आम में छिपा है सेहत का खजाना

-

गर्मियों के आते ही शहर में चारों ओर आम की बहार देखने को मिल जाती है। आम को इसके गुणों और स्वाद के कारण फलों का राजा भी कहा जाता है। यह न सिर्फ स्वाद मे बेहतर होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। देश में आम की कई किस्में पाई जाती है। सभी किस्मों के स्वाद में अंतर होता है। गर्मियों में आने वाले इन आमों से कई गंभीर बीमारियों के इलाज किए जा सकते है। साथ ही कई बीमारियों से बचा भी जा सकता है जैसे…तनाव, हार्ट प्रॉबल्म, अर्थराइटस, और कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाने में सक्षम है। आम के अंदर विटामिन ए, सी, और ई के साथ ही अमिनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमें कई बीमारियों से बचाता है। चलिए जानते है आम से किन बीमारियों से बचा जा सकता हैं

1 बढ़ाए याददाश्त
आम में याददाश्त बढ़ाने के कई गुण पाए जाते है। इसके अंदर गलूटामिन नामक एसिड पाया जाता है जो हमारी याददाश्त को बढ़ाने में सक्षम होता है। इस एसिड से कई बातो को लंबे समय तक याद रखा जा सकता है।

बढ़ाए याददाश्तImage Source: yurtopic

2 वजन बढ़ाने में मददगार
आम का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है। 150 ग्राम आम के अंदर करीब 86 कैलोरी पाई जाती है। इतनी कैलोरी हमारे शरीर के द्वारा आसानी से अवशोषित कर ली जाती है। इसके अलावा आम में स्टार्च पाया जाता है। यह स्टार्च भी वजन को बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है।

वजन बढ़ाने में मददगारImage Source: co

3 कैंसर के खतरे को कम करना
आम में एंटी ऑक्साइड, फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमें कैंसर जैसी बीमारी से बचाने मे सक्षम होता है। एक रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि आम के सेवन से कैंसर के होने वाले कारणों को कम किया जा सकता है।

कैंसर के खतरे को कम करनाImage Source: primedcare

4 पाचन तंत्र को मजबूत बनाना
आम में कई ऐसे गुण पाए जाते है जो अपच और एसीडीटी जैसी कई समस्याओं का दूर करते है। कई बार हमें भोजन करने के बाद अपच की समस्या होने लगती है। खाना खाने करीब एक घंटे बाद ही आम का सेवन करना चाहिए। इससे खाना भी पच जाता है और फल का भी भरपूर लाभ शरीर को मिल पाता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनानाImage Source: omidoo

5 खून को बढ़ाना
खून में आयरन की कमी या शरीर में खून की कमी की समस्या अक्सर महिलाओं में देखने को मिलती है। जिसको भी एनिमिया की समस्या पाई जाती है, चिकित्सक उन्हें आम का सेवन करने की सलाह देते है। क्योंकि आम के अंदर भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। रोजाना आम का सेवन करने से शरीर में खून का स्तर बढ़ता है और खून की कमी से होने वाली कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

खून को बढ़ानाImage Source: olwomen

6 एक अच्छा एंटी एजिंग
आम में विटामिन ए और विटामिन सी होता है। यह दोनों ही विटामिन कोलोजेन प्रोटीन को बनाने में सहायक होते है। कोलोजेन शरीर के कनेक्टिव टिशू को सुरक्षित करके त्वचा की बढ़ती उम्र के कारणो को रोकता है।

एक अच्छा एंटी एजिंगImage Source: agein

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments