जब भी हमें अपने पार्टनर पर प्यार आता है तब हम किस करके अपना प्यार जाहिर करते है। या यूं कहें कि किस के जरिए आप अपनी भावनाओं को सांझा कर सकते है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि रिलेशनशिप में किस करने से रिश्ते को और मजबूती मिलती है। जब बात किस की हो रही है तो आपको बता दें कि किस कई तरह की होती है। जिनके बारे में शायद आप अभी तक परिचित नहीं है। तो क्यों ना हमारे द्वारा बताए जाने वाली 7 किस को ट्राय करके अपने रिश्ते को और दिलचस्प बनाया जाए। एक अध्ययन में पाया गया है कि किस रिश्ते का अभिन्न हिस्सा होता है और उस रिश्ते को रोचक बनाए रखने के लिए जरुरी होता है। तो चलिए जानते है उन 7 तरह कि किस के बारे में..
1- बटरफ्लाई किस- ये एक ऐसी किस है जिसमें एक दूसरे के होठ नहीं मिलते है लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि ये बेहद रोमांटिक होती है। इस किस में आप दोनों को इतना करीब आना होता है ताकि आपकी आईलैशेज एक-दूसरे से टकराएं।

Image Source: ytimg
2- फ्रेंच किस- ये किस हर जोड़ी की पसंदीदा होती है, ये बहुत ही भावनाओं से भरी किस होता है। इस किस में पहले दोनों के होठ मिलते है और फिर जीभ। आपको बता दें कि फ्रेंच किस पूरी दुनिया में लोकप्रिय मानी जाती है।

Image Source: brainberries
3- एस्किमो किस- इस किस को सबसे ज्यादा क्यूट किस माना जाता है। वास्तिवकता में ये किस नहीं होती है क्योंकि इसमें भी आपके होठ नहीं मिलते है। इस किस में आपको एक दूसरे के इतने करीब आना होता है ताकि आपकी आपस में नाक टकराए। इसके बाद आप एक दूसरे की नाक को रगड़ कर अपना प्यार जाहिर करते है।

Image Source: huffpost
4- पैक्स किस- ये किस खास तौर पर उन लोगों के लिए होती है जो बहुत जल्दी में रहते है। आपको इसमें एक दूसरे के होठो को किस करना होता है। इसके अलावा आप इसे पार्टनर के गालों, माथे, गर्दन या फिर कहीं भी कर सकते है। ये फोरप्ले का बहुत अह्म हिस्सा होता है।

Image Source: couplestherapyinc
5- हिक्की किस- आप इस किस को तब ट्राय कर सकते है जब आपमें ज्यादा जोश हो। इस किस में आपको अपने पार्टनर के किस कर के सक (suck) करना होता है। इससे आपके शरीर के उस हिस्से पर लव बाइट का निशान पड़ जात है जिसको हिक्की किस कहा जाता है।

Image Source: wordpress
6- इयरलोब किस- ये किस भी अपने प्यार को जाहिर करने का अनोखा तरीका है। इसमें आपको अपने पार्टनर के कान पर हल्के से इयरलोब पर काटना होता है। आपको बता दें कि ये हिस्सा बहुत ही नाजुक होता है इसको करने के बाद पुरुष अपने आप को चाहकर भी रोक नहीं सकते है।

Image Source: pulptastic
7- स्पाइडरमैन किस- इस किस के नाम से आप समझ गए होंगे कि हम किस किस की बात कर रहे है। इस किस में आपको एक-दूसरे के ऊपर लेटना होता है और सामान्य रूप से किस करना होता है।