Home विविध क्या आपको मालूम हैं कि हमारे देश में प्रचलित यह 10 बातें...

क्या आपको मालूम हैं कि हमारे देश में प्रचलित यह 10 बातें वास्तव में है झूठ

0

हम सभी ने अपने देश के इतिहास के बारे में किताबों या मीडिया आदि से ही जानकारी ली है। लेकिन किताबों और मीडिया द्वारा बताई गई यह बातें कितनी सच है इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। आइए आपको आज हम स्पष्ट रूप से भारत के लोगों और स्थानों के बारे में कही गई झूठी घटनाओं और तथ्यों के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ेः एक ऐसा अनोखा मंदिर जहां प्रसाद के रूप में मिलता है नूडल्स

1 मिल्खा सिंह ने रोम ओलंपिक, 1960 में 400 मीटर की दौड़ के दौरान पीछे मुड़कर नहीं देखा
मिल्खा सिंह उर्फ फ्लाइंग सिख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौड़ का नेतृत्व ही नहीं किया था और काफी प्रयास के बाद वह अंत में चौथें स्थान पर रहे।

milkha singhImage Source:https://fridaybrands.com/

2 सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु 1945 में एक विमान दुर्घटना में हुई
1999 की मुखर्जी की रिपोर्ट के अनुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक विमान दुर्घटना में नहीं मरा था। उस विमान दुर्घटना में उनके मौजूद होने का कोई सुराग नहीं मिला था।

Image Source:https://i44.photobucket.com/

3 एक आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है, यह शब्द गांधी जी के नहीं थे
जी हां, एक आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है, यह शब्द गांधी जी के नहीं थे। यह लाइन्स बेन किंग्सले द्वारा कही गईं थीं। भले ही गांधी जी ने इस तरह के कई प्रेरक पंक्तियों को लिखा था, लेकिन यह लाइन उन्होंने कभी नहीं कही थी।

Image Source:https://cache.pakistantoday.com.pk/

4 लालू प्रसाद यादव की बेटी ने हार्वर्ड में लैक्चर दिया था
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने एक बार अपनी तस्वीर हार्वर्ड के पोडियम में खड़े हुए पोस्ट की थी और कहा था कि उन्होंने वहां पर लैक्चर दिया था। वहीं हार्वर्ड कर्मियों ने इस बात की पुष्टि की कि इस तरह की कोई भी गतिविधि उनके विश्वविद्यालय में नहीं हुई है।

Image Source:https://media2.intoday.in/

5 भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है
भारत सरकार की वेबसाइट www.india.gov.in में यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है। इस के अलावा, हमारे एनसीईआरटी के जीके सेक्शन में भी यहीं कहा गया है कि हॉकी ही हमारा राष्ट्रीय खेल है, लेकिन खेल मंत्रालय ने भारत का राष्ट्रीय खेल के रूप में किसी खेल को घोषित नहीं किया है।

           Image Source:https://img01.ibnlive.in/

यह भी पढ़ेः क्या आपने घूमा है भारत का फ्रांस

6 बनारस दुनिया का सबसे पुराना शहर है
नहीं यह बात भी बिल्कुल गलत और झूठ है। बनारस से पहले दुनिया भर में 1100 ईसा पूर्व 30 से भी अधिक शहर बस गए थे।

Image Source:https://www.audiocompass.in/

7 1947 के बाद भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है
इस बात की वास्तविकता हमारे संविधान में है, जिसमें धर्मनिरपेक्ष शब्द का दूर-दूर तक कोई वास्ता ही नहीं है। यह शब्द हमारे संविधान में 1976 में किए गए संशोधन में जोड़ा गया था।

Images Source:https://image.slidesharecdn.com/

8 हिंदी हमारे भारत की अधिकारिक भाषा है
हिंदी कभी भी सरकारी भाषा नहीं रही है। हम आपको बता दें कि भारत में 20 से भी ज्यादा बोलियों (अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, तमिल आदि) का इस्तेमाल किया जाता है, इसके अलावा, सभी राज्यों को अपनी अधिकारिक भाषाओं का चयन करने की पूरी स्वतंत्रता दी गई है।

Image Source:https://www.printawallpaper.com/

9 महात्मा गांधी की एक विदेशी महिला के साथ नृत्य करती हुई तस्वीर
गांधी जी कि एक प्रसिद्ध तस्वीर जो कि एक विदेशी महिला के साथ है, वह बिल्कुल झूठी है। एक ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता महात्मा गांधी की तरह कपड़े पहनकर उस महिला के साथ नाच रही थी। तब यह तस्वीर ली गई थी।

10 रामायण के दौरान अयोध्या बनी हुई थी
अयोध्या को राजा विक्रमादित्य द्वारा बनवाया गया था और यह महाकाव्य रामायण के दौरान वहां नहीं थे।

Image Source:upload.wikimedia.org

यह भी पढ़ेः यह हैं दुनिया के मशहूर फिल्म म्यूजियम

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version