Home मेकअप पहली बार लिपस्टिक का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें यह बातें

पहली बार लिपस्टिक का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें यह बातें

0

अगर आप पहली बार लिपस्टिक का इस्तेमाल करने जा रहीं हैं तो ऐसे में आप बिल्कुल ना घबराएं, क्योंकि इंसान को कई चीजें जिदंगी में पहली बार ही करनी होती हैं। किसी और शेड्स का इस्तेमाल करते समय बस अपने अंदर के आत्मविश्वास को कम ना होने दें। आइए हम आज आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप आसानी से पहली बार लिपस्टिक इस्तेमाल करते समय कर सकती हैं।

यह भी पढ़ेः इस सीजन जरूर ट्राई करें लिपस्टिक के यह 5 शेड

1. धैर्य से काम लें-
कभी भी लिपस्टिक का चुनाव करते समय जल्दबाजी ना करें। ऐसा भी ना हो कि आपको लिपस्टिक लेनी है और आप जल्दबाजी में किसी गलत लिपस्टिक का चुनाव कर बैठे। पहली बार आप मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल ना करें। आप धीरे धीरे अलग अलग रंगो और शेड्स का चयन करें।

lipstick-tips-for-first-time-user1Image Source:

2. कभी भी सीधे महंगी लिपस्टिक का चुनाव ना करें-
लिपस्टिक का चुनाव करते समय हमेशा सस्ती लिपस्टिक ही खरीदें। कभी भी महंगी लिपस्टिक का इस्तेमाल ना करें। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप अपनी पहली लिपस्टिक पर 100 रुपए खर्च करें। क्या होगा अगर वह रंग या शेड आपके चेहरे पर अच्छा ना लगे तो? इसलिए हमेशा एक सस्ती लिपस्टिक से ही शुरुआत करें।

Image Source:

3. एक आरामदायक संस्करण के साथ शुरुआत करें-
मैट लिपस्टिक लंबे समय के लिए चलती है और यह सूखी होती है और इन्हें इस्तेमाल करना जरा मुशिकल होता है, आप चाहे तो एक ऐसी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसके टॉप पर ग्लॉस हो।

Image Source:

4. अगर आप अभी भी चयन ना कर पाएं, तो आप लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं-
अगर आपको अभी भी यकीन ना हो कि आपको किस तरह की लिपस्टिक का इस्तेमाल करना है तो ऐसे में आप अपने लुक को बदलने के लिए लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप ऐसे लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें, जिसमें विटामिन ई हो।

Image Source:

यदि आप पर्याप्त रूप से प्रेरित हो चुके हैं, तो ऐसे में आप आसानी से अपने लिए लिपस्टिक खरीद सकती हैं और अपने लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं। कभी भी रंगों से दूर ना भागे, हमेशा कुछ अलग रंगों का इस्तेमाल करने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ेः लिपस्टिक लगाने के 5 अद्भुत फायदे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version