शादी करना एक अलग बात है और उस शादी को निभाना अलग बात होती है। जहां कुछ बॉलीवुड हस्तियों को लगता है कि जीवन बिताने के लिए एक शादी काफी है, वहीं कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिनके लिए एक शादी काफी नहीं होती है। आइए आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जो तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं।
आप यूं कह सकते हैं कि यह सितारे शेक्सपियर की प्रसिद्ध कहावत “गुड लक विषम संख्या में निहित होती है” को फॉलो कर रहे हैं। इन हस्तियों के लिए तीसरी बार शादी करना काफी भाग्यशाली भी रहा।
यह भी पढ़ेः बॉलीवुड और क्रिकेटर के ‘लव कनेक्शन’
1. सिद्धार्थ रॉय कपूर
सिद्धार्ध रॉय कपूर भले ही एक अभिनेता ना हो, लेकिन वह निश्चित रूप से अभिनेता से भी अधिक है। वह यूटीवी मोशन के हैड हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने बॉलीवुड की अभिनेत्री विद्या बालन से शादी कर ली थी। उनकी पहली पत्नी उनकी बचपन की दोस्त थीं और दूसरी पत्नी एक टेलीविजन निर्माता थीं। दोनों के साथ हालात कुछ ऐसे बन गए कि सिद्धार्ध ने उनसे तलाक ले लिया।
 Image Source:
Image Source:
2. सजंय दत्त
मुन्नाभाई की मान्यता दत्त से 2008 में शादी करने से पहले दो पत्नियां थीं। उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा को उनसे भाग्य ने छीन लिया, उनके मस्तिष्क में ट्यूमर के कारण मौत हो गई। इसके बाद संजय ने 1998 में रिया पिल्लई से शादी की, लेकिन दोनों 2005 में अलग हो गए। संजय अब मान्यता दत्त और अपने दो जुड़वां बच्चों के साथ रह रहे हैं।
 Image Source:
Image Source:
3. विधु विनोद चोपड़ा
आप शायद यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि 3 इडियट्स के निर्माता ने तीन बार शादी की है। सबसे पहले उन्होंने फिल्म संपादक रेणु सलूजा से शादी की और फिर कुछ अज्ञात कारणों के चलते वह उनसे अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने शबनम सुखदेव से शादी की जो कि शॉर्ट फिल्म मेकर की बेटी थीं। इन दोनों का रिश्ता भी एक कड़वी टिप्पणी पर समाप्त हुआ। इसके बाद विधु ने 1990 में अनुपमा चोपड़ा से शादी की और तब से अब तक दोनों एक साथ हैं।
 Image Source:
Image Source:
4. करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर इस सूची में हाल ही में शामिल हुए हैं। करण ने साल 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की और फिर दस महीने के अंदर ही उनसे तलाक ले लिया। इसके बाद जेनिफर विंगेट के साथ उन्होंने 2012 में शादी, जिसके बाद उनसे वह 2014 में अलग हो गए और फिर हाल में उन्होंने फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी की।
 Image Source:
Image Source:
यह भी पढ़ेः बॉलीवुड के इन 8 कलाकारों ने एक्टिंग के साथ ही दूसरे क्षेत्र में दिया अपना शत प्रतिशत
5. लकी अली
लकी अली कई प्रतिभाओं के मास्टर हैं। उन्होंने खुद इस बात को कहा हैं कि वह एक शादी करने के लिए नहीं बने हैं। उनकी पहली पत्नी न्यूजीलैंड की थी। वह लकी अली की म्यूजिक वीडियो “ओ सनम” में भी दिखाई दी थी। मियाघान और लकी के दो बच्चे हैं। इसके बाद उन्होंने इनाया से शादी की और उनके भी दो बच्चे हैं। इसके बाद 2010 में उन्होंने एक ब्रिटिश मॉडल से शादी की और उनसे भी उन्हें दो बच्चे हैं।

