महिलाएं कई तरह की होती है या फिर ऐसा कहा जाए कि इनके कई रंग होते है। कोई बबली होती है तो कोई बहुत ज्यादा भावुक होती है। वास्तव में, यहीं बदलाव महिलाओं को रहस्यमय और दिलचस्प बनाते है। आपने राशियों की बारे में तो सुना ही होगा ये हमारे व्यक्तिगत लक्षण के बारे में बहुत कुछ बताती है। तो क्या आप जानना चाहती है कि आप किस तरह की गर्लफ्रेंड है या बनेंगी? अगर आप इन सब में दिलचस्पी रखती है तो चलिए देखते है..
1- मेष (21 मार्च-20 अप्रेल )- मेष राशि वाली महिलाएं बेहद सरल और स्पष्ट होती है। इनको एंडवेचर्स से प्यार और निडर होती है। सिर्फ इतना ही नहीं ये बच्चों की तरह बर्ताव करना भी पसंद नहीं करती है। इस तरह की लड़कियों को डेट करना हर एक की बस की बात नहीं है।

Image Source: moviehdwallpapers
2- वृषभ(21 अप्रेल- 21मई)- ये बेहद मेहनती लड़कियां होती है और मर्द आसानी से इनके दिल जीत सकते है। ये बेहद ईमानदार होती है रिलेशनशिप में आने के बाद ये किसी और की तरफ नजर उठाकर भी नहीं देखती है। यही चीज वो पार्टनर से भी उम्मीद करती है।

Image Source: newhdwallpapers
3- मिथुन(22मई- 21जून)- इस राशि वाली लड़कियां मस्तीखोर और हर पल खुश रहने वाली होती है। ये कभी भी एक जगह टिक कर नहीं बैठ सकती है। तो अगर कोई पुरुष इस तरह कि महिलाओं को डेट करता है तो उसे रिलेशनशिप के दौरान कई ऐंडवेंचर करने को मिलेगा। इन बबली स्वभाव की लड़कियों से कई लड़कियां जलन महसूस करती है।

Image Source: hdwallpapersz
4- कर्क(22 जून-23 जुलाई)- कर्क वाली महिलाएं बेहद विनम्र और देखभाल वाले स्वाभाव की होती है लेकिन ये अपने अंदर कई राज छुपा कर घुमती है। वो अपने पार्टनर से बिना किसी स्वार्थ के प्यार करती है। आपको बता दें कि इस तरह की लड़कियां अपने रिश्ते को कायम रखने के लिए अपना 100 प्रतिशत देती है।

Image Source: ahdwallpaper
5- सिंह(24 जुलाई-23 अगस्त)- शेरनी की तरह ये भी बहुत जोर से बोलने वाली और आत्म विश्वास से भरी हुई होती है। ये कहीं भी जाती है हमेशा आकर्षण का केंद्र बन जाती है। ये अपने आप को मेनटेन और स्टाइलिश रखती है। जब भी कोई लड़का इनके साथ होता है ये उसका सारा ध्यान अपनी तरफ केंद्रित करने में कारगर साबित होती है।

Image Source: ytimg
6- कन्या(24 अगस्त-23 सितम्बर)- कन्या राशि की लड़कियां लॉजिकल और स्थिर होती है। एक पुरुष आसानी से इनके साथ रिश्ते में खुश रह सकता है। ये अपनी प्राथमिकता पर ध्यान देती है और समय खराब करना इन्हें पसंद नहीं होता है।

Image Source: hdwallpaperseek
7- तुला- (24 सितम्बर- 23 अक्टूबर)- ये लड़कियां सामाजिक तौर पर बेहद सक्रिय रहती है। ये किसी से भी आसानी से बातचीत कर लेती है और इनके कम्यूनिकेशन स्किल्स शानदार होते है। ये दिखने में बेहद खूबसूरत होती है। इस तरह कि महिलाएं अपने रिश्ते में शांति और संतुलन बनाए रखती है।

Image Source: blogspot
8- वृश्र्चिक(24 अक्टूबर-22 नवम्बर)- प्यार के मामले में ये बहुत गंभीर होती है। ये बुध्दिमान और विनम्र होने के साथ-साथ स्वतंत्र स्वभाव की होती है। ये मर्दों को आसानी से घुटने तक ला सकती है।

Image Source: fugomo
9- धनु(23 नवम्बर-21 दिसम्बर)- इनके मन में जो होता है वो अपने दिल में ना रख कर बता देती है। पहली मुलाकात में किसी भी पुरुष को अपनी बातों से डरा सकती है। वक्त के साथ ही पुरुष इनको पहचान सकते है। ये किसी की जिंदगी को बेहतर बना सकती है।

Image Source: shortday
10- मकर (22 दिसम्बर- 20 जनवरी)- इस राशि वाली महिलाएं बेहद मेहनती, सुलझी हुई, महत्वकांशी और संगठित होती है। इसी के साथ ये अपने पार्टनर को भी संगठित रुप में जीना सिखाती है। जो मर्द स्वतंत्र महिलाओं को पसंद करते है उनके लिए मकर राशि वाली महिलाएं बेस्ट रहती है। ये चालाक और परिपक्व भी होती है।

Image Source: photoshdwallpapers
11- कुंभ(21 जनवरी-19 फरवरी)- कुंभ वाली महिलाएं अपने काम और करियर के प्रति भावुक होती है। किसी योजना को बनाने में शानदार होती है। इसी के साथ ये वफादार और ईमानदार भी होती है।

Image Source: socialnews
12- मीन(20 फरवरी-20 मार्च)- ये महिलाएं रहस्यमयी स्वभाव की होती है और अपने अंदर कई राज छुपाकर रखती है। ये किसी के सामने आसानी से खुल नहीं पाती है। ये अपनी दुनिया में रहना पसंद करती है। इनका स्वभाव किसी भी पुरुष को आसानी से लुभा सकता है।