बाल और त्वचा के लिए कपूर के 8 चमत्कारी फायदे

-

हमारे भारत में कपूर का इस्तेमाल काफी पुराने समय से ही औषधिय रूप में चिकित्सा के क्षेत्र में होता आया है। अपने सुंगधित और औषधिय गुणों के कारण इसका उपयोग पूजा पाठ के अलावा घरों पर पाई जाने वाली नाकार्त्मक उर्जा को दूर करने में किया जाता है और घर के वातावरण को स्वच्छ रखने में कपूर काफी अच्छा माना जाता है। ज्यादातर कपूर के पेड़ मुख्य रूप से वियतनाम, चीन और जापान में उगाये जाते है और इन्हीं पेड़ो के तेल से कपूर को बनाया जाता है। कपूर के पेड़ की उम्र 50 वर्ष की आयु से अधिक होती है। ऊंचा होने के कारण इसके तेल को हर पेड़ से निकाला जा सकता है। यह शरीर को कई बीमारियों से दूर करने के साथ साथ त्वचा एंव बाल से सबंधित समस्याओं को दूर करने के लिये उपयोगी होता है। इसलिये आज कपूर अपनी प्राकृतिक चिकित्सा गुणों के कारण ही व्यापक रूप से जाना जाता है। जो कि आयुर्वेद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी माना गया है। आज हम आपको कपूर से होने वाले ऐसे कई फायदों के बारे में बता रहे है जो आपके स्वास्थ को ठीक रखने के साथ साथ बालों एंव त्वचा के लिये भी उपयोगी है।

jjImage Source :https://cdn2.stylecraze.com/

संक्रमणों को दूर करने में –

अक्सर हम देखते है कि जब हमारे पैर पानी में ज्यादा रहते है तो उनमें अत्याधिक नमी होने से पैरों में सफेद फफूंद सी पड़ जाती है यह पैरो में बढ़ते संक्रमण के कारण होता है। जिससे पैरों में फंगल संक्रमण बढ़ने लगता है। इस संक्रमण को दूर करने के लिये आप कपूर का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकती है।

Miraculous-Benefits-Of-Camphor1Image Source :https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

त्वचा की खुजली को दूर करने में –

हमारी त्वचा पर किसी भी प्रकार की जलन या खुजली हो तो आप तुरंत ही कपूर को पानी के साथ मिलाकर उस प्रभावी क्षेत्र पर लगा दे इसके अलावा कपूर को आप तेल के साथ मिलाकर लगायेगे तो और भी ज्यादा असरदार साबित होगा। इससे आपको खुजली जैसी समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जायेगा।

Miraculous-Benefits-Of-Camphor2Image Source :https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

3.जले या कटे के निशान को दूर करने के लिये-

त्वचा पर किसी भी प्रकार के दाग व धब्बे को दूर करने के साथ कपूर का उपयोग कटे व जले हुए निशान को ठीक करने के लिए भी किया जा सकता है। इसका उपयोग करने के लिये आप थोड़े से पानी में कपूर के टुकड़े को मिलाकर उस जगह पर लगाये जहां का हिस्सा आपका जल या कट गया है। ये सूजन को दूर करने के साथ उस स्थान पर तुरंत राहत पहुंचाने का काम करता है।

Miraculous-Benefits-Of-Camphor3Image Source :https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

मुहांसों को दूर करने के लिए-

चेहरे पर कील मुहांसों कई गहरे दाग छोड़ जाते है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कपूर का तेल काफी अच्छा इलाज है। जिसका उपयोग करने से चेहरे को दाग धब्बे कम होकर गहरे निशान खत्म कर देता है और त्वचा को साफ सुथरा चिकना बनाने में विशेष भूमिका अदा करता है।

Miraculous-Benefits-Of-Camphor4Image Source :https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

स्‍किन रेशेज और लालिमा दूर करे –

यदि आप त्वचा पर लाल और बड़े निशान वाले धब्बों को लेकर काफी परेशान हो रहे है तो आपको घबराने की की आवश्यकता नही है इसके लिये आप कपूर को थोड़े से पानी में मिलाकर एक पतला सा पेस्ट तैयार कर लें और उन स्थानों पर लगाये जहां पर ये लाल लाल चकत्ते निकल रहे हो। इसमें यह आपको जल्द ही राहत पहुंचायेगा।

Miraculous-Benefits-Of-Camphor5Image Source ;https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

फटी एड़ियों के लिये :-

हमारे पैर की एड़िया जब कटी फटी हो जाती है तो उनमें दरार सी पड़ जाती है। जिससे काफी दर्द भी बना रहता है इस समस्या से निजात पाने के लिये आप कपूर को फटी एडियों की दरार में डाल दें या फिर गुनगुने पानी में थोड़ा सा कपूर डाल कर, उसमें पैर भिगो कर रख दें इसके बाद पैरों में स्‍क्रब करे इससे पैर की मृत कोशिकाये भी दूर होगी और पैर पर नई त्वचा का विस्तार होगा। ऐसा आप कुछ समय तक करते रहे और जब भी आप गुनगुने पानी में पैर डालकर धोयेगी उसके बाद उसे अच्छी तरह से सुखाकर क्रीम भी लगा लें।

Miraculous-Benefits-Of-Camphor6Image Source ;https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

बालों की ग्रोथ के लिये-

कपूर का तेल बालों की जड़ों को और उनकी ग्रोथ को मजबूत करने का सबसे बढ़िया प्रभावी उपाय माना जाता है। इसके लिये आप कपूर के तेल में, दही और अंडे को मिलाकर उसका मिश्रण तैयार कर बालों की जड़े पर लगाएं ये झड़े हुये बालों में दुबारा ग्रोथ करने की शक्ति प्रदान करता है। साथ ही इसकी मालिश करने से तनाव कम होता है और बालों को मजबूत कर उनका झड़ना रोकता है।

Miraculous-Benefits-Of-Camphor7Image Source :https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

8 टूटते बालों को रोकने में-

बालों का झड़ना आजकल एक बहुत ही आम समस्या बन गई है। जो हर घरों पर सुनने को मिल सकती है। बालों के जड़ो को मजबूती प्रदान करने में कपूर अहम भूमिका निभाता है। कपूर को नारियल के तेल के साथ मिलाकर मालिश करने से रक्त का संचार तीव्र गति से होता है जिससे बालों में जान जाती है और बालों का झड़ना रूक जाता है बालों को मजबूती मिलती है।

Miraculous-Benefits-Of-Camphor81Image Source :https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments