कोहनी के कालेपन को दूर करें इन 6 तरीको से-Tricks to Lighten Dark Elbows

-

हमारी त्वचा बेहद ही नाजुक होती है। तेज धूप और प्रदूषण से इसे बचाने के लिए हमे हर संभव प्रयास करना होता है। खासतौर पर हमें अपनी कोहनियों के भाग पर ही अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि गर्मियों में कोहनियों का भाग खुला होने से इसका कालापन हमारी शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। इस कारण इस हिस्से को धूप से बचाने के साथ ही इसके कालेपन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए। कोहनियों के कालेपन की समस्या हर दूसरी महिला की होती है इसलिए हम आपके लिए आज कोहनियों के कालेपन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए है। जिनको अपनाकर आप अपनी कोहनियों को भी कालेपन से दूर रख सकती है।

1. नारियल का तेल

नारियल के तेल में विटामिन ई की भूरपर मात्रा होती है। विटामिन ई हमारी त्वचा की रंगत को निखारने में सहायता प्रदान करता है। साथ ही हमारी त्वचा को स्वस्थ भी बनाता है। इसके अलावा यह आपकी त्वचा की गहराईयों में पहुंचकर आपकी क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने का भी काम करता है।

REMEDIES-TO-GET-RID-OF-DARK-ELBOWS1Image Source :https://coconutoil.com/

ऐसे करें प्रयोग

  • बेहतर परिणाम पाने के लिए आपको नारियल के तेल को अपनी कोहनियों पर लगाकर कुछ मिनटों तक मसाज करनी होगा। इस तरह का प्रयोग दिन में दो बार करने से बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे है।
  • नारियल का तेल में नींबू के रस को मिला कर इस्तेमाल करने से कोहनी का कालापन तेजी से दूर होता है। इस मिक्सर में एक चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच नींबू को जूस मिलाना चाहिए। साथ ही इसे लगाने के बाद करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो ले।
  • इसके अलावा आप अपने लिए एक स्क्रब भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको नारियल का तेल और अखरोट लेने होंगे और इसका मिश्रण तैयार कर आप अपनी कोहनियों की डेड स्किन को दोबारा से सही कर सकती हैं।

2. नींबू

नींबू को प्राकृतिक ब्लीचिंग के रूप में देखा जाता है। यह त्वचा के कालेपन को दूर करने का बेस्ट उपाय है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो डेड स्किन को सही करता है। साथ ही यह त्वचा को अपने पुरानी रंगत में भी लाता है। इसके अलावा वो नई कोशिकाओं का भी निर्माण करता है।

LemonImage Source :https://www.sobeys.com/

ऐसे करें प्रयोग

  • नींबू को अपनी कोहनी पर कुछ मिनटों तक रगड़ने से भी कोहनी का कालापन दूर हो जाता है। इसके बाद इसे 15 मिनट बाद धो ले। धोने के बाद इस जगह पर मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें।
  • नींबू के साथ शहद का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसमें एक चम्मच शहद के साथ एक नींबू को मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाना चाहिए। इसके बाद इसे 20 मिनट बाद साफ पानी से धो ले।
  • आपको इस तरह का उपाय सप्ताह में हर दिन करना होगा। कुछ ही सप्ताह में आपको परिणाम देखने को मिल जाएगा।

3. दही

दही में भी लैक्टिक एसिड होता हैं जिसके कारण इसमें ब्लीचिंग तत्व होते है। यह त्वचा को साफ करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

REMEDIES-TO-GET-RID-OF-DARK-ELBOWS3Image Source :https://static.communitytable.parade.com/

ऐसे करें प्रयोग

  • एक चम्मच सिरका और थोड़ा सा दही लें। इस पेस्ट को अपनी कोहनी पर लगाएं और कुछ समय के लिए सुखने के लिए छोड़ दे। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद मॉश्चराइजर का प्रयोग करें। इस प्रयोग को रोज तीन से चार सप्ताह करें।
  • बेसन और दही का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसके लिए दो चम्मच बेसन और एक चम्मच दही को लेकर पेस्ट तैयार करें
  • इसके बाद इससे अपनी कोहनियों पर लगा ले।
  • सूख जाने पर इसकी मसाज कर लें
  • इसको सप्ताह में तीन बार लगाना होगा।

4. चीनी

कोहनियों के कालेपन को दूर करने के लिए चीनी का भी प्रयोग कर सकते है। चीनी तो सभी के घरों में आसानी से पाई जाती है। चीनी न सिर्फ त्वचा को साफ करती है, बल्कि उसे मुलायम भी बनाती है।

REMEDIES-TO-GET-RID-OF-DARK-ELBOWS4Image Source :https://www.naturecures.co.uk/

ऐसे करें प्रयोग

  • ऑलिव ऑयल और चीनी को पेस्ट तैयार करके इसे कोहनियों पर लगाना चाहिए।
  • इसे कोहनी पर कुछ मिनटों तक मसाज करनी चाहिए।
  • इसके बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसे रोज लगाना चाहिए

5. बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा भी कोहनियों को साफ करने के काम आता है।

REMEDIES-TO-GET-RID-OF-DARK-ELBOWS5Image Source :https://s.doctoroz.com/

ऐसे करें प्रयोग

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा और दूध को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इससे पेस्ट से कोहनियों को साफ करें।
  • कुछ मिनटों तक इस प्रक्रिया को करने के बाद इसको गुनगुने पानी से धो लें।
  • इस प्रक्रिया को हर दूसरे दिन अपनाएं।

6. एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा की कई समस्याओं को ठीक करने में कारगर होता है। यह एक अच्छा मॉश्चराइजर है। साथ ही यह त्वचा को डैमेज होने से बचाता है।

REMEDIES-TO-GET-RID-OF-DARK-ELBOWS6Image Source :https://ste.india.com/

ऐसे करें प्रयोग

  • इसके लिए आपको एलोवेरा का ताजा जेल लेना होगा।
  • इसके जेल को सीधे कोहनियों पर लगाएं।
  • करीब 30 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
  • इस प्रक्रिया को हर दिन करें।
  • कुछ सप्ताह बाद ही आपको इसके परिणाम देखने को मिल जाएंगे।

 

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments