वजन कम करना हो तो ना पिएं ये ड्रिंक्स

-

आज के दौर में हर महिला चाहती है वो भी फिल्म की अभिनेत्रियों की तरह दिखने लगे। अभिनेत्रियों की तरह दिखने के लिए सबसे पहले महिलाएं अपने वजन को कम करना शुरू कर देती है। इसके अलावा समाज में आज अवधारणा यह भी है कि जो महिलाएं पतली होती है वो ज्यादा आकर्षक होती है। इस कारण भी महिलाओं और लड़कियों में पतले होने का क्रेज बढ़ गया है। पतली होने के लिए महिलाएं कभी किसी डॉक्टर से परामर्श लेती है तो कभी खुद ही डाइटिंग शुरू कर देती है। लेकिन वेट कम करने से पहले यह जान लेना बेहद ही जरूरी है कि इसके लिए सही डाइट प्लान क्या है। क्योंकि अक्सर हमें इस बारे में पूरी जानकारी न होने के कारण हम अपने शरीर के फैट को कम करने की बजाय उसे बढ़ा लेते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंकस के बारे में बताने जा रहें है। जिनसे आपके वजन को कम करने के जारी मिशन में मुश्किल उत्पन्न होगी। इन ड्रिंकस को पीने से न सिर्फ आपका वजन बढ़ेगा बल्कि आप अपना वजन भी कम नहीं कर पाएंगी जानें कौन सी है वह ड्रिंकस।

1 चॉकलेट मिल्क
चॉकलेट मिल्क सभी को पसंद आता है। इसे हर उम्र के लोग पीना पंसद करते है। साथ ही लड़कियों को तो चॉकलेट से बनी सभी चीजें बहुत ही पसंद आती है। कई लोग तो इसे सुबह ही पीना पंसद करते है। आपको बता दें कि जो महिलाएं वजन कम करने के लिए डाइट प्लान को फॉलो कर रही है उन्हें इस चॉकलेट मिल्क से दूरी बनानी होगी। क्योंकि चॉकलेट मिल्क में 200 से 250 कैलोरी होती है। साथ ही इसमें चीनी डालकर पीने से कैलोरी की मात्रा और अधिक बढ़ जाती है।

चॉकलेट मिल्कImage Source: dhakainsider

2 भैंस का दूध
अक्सर हमारे घरों में भैंसे का दूध ही लिया जाता है। इस दूध को पीने से भी वजन में इजाफा होता है। जो महिलाएं वजन घटा रही हैं उनको भैंस के दूध की जगह पर गाय के दूध को पीना चाहिए। भैंस के दूध में भी 285 कैलोरी होती है। जिससे हमारे शरीर का फैट बढ़ता है।

भैंस का दूधImage Source: motherjones

3 लस्सी
गर्मियों में हर जगह पर आप लस्सी बिकते हुए देख सकते है। लस्सी सभी को बेहद ही पंसद आती है। यह शरीर की गर्मी को भी शांत करती है। लस्सी के एक गिलास में 200 कैलोरी पाई जाती है। एक गिलास में मलाई डालकर पीने से वजन बढ़ने लगता है। वजन कम करने वाली महिलाओं को भी इसको पीने से बचना चाहिए।

लस्सीImage Source: wp

4 बनाना मिल्क शेक
बनाना के मिल्क शेक से भी वजन बढ़ता है। कई लोग तो इसे वजन बढ़ाने के लिए ही पीते है। जिम जाने वालों को तो इसे पीने की ही सलाह दी जाती है। इसमें 100 से अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इस कारण इसे भी वजन घटाने में बाधा माना जाता है।

बनाना मिल्क शेकImage Source: bigcommerce

5 स्मूदीज
एक गिलास फलों से बनी स्मूदीज भी वजन को बढ़ाने का काम करती है। इसमें 260 कैलोरी होती है। इसको पीने से भी वजन बढ़ता है। इस कारण इसे पीने से भी वजन कम होने की जगह पर बढ़ने लगता है। वजन कम करने वालों को इससे भी तौबा करना होगा।

Strawberry fruit drinkImage Source: amazonaws

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments