कैसे चुने अपने बालों के लिए एक सही हेयर कलर

-

अपने आपको एक अलग लुक देने के लिए अक्सर लड़कियां पैसे खर्च कर देती हैं लेकिन आप चाहे तो कम पैसे में भी अपने आपको एक अलग लुक दे सकती हैं। इसके लिए सबसे आसान तरीका हैं अपने बालों को एक अलग ही अंदाज में पेश करना और इसके लिए आप हेयर कलर का प्रयोग कर सकती हैं। आजकल बालों को कलर करना सभी को बहुत पसंद आता है। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां हो या कोई आम लड़की आजकल हर कोई अपने बालों को कलर करना पसंद करता हैं।

अपने बालों से तो सभी प्यार करते है मगर जब आप उन्हे किसी सुन्दर कलर से रंगने की बात आती है तो कई लोगो को पता ही नहीं होता है कि उन्हे अपने बालों के लिए किस तरह के रंगो का चुनाव करना चाहिए। अगर आप को भी अपने बालों को कलर करते समय इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही कलर का चुनाव कर सकेंगी।

1. स्किन टोन के हिसाब से चुनें हेयर कलर
अपने बालों को कलर कराते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की आपकी त्वचा की रंग कैसा है। क्योकि यह जरुरी नहीं है की आप पर हर तरह का कलर सूट करे। इतना ही नहीं अगर आप दूसरों को देख कर अपने लिए हेयर कलर का चुनाव करती हैं तो वो भी गलत होगा तो अच्छा होगा की आप अपनी त्वचा के रंग को ध्यान में रख कर ही अपने लिए हेयर कलर का चुनाव करें।

Pick a hair colour that suits your skin toneImage Source: gbtyl

• ऑलीव स्किन टोन के लिए-
ऑलीव स्किन टोन के साथ हमेशा ही गहरे रंगों का ही चुनाव करना चाहिए। क्योकि अगर आप ऐसी स्किन टोन के साथ हल्के रंगों का चुनाव करेंगी तो उससे आपके बाल नकली से दिखने लगेंगे तो अच्छा होगी की आप गहरे रंगो का ही चुनाव करें।
• पिंक अन्डर टोन के लिए- पिंक अन्डर टोन के साथ आपको वार्म लाल रंग और सुनहेरे रंगों के प्रयोग से बचना चाहिए।
• न्यूट्रल और पैल अंडरटोन के लिए- न्यूट्रल और पैल अंडरटोन के साथ आप किसी भी रंग का चुनाव कर सकती हैं। क्योकि इस स्किन टोन के साथ हर तरह का रंग अच्छा लगता हैं।

hair colour tipsImage Source: uniwigs

• डार्क स्किन टोन के लिए- अगर आपकी स्किन टोन डार्क है तो आप कभी भी ब्राईट कलर का चुनाव ना करें और ना ही ऐसे रंगो का चुनाव करे जो ज्याद ही वॉर्म हो।
• ज्यादा ही पैक स्किन के लिए- पैक स्किन के साथ कभी भी गहरे रंगो का चुनाव नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं आपको काले और भूरे रंग का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपकी उम्र को बड़ा दिखाएंगे।
• विअटींस स्किन के लिए- इस तरह की स्किन टाईप के साथ आप गहरे रंगो का प्रयोग कर सकते हैं जैसे कि लाल, गहरा भूरा रंग और मोड भूरा रंग। इसके अलावा आप चाहे तो गोल्डन और ऑरेंज रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं।

2. उस कलर को जरुर रखें जो आपको सूट करता है
अपने लिए हेयर कलर चुनते समय काफी ज्यादा सोच विचार कर के ही रंगो का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि एक गलत चुनाव आपकी खूबसूरती को खराब कर सकता हैं तो आप जब भी अपने लिए किसी रंग का चुनाव करें तो अपने दिमाग में एक रंग को चुन लें इतना ही नहीं अगर आप और रंग भी देखती हैं तो उसके बाद भी अपनी स्किन टोन के अनुसार ही रंगों का चुनाव करें तथा उसी रंग को प्राथमिकता दें। वैसे आप चाहे तो इस में अपने दोस्तों की भी मदद ले सकती हैं।
• अगर आप पर हरा,  नारंगी,  लाल,  पीला रंग  सूट करता हैं तो आप वार्म कलर का भी प्रयोग कर सकती हैं जैसे सुनहरा भूरा, स्ट्रॉबेरी बलोन्ड और सुनहरा बलोन्ड।
• अगर आप पर लकड़ी के कोयले जैसा ग्रे या बैगनी रंग अच्छा लगता हैं तो आप महोगनी, चॉकलेट ब्राउन और सेंड बलोन्ड रंगो का भी प्रयोग कर सकती हैं।
• वैसे अगर आप पर पाइन हरा,  काला,  नीला रंग सूट करता हैं तो आप ब्राउन, ऐश बलोन्ड,  प्लैटिनम या बरगंडी रंगों का भी चुनाव कर सकते हैं।

3. आभूषण के अनुसार अपने लिए हेयर कलर चुने
वैसे एक और दिलचस्प तरीका भी है जिसके द्वारा आप अपने लिए एक सही हेयर कलर का चुनाव कर सकती हैं और वो तरीका है आभूषण के रंग। जो आभूषण आप पर बहुत अच्छे लगते हैं आप उनके अनुसार भी अपने लिए हेयर कलर चुन सकती हैं। क्योंकि कहीं ना कही आप अपने लिए आभूषण का चुनाव भी अपनी स्किन टोन को ध्यान में रख कर ही करती हैं। तो आप चाहे तो इसकी मदद से भी अपने लिए एक सही रंग का चुनाव कर सकती हैं।

आभूषण के अनुसार अपने लिएImage Source: ebay

• अगर आप पर गोल्ड के आभूषण अच्छे लगते हैं तो आपकी स्किन टोन वॉर्म होगी तथा इस तरह की स्किन टाईप के साथ वॉर्म कलर ही अच्छे लगते हैं। आप ऐसे में गोल्डन ब्राउन, लाइट ब्राउन और स्ट्रॉबेरी बलोन्ड रंगो का प्रयोग कर सकती हैं।
• अगर आप पर सिल्वर आभूषण अच्छे लगते हैं तो आपकी स्किन टोन काफी हल्की होगी तथा ऐसी स्किन टोन के साथ आप जेट ब्लेक,  ऐश ब्राउन,  बरगंडी और प्लैटिनम बलोन्ड रंगों का चुनाव कर सकती हैं।
• अगर आप पर दोनो ही तरह के आभूषण अच्छे लगते हैं तो आपकी स्किन टोन नेचुरल हैं तो ऐसे में आप ब्राउन, महोगनी और चॉकलेट रंगो का चुनाव कर सकती हैं।

बालों के लिए हेयर कलर चुनने के लिए अतिरिक्त टिप्स

• काला हेयर कलर- अगर आपकी त्वचा का रंग गहरा है तो आप अपने बालो के लिए काले रंग का भी प्रयोग कर सकती हैं। काले रंग क बाले भी बहुत पसंद किए जाते हैं और यह गहरे स्किन टोन के साथ बहुत अच्छे भी लगते है।

काला हेयर कलरImage Source: shopify

• ब्राउन हेयर कलर-  अगर आप अपनी उम्र से कम दिखाना चाहती है तो आप ब्राउन हेयर कलर का प्रयोग कर सकते हैं। वैसे ब्राउन कलर में भी आपको हल्का और गहरा दोनों ही रंग मिल सकते हैं और इसके दोनों ही शेड बहुत अच्छे होते हैं।

Brown hair colourImage Source: haircolortrends

• रेड हेयर कलर-  जहां तक लाल रंग की बात है तो यह रंग आजकल बहुत पसंद किया जा रहा है। इसमें आपका रुप और ज्यादा निखर जाता हैं और आप दुसरो से अलग भी लगती हैं। वैसे इस रंग में भी आपको हल्का और गहरा दोनो ही शेड मिल जाएगा।

Red hair colourImage Source: bbportal

• सुनहरा हेयर कलर-  सुनहरा हेयर कलर काफी लोगो को सूट नही करते हैं लेकिन अगर आपकी त्वचा का रंग गोरा है तो आप इस रंग का चुनाव कर सकती है क्योकि गोरे रंग पर यह कलर बहुत अच्छा लगता हैं और यह कलर आपको एक अलग लुक भी देगा।

Blonde hair colourImage Source: twimg

हेयर कलर चुनते समय इस बात का भी ध्यान जरुर रखे की उसमे किसी भी तरह के रसायनिक पदार्थों का प्रयोग ना किया गया है क्योकि इससे आपके बालों को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता हैं। इतना ही नहीं यह आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकता हैं। तो अच्छा होगा कि आप अपने लिए जो भी हेयर कलर चुनें वो प्राकृतिक पदार्थो से ही बने हो।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments