स्वास्थ्य संबंधित इन 9 बातों को करें नजरअदांज

-

अक्सर अपने आपको स्वस्थ बनाए रखने के लिए लोग कई तरह की एक्सरसाइज का प्रयोग करते हैं कई बार अपने खाने में भी कई तरह के बदलाव करते है ताकि उनका शरीर हमेशा स्वस्थ बना रह सके। वैस आप भी अपने आपको स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई तरह के तरीको का प्रयोग करती होगी। लेकिन कई बार स्वास्थ के संबंध में दूसरो से अलग-अलग तरह की बाते सुनकर कई लोग परेशान हो जाते है कि वो जिन तरीको से अपने स्वास्थ का ख्याल रख रहे है वो सही है भी की नहीं। लोगो की अलग-अलग बात सुन कर कई बार कुछ लोग उन्हें अपना भी लेते है जिससे उनका स्वास्थ सही होने के स्थान पर खराब हो जाता हैं। आपका शरीर एक मशीन की तरह ही होता हैं अगर आप उसका सही से ख्याल नही रखेगी तथा गलत तरह से उसका ख्याल रखेगी तो इससे वो खराब हो सकता हैं। तो अच्छा होगा की आप लोगों की बातें ना सुने। वैसे आपकी इस समस्या को समझते हुए आज हम आपको कुछ ऐसी मिथ्याओं के बारे में बताने जा रहे है जिनके कारण आप अपने स्वस्थ को खराब कर देती हैं।

अक्सर अपने आपको स्वस्थImage Source: isabelsmithnutrition

1. एक्सरसाइज तभी करें जब वजन कम करना हो-
अगर आप भी इस मिथ्या पर यकिन करती हैं तो ये गलत है क्योकि अगर इस विषय पर किसी भी एक्सपर्ट से बात करेगी तो वो भी आपको यही कहेंगे की ये बात गलत है ऐसा नही होता है कि एक्सरसाइज केवल वजन कम करने के लिए ही करना चाहिए। अगर आप रोज सुबह एक्सरसाइज करती है तो उससे आपका ही शरीर स्वस्थ बना रहेगा और आप बीमारियों से भी बची रहेंगी। एक्सरसाइज करने से आपके शरीर के सभी अंग सही से काम करते है तथा आपकी मांसपेशी भी खुल जाती हैं जिससे आपके पूरे शरीर में रक्त सही से सभी अंगो तक पहुंच पाता हैं।

एक्सरसाइज तभी करेंImage Source: i.huffpost

2. साइज जीरो
अक्सर लड़कियों को लगता हैं कि साइज जीरो शरीर का आकार होता है लेकिन ऐसा नही है साइज जीरो केवल कपड़ो का आकार होता हैं ना कि मनुष्य के शरीर का। लेकिन ऐसा नही हैं कि ऐसे कपड़ो को पहने के लिए आपको अपने शरीर के आकार को भी जीरो करना होगा। कई बार लड़कियां इसी तरह की मिथ्या में फंस कर खाना-पीना त्याग देती है जिससे उनका स्वास्थ ही खराब होता हैं। लेकिन कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए क्योकि अगर आप खाना-पीना त्याग देगी तो उससे केवल आपका शरीर कमजोर होगा और कई सारे पोषक तत्वो की कमी भी होने लगती है।

साइज जीरोImage Source: lh4.googleusercontent

3. वजन उठाने से आपकी मसल्स बन सकती हैं-
अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा की वजन उठाने से आपकी मसल्स बन सकती हैं लेकिन ऐसा नही हैं क्योंकि महिलाओं में पुरुषों की तरह टेस्टोस्टेरोन का स्तर नही होता हैं। जिसके कारण जब महिलाएं वजन उठाती है तो उनकी आसानी से मसल्स नही बन पाती हैं।

