Home घरेलू नुस्खे सर्दी में सरसों के तेल का उपयोग करने से होंगे ये 9...

सर्दी में सरसों के तेल का उपयोग करने से होंगे ये 9 चमत्कारिक फायदे

0

कई घरों में खाने में उपयोग किया जाना वाला सरसों का तेल सर्दियों के समय काफी फायदेमंद होता है। इसका उपयोग आप खाने के साथ शरीर पर मालिश के लिए भी कर सकते हैं। इस तेल में आयरन, कैल्शियम, फैटी एसिड और बीटाकैरोटिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर को मजबूती प्रदान करने में सहायक होती है। ठंड के समय में इसके तत्व शरीर में कई तरह से अच्छा असर डालते है। ये हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर हमें रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही शरीर के विकास एवं मजबूती के लिए भी सरसों का तेल काफी अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ेः- सरसों के तेल में हल्‍दी का सेवन करने से होते हैं ये फायदे

सर्दी के दिनों में सरसों का तेल इस्तेमाल करने के 9 फायदे:

1. त्वचा में ग्लों बढ़ाए
त्वचा के लिए सरसों का तेल काफी अच्छा असर डालता है, इसका उपयोग करने के लिए आप सरसों के तेल के साथ नारियल के तेले की बराबर मात्रा मिलाकर इससे पूरे शरीर की मसाज करें। इससे शरीर को ताजगी मिलने के साथ ही मजबूती भी मिलेगी। त्वचा साफ, सुंदर और मुलायम होने के साथ चमकार भी बनती है।

mustard-oil-health-benefits1Image Source:

2. लंबे बाल-
सरसों के तेल में आयरल मैग्निशियम, कैल्शियम,बीटाकैरोटिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे बाल काले, घने और सुंदर होते है। रात को सोने से पहले अपने बालों में सरसों के तेल की मसाज करें, इससे बालों में आपको एक सुंदर सी चमक देखने को मिलेगी। इसका उपयोग करने से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।

Image Source:

3. इन्फेकशन से बचाए-
सरसों के तेल में एंटीबॉयोटिक, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो शरीर को बाहरी इन्फेक्शन से बचाकर रोगों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- सरसों के लेप से पाएं गठिया के दर्द से छुटकारा

4. वजन घटाए-
सरसों के तेल में नियासिन,फोलेट, थियामाइन जैसे विटामिन्स पाए जाते हैं। इसका सेवन रोज करने से पाचन क्रिया को मजबूती मिलती है, जिससे पाचन क्रिया भी सही रहती है। जो वजन को घटाने में मदद करती है।

Image Source:

5. गठिया रोग से छुटकारा-
सर्दी के समय में पैरों एवं जोड़ो में होने वाले दर्द से छुटकारक पाने के लिए सरसों के तेल में थोड़ा सा कपूर डालकर हल्का सा गर्म कर लें। फिर इसके तेल से 5 से 10 मिनट तक मालिश करें। इससे शारीरिक दर्द में फायदा मिलेगा।

Image Source:

6. कान के दर्द में राहत-
जब भी आपके कान में अत्याधिक दर्द हो रहा हो तो इसके लिए सरसों का तेल सबसे अच्छा उपचार माना गया है। इसका उपयोग करने के लिए आप सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन को मिलाकर उबाल लें। ठड़ा हो जाने के बाद कान में इसके तेल की कुछ बूंदों को डाल दे। तुंरत ही अराम मिलने लगेगा।

Image Source:

7. कमर दर्द-
सर्दी के समय में हर किसी को कमर के दर्द की समस्या होने लगती है। इसके निदान के लिए आप सरसों के तेल में थोड़ी सी हींग, अजवाइन, लहसुन की 2 या 3 कलियों को डालकर उबाल लें फिर इस तेल से कमर में मालिश करें। कुछ ही समय में आपको इसके अच्छे परिणाम देखने को मिल जाएंगे।

Image Source:

8. अस्थमा से राहत-
जो लोग अस्थमा के मरीज है उनके लिए सरसों का तेल सबसे अच्छा उपचार है। इस तेल में मैग्निशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो अस्थमा जैसी बीमारी से राहत देने में मदद करती है। इसका उपयोग करने के लिए आप 1चम्मच सरसों के तेल में 1चम्मच शक्कर को मिलाकर पीएं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- बैक के बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह 4 तरीके

9. मच्छरों से बचाए-
रोज रात को सोने से पहले पूरे शरीर में सरसों के तेल की मालिश कर लें, इसकी सुंगध से मच्छर दूर भाग जाते है।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version