा की आप सबको पता है की संसार का सबसे सुंदर और पवित्र रिश्ता होता है प्यार का, प्यार एक ऐसा शब्द है जिसमे छल, कपट और द्वेष के लिए कोई जगह नहीं होती है फिर वो प्यार पति-पत्नी का हो या फिर प्रेमी प्रेमिका का, दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। लेकिन वक्त के साथ इस प्यार के मायने भी बदलते जा रहे हैं। जहां पहले प्यार को जीवन की महत्वता से जोड़ा जाता रहा है। वहीं उसी प्यार को 21वीं सदी में कई नाम दिए गए जैसे ट्राएंगल ऑफ लव या फिर लिव इन रिलेशनशिप।

जैसा की आप सबको पताImage Source: https://cache.understandingrelationships.com/

फिल्मी इतिहास में तिहरी मोहब्बत पर कई किस्से और कहानियां हैं। लव ट्रायंगल पर हमेशा से ही फिल्में भी बनती आ रही हैं, फिर भी यह विषय पुराना नहीं हुआ है। लव ट्रांयगल एक ऐसा विषय है जिसे फिल्मों से आम लोगों तक आने में जरा भी समय नहीं लगा। पिछले कुछ सालों से तिहरी मोहब्बत की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।

Image Source: https://www.psychicemily.com/

प्यार का रिश्ता सभी रिश्तों में सबसे अहम होता है। लेकिन तब क्या जब यह दिल एक नहीं दो लोगों के लिए धड़कने लगे। अब आप सोच रहे होंगे की क्या यह हकीकत है। ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की यह सौ फीसदी सत्य है। यह बिल्कूल मुमकिन है की एक रिश्ते में होते हुए भी आपको किसी दूसरे इंसान से बेहद प्यार हो जाए। यह कैसे और कब होता है आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे हैं।

Image Source: https://cache.understandingrelationships.com/

लव ट्रांयगल रिलेशनशिप के कारण
आपने एक मशहूर गालिब का डायलॉग तो सुना होगा ”इस दिल पर कोई जोर नहीं गालिब” तो अब आप इसी से समझ जाइए कि इस दिल पर किसी का बस नहीं होता है। यह मन बहुत चंचल होता है। लेकिन कभी-कभी यह चंचलता हमें ऐसी मुसीबत में डाल देती है। जिसे हम जानकर भी अनदेखा कर देते हैं। लव ट्रांयगल रिलेशनशिप एक बहुत ही पेचीदा मामला होता है। तो चलिए आज हम बताते हैं आपको इस लव ट्रांयगल रिलेशनशिप के बारे में

Image Source: https://photos.erdbeerlounge.de/

1. किसी भी महिला या पुरूष के मन में एक ही समय में किसी ओर के लिए प्रेमभाव हो सकता है। लेकिन यह बात इस बात पर निर्भर करती है की आपकी लाइफ कैसी चल रही है।

Image Source: https://cf.girlsaskguys.com/

2. लव ट्रांयगल का एक कारण यह भी होता है, जब आपका आपके रिश्ते पर से भरोसा उठ जाता है और आप एक नए रिश्ते में बंधने की कोशिश करते हैं। जब ऐसे मुश्किल हालात सामने होते हैं तो यह समझ पाना काफी मुश्किल हो जाता है की यह प्यार है या महज आकर्षण।

Image Source: https://media2.fdncms.com/

3. कई बार तो यह भी होता है की हम किसी से बहुत ज्यादा प्रभावित हो जाते हैं और धीरे-धीरे हमारे मन में उसके प्रति प्रेम का भाव उत्पन्न होने लगता है।

Image Source: https://www.cosmopolitan.rs/

4. कभी-कभी दो लोगों का एक समान व्यक्तित्व भी इस लव ट्रांयगल की वजह बन जाता है।

Image Source: https://cdn1.goabroad.com/

5. कुछ लोगों ने तो अपनी आपबीती में यह भी कहा है की अगर आप किसी से प्यार करते हैं लेकिन इस दौरान अगर कोई ऐसा व्यक्ति टकराता है जो आपके प्रेमी से ज्याद खूबसूरत और आकर्षक हो। ऐसी परिस्थिति में भी लव ट्रांयगल रिलेशनशिप की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

Image Source: https://img2.closermag.fr/

6. डॉक्टरों और साइकायट्रिस्ट के अनुसार रिश्तों में गलतफहमी या रिश्तों में टकराव भी लव ट्रांयगल को बढ़ावा देता है। लेकिन उनका यह भी कहना है की यह सिर्फ और सिर्फ एक आकर्षण है और कुछ नहीं।

Image Source: https://mac.h-cdn.co/

7. वहीं अपने घर परिवार से दूर रह रहे लोगों में अक्सर एक तरह के रिश्ते बन जाते हैं। इसकी मुख्य वजह भावात्मक सहयोग होता है।

Image Source: https://img04.deviantart.net/

समाजशास्त्रियों और शिक्षा शास्त्रियों के अनुसार प्यार एक भावात्मक रिश्ता होता है। कोई कैसे अपने भावात्मक रिश्तों के साथ खिलवाड़ कर सकता है। उनके अनुसार यह बिल्कूल गलत है और ऐसे ही रिश्तों की वजह से आज हमारे देश में लिव इन रिलेशन बढ़ते जा रहे हैं। सामाजिक और सदियों से चली आ रही हमारी पंरपराओं के अनुसार भी यह गलत है क्योंकि एक रिश्ते के होते हुए दूसरा रिश्ता बनाना हमारी सीमाओं के बाहर है। भारत में इस तरह की पंरपरा कभी नहीं रही लेकिन यह हो रहा है इसलिए इसे झुठलाया नहीं जा सकता।

Image Source: https://4www.ecestaticos.com/

यह मुमकिन है कि हम एक समय में दो लोगों के प्रति एक जैसी भावनाएं महसूस करें लेकिन जिंदगी भर दोनों रिश्तों को एक साथ निभा पाना मुश्किल है। इसलिए अगर समय रहते इसे सुलझाया ना गया तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। ऐसे में हम भी बस यही कहेंगे कि लव ट्रांयगल महज एक आकर्षण के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे में आप भी ऐसे लव ट्रांयगल रिलेशनशिप में ना फंसे और अपने आपको बचाकर रखें।

Image Source: https://cwstatic.cityweekend.com.cn/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version