वजन उठाने से आपकी मसल्सImage Source: media.indiatimes

4. एबीएस- वर्कआउट से आप अपने पेट का कम कर सकती हैं
अगर आप अपने पेट को कम करना चाहती है तो उसके लिए सबसे आसान तरीका है मेडिटेशन करना। इसके अतिरिक्त आप कार्डियो, एरोबिक, व्यायाम से भी अपने शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकती हैं। कार्डियो, एरोबिक, व्यायाम से हमारे शरीर में मौजूद कैलोरी की मात्रा में कमी आती हैं। जिससे आपका वजन भी कम होता हैं।

एबीएस- वर्कआउट से आपImage Source: littleredtote

5. बीना दर्द के कुछ हासिल नही होता हैं।
एक्सरसाइज करने से कभी भी दर्द नही होता हैं। आप जब भी एक्सरसाइज करती है तो उससे केवल पसीना आता जिससे आपके शरीर में मौजूद सभी तरह की गंदगी बाहर निकल जाती हैं। वैसे अगर आप सही से एक्सरसाइज नही करती है तो आपकी मांसपेशियों में दर्द हो सकता है लेकिन कभी ऐसा नही होता है कि आप एक्सरसाइज करें और आपके शरीर में दर्द हो जाए।

200363983-002Image Source: theworkoutmagazine

6.  कार्बोहाइड्रेट बुरी होती हैं
अगर आप अपने आपको समकुलर दिखाना चाहती है तो उसके लिए कार्बोहाइड्रेट की जरुरत पड़ेगी। अगर आप अपने शरीर से कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कम कर देते है तो उससे आपके शरीर में मौजूद वसा कभी भी कम नही हो सकेगी। आपके शरीर को वसा से ज्यादा जरुरत कार्बोहाइड्रेट की होती हैं। लेकिन ऐसा नही है की इसके लिए आप अपने शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को ही ज्यादा कर दे हमारे शरीर को हर तरह के पदार्थो की एक न्यूनतम मात्रा की आवश्यकता होती हैं। जिससे वो सही से कार्य कर पाता हैं। कार्बोहाइड्रेट से हमारा मस्तिष्क भी सही से काम करता हैं।

कार्बोहाइड्रेट बुरी होती हैंImage Source: kbstrengthandwellness.files

7. प्रोटीन शेक से वजन कम होता हैं
ज्यादातर प्रोटीन शेक को बनाने के लिए सस्ते प्रोटीन विटामिन, चीनी और अन्य स्वाद बढ़ाने वाले मसालों का प्रयोग करते हैं जो कि आपके स्वास्थ के लिए सही नही होता हैं। लेकिन इसके पीने से आपका पेट एक लंबे समय तक भरा रहता हैं। अगर आप प्रोटिन शेक पीना पसंद करती है तो उसके लिए हमेशा एक उच्च गुणवत्ता के प्रोटीन का ही प्रयोग करें। लेकिन ऐसा नही है कि इससे आपका वजन कम हो जाएगा क्योकि प्रोटीन शेक से आपके शरीर में ताकत आती हैं।

प्रोटीन शेक से वजन कमImage Source: expertprotein

8. अंडे का सफेद भाग खाएं ना की पीला भाग
अक्सर लोगो को लगता हैं कि अंडे का पीला वाला भाग सेहत के लिए सही नही होता हैं लेकिन ऐसा नही हैं। आपके शरीर के लिए जितना जरुरत अंडे का सफेद भाग है उतनी ही जरुरत उसके पीले भाग की भी होती हैं। अंडे के पीले वाले भाग में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। जो कि हमारे शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बनाए रखने में मदद करता हैं।

अंडे का सफेद भाग खाएंImage Source: popsugar-

9. पीरीयड्स में कभी-भी वर्कआउट नही करना चाहिए
यह सबसे बड़ी बेवकूफी की बात है कि पीरीयड्स में वर्कआउट नही करना चाहिए। पीरीयड्स शरीर में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया हैं तथा इस दौरान आप कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र होती हैं। अगर आप पीरीयड्स के दौरान भी वर्कआउट करती हैं तो इससे आप उस दिनों होने वाले दर्द को कम कर सकती हैं।

पीरीयड्स में कभी-भी वर्कआउटImage Source: sleep

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments