Home मेकअप आँखों का मेकअप भारतीय स्किन टोन के लिए मैक के 10 बेहतरीन आईशैडो

भारतीय स्किन टोन के लिए मैक के 10 बेहतरीन आईशैडो

0

जब मैक के आईशैडो के बारे में बात करते हैं तो ऐसे में हमारे दिमाग में अलग अलग रंग और उनकी बनावट के बारे में ख्याल आता है। मैक ब्रान्ड के पास एक मेकअप लवर्स के लिए सब कुछ हैं, जो कि किसी भी व्यक्ति के टेस्ट को और उनकी स्किन टोन को मैच करता हैं। आइए आज बात करते हैं मैक के आईशैडो के बारे में जो कि हर स्किन टोन में ट्राई कर सकते हैं। आपके आराम के लिए आज हम भारतीय स्किन टोन के लिए 10 ऐसे आईशैडो लेकर आए हैं जो कि आजकल काफी ट्रेंड में हैं।

1. मैक क्लब आईशैडो

यह लाल, भूरे और हरे रंग के संयुक्त मोती की शेड में आता है। यह रेडिश ब्राउन रंग और ग्रेईश ग्रीन पर्ल शिमर में एक बेहतर टोन देता है। इस शेड को अकेले ही या फिर इसे गहरे बेस के साथ भी जोड़ कर लगाया जा सकता है। यह आईशैडो आपकी आंखों पर काफी आराम से लग जाती हैं और इससे आपकी पलके भी नहीं फिसलती हैं, यह बिल्कुल नहीं फैलती है इस आईशैडो की यही खास बात हैं।

2. मैक ब्रुन आईशैडो

इस आईशैडो को हस्ड ब्लेकिश ब्राउन के नाम से भी परिभाषित किया जाता हैं। इसका शेड काफी ठंडा होता हैं जो आपके आईब्रो को दोहरा सकती हैं। इस आईशैडो का इस्तेमाल आपके रंग रूप को गहरा करने के लिए किया जाता हैं। इस शैडो का पाउडर थोड़ा ज्यादा भरा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि स्ट्रोक थोड़े छोटे ही लिए जाए, ताकि वह गिरने से बचें।

3. मैक ऑल डेट गीलिटर आईशैडो

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि यह आईशैडो ब्रेज रंग से भरा हुआ है, जिसमें कि सुनहरे रंग के पर्ल हैं। इस आईशैडो का रंग थोड़ा हल्का होता हैं, ताकि इससे आपकी आंखों पर प्रकाश डाला जाए। यह शैड मैक का सबसे पसंदीदा शेड है और यह बेहद अच्छे रंग में आता हैं। यह शेड मार्केट में आसानी से उपलब्ध होते हैं। इस टेक्श्चर को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता हैं। यह आंखों को काफी अलग लुक देकर उन्हें अलग से परिभाषित करता हैं।

4. मैक सेबल आईशैडो

यह आईशैडो गोल्ड पल्म की तरह होते हैं। चाहे गर्मी हो या सर्दी यह आईशैडो हर तरह के स्किन टोन पर काफी खिलता है। इस शैडो का टेक्श्चर क्रिमी होता हैं और यह काफी आराम से भी लग जाता हैं। स्मूथ टेक्श्चर होने के कारण यह एक ही बार में आसानी से एक ही स्ट्रोक में लग जाता हैं। यह आईशैडो इतना गहरा होता है कि यह आसानी से आंखों को स्मार्ट लुक देता हैं।

5. मैक इंडियनवुड पेंट पॉट

यह आईशैडो मेटेलिक सुनहरे शेड में होता है। यह शेड भारतीय त्वचा की हर टोन पर सूट करता हैं। इस शैडो का इस्तेमाल ऐसे ज्यादातर शादी या किसी खास अवसर पर ही किया जाता हैं क्योंकि यह काफी भड़कीला रंग होता हैं। इस शैडो की पैकिंग अब तक बताए गए आईशैडो से बिल्कुल अलग होती हैं। यह एक गोल कांच के पॉट में आता है। इसके इसका नाम में भी पॉट का नाम आता है। यह शैडो काफी स्मूद होता हैं। इसे एक आईशैडो के तौर पर या फिर आईशैडो के बेस के तौर पर भी लगाया जा सकता है।

6. मैक स्मटोव्स ऑलिव आईशैडो

यह आईशैडो एक तरह से भारतीय खाकी के रंग जैसा दिखता है। यह शैड ब्रोन्स चमक और टरनिशिड ऑलिव ग्रीन शैड में आता हैं। यह शेड अधिकतर लड़कियों को पसंद होता हैं। वेलूस पर्ल फिनिस के कारण यह आईशैडो काफी आसानी से लग जाता हैं। इसे कोई भी अपने हाथों से लगा सकता हैं, इसे लगाने के लिए किसी की मदद की जरूरत नहीं होती।

7. मैक क्रेनबेरी आईशैडो

जैसा कि नाम से ही पता लग रहा है कि इस आईशैडो में वॉर्म टोन पिंकिश पर्पल बेरी रंग का शैड है। यह शैड पूरी तरह से भारतीय त्वचा के लिए बनाई गई हैं। इस शेड की मदद से आपका चेहरा पूरी तरह से खिला खिला सा लगता हैं। मैक के दूसरे आईशैडो की तरह इस शेड को भी ज्यादा लेयरिंग की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि यह अपारदर्शी होता हैं।

8. मैक सिल्वर रिंग आईशैडो

सिल्वर रंग का शेड हर तरह के स्किन टोन पर जमता हैं। आप इस सुंदर रंग को किसी भी शेड के साथ मिक्स कर सकती हैं। यह शेड रात के किसी फंग्शन या फिर आंखों को स्मोकी लुक देने के लिए एकदम सही है। इस शैड का टेक्श्चर को इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है क्योंकि यह काफी स्मूद होता हैं।

9. मैक एक्पेनसिव पिंक आईशैडो

मैक एक्पेनसिव पिंक आईशैडो सभी मेकअप लवर्स का बेहद पसंदीदा है, तो हमें इसका ज्यादा विवरण करने की जरूरत नहीं हैं। यह शैड ऑयली त्वचा पर काफी जमता है। यह हर तरह के अवसर या फिर कपड़ों में आसानी से जमता हैं।

10. मैक कॉपरिंग आईशैडो

यह किसी खास अवसर, फंग्शन में ज्यादा अच्छा लगता हैं। यह शैड एथनिक के साथ ज्यादा खिलता है। यही कारण है कि हर भारतीय महिला इस अपने मेकअप बॉक्स में रखती है। इसका लुक काफी सजा हुआ होता है और यह शैड काफी स्मूद होता है। यह दिखने में काफी चमकीला होता है जिस कारण महिलाएं इस शेड को किसी खास अवसर पर ही इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version