त्वचा के लिए वरदान है जायफल

-

जायफल को कई तरह की बीमारियों से निजात पाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। जायफल को खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर की त्वचा और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए एक कारगर उपाय है। यह स्वाद में मीठा होता है। जायफल का इस्तेमाल कई कंपनियां कॉस्मेटिक बनाने के लिए करती हैं। जायफल का तेल नसों में रक्त प्रवाह को ठीक करता है। यह हमारे पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है। चलिए जानते है इससे जुड़े कुछ और फायदों के बारे में।

benefits of nutmeg for skin problem1Image Source: gyanherbal

1. चोट के निशान को सही करने में
अक्सर लोगों के शरीर पर चोट आदि लग जाती है। शरीर में किसी जगह पर चोट लगने से काले रंग का निशान हो जाता है। इस निशान को सही करने के लिए जायफल को इस्तेमाल किया जा सकता है। जायफल के साथ सरसों के तेल को मिलाकर चोट वाली जगह पर मालिश करने से यह निशान हल्का होने लगता है। इस तेल की मालिश करने से खून का संचार भी ठीक हो जाता है। शरीर में स्फूर्ति आ जाती है।

benefits of nutmeg for skin problem2Image Source: amazonaws

2. आंखों के नीचे काले घेरे को ठीक करें
आजकल ज्यादा काम करने से महिलाओं की आंखों के नीचे काले घेरे होने की समस्या होने लगती है। इन काले घेरों की समस्या में भी जायफल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना आपको जायफल का पेस्ट आंखों के नीचे लगाना होगा। थोड़े ही दिनों में आपको फर्क पता चलने लग जाएगा।

benefits of nutmeg for skin problem3Image Source: tipsted

3. चेहरे की झांइयों से मिलेगी निजात
हम इस बात को अच्छे से समझ सकते हैं कि चेहरे की झाइयां कितनी ज्यादा बुरी लगती हैं। ऐसे में आप इनसे निजात पाने के लिए जायफल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको पानी और जायफल को लेना है। फिर इसको किसी पत्थर पर घिसना है। फिर आपको इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाना है और सूख जाने के बाद पानी से इसे धो लेना है। जान लें कि ऐसा करने से आपको झाइयों से तो निजात मिलेगी ही, साथ ही चेहरे पर भी अलग ही ग्लो नजर आएगा।

benefits of nutmeg for skin problem4Image Source: intoday

4. झुर्रियों को कहें बाय-बाय
आप एक महीने जायफल का इस्तेमाल करके झुर्रियों की समस्या से भी निजात पा सकती हैं। इसको भी आपको पीस कर पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाना है। जिसके बाद आपको कुछ ही दिनों में असर साफ दिखने लगेगा।

benefits of nutmeg for skin problem5Image Source: hinditips

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments