चेहरे के काले दाग को दूर करने के घरेलू नुस्खे – How to Remove Dark Spots on Face

-

गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा, तौबा ख़ुदा खैर करे, खूब है करिश्मा, गोरे-गोरे मुखड़े पे ..। अब अगर इस मुखड़े पर काले दाग दिखने लगें, तो उस समय आप क्या करेंगी। किसी के भी चेहरे पर झाइयां, दाग-धब्बे या किसी भी प्रकार के अनचाहे निशान अच्छे नहीं लगते। फिर चाहे वो स्त्री हो या पुरुष। ये दाग उन जैसे लोगों के लिए एक सजा बन जाते हैं, क्योंकि समाज के लोग भी उन लोगों को नही स्वीकारते। हमारा समाज हर समय, हर वक्त, हर जगह इस दाग के होने का एहसास कराता है।

चेहरे के बदसूरत काले दागों को हटाना हर लड़की या लड़के की चाहत होती है। जिससे वो समाज में एक आत्म-विश्वास के साथ जी सकें। तेज़ी से बढ़ती तकनीक की वजह से आजकल ऐसे कई नुस्खे मौजूद हैं। जिनसे दाग धब्बे आसानी से हटाए जा सकते हैं। इसलिए अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन इससे पहले यह जानना जरुरी है की यह दाग-धब्बे हमारे शरीर में क्यों होते है?


freckles Image Source: https://img.ehowcdn.com/

आज के दौर का बढ़ता प्रदूषण, खान-पान और रोजमर्रा जिंदगी की अपनी परेशानियां इसका कारण बनती है, क्योंकि आज के भाग दौड़ वाली जिंदगी में हर इंसान परेशान है। जिसका असर हमारे जीवन में गहरा प्रभाव डालता हैं। आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहें हैं। जिससे आपको इस समस्यां में राहत मिलेगी। हालांकि मेकअप के द्वारा इन दागों को छुपाया जा सकता है, पर यह उपाय ज़्यादा प्रभावी नहीं होते हैं। घरेलू नुस्खें दाग धब्बों पर धीरे धीरे पर गहराई से प्रभााव छोड़तें हैं।

दाग धब्बों से निजात पाने के लिए घरेलू उपाय

नीबू का रस – नीबू में अधिक मात्रा में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। नीबू का प्रयोग हम सौन्दर्यवर्धक नुस्खों के रूप में भी करते है। कॉटन पैड के द्वारा चेहरे के कील मुंहासों पर नीबू का रस लगाएं। इसे तब तक रहने दें जब तक त्वचा नीबू के रस को सोख ना लें और फिर चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। नीबू का रस एक प्राकृतिक ब्लीच का काम करते हुए चेहरे के काले धब्बों को खत्म कर चेहरे को चमकदार बनाता है।

Lemon Juice Image Source: https://cdn2.stylecraze.com/

प्याज का रस – नीबू के रस की तरह प्याज का रस भी रामबाण की दवा के रुप में काम करता है। यह एक बेहतरीन औषधि है जो हार्टअटैक, कोलेस्ट्राल, ब्लडप्रेशर जैसी घातक बीमारियों से तो बचाता ही है साथ में हमारे चेहरे पर पड़ रही झाई कील-मुंहासे पर भी प्रभावी ढंग से काम करता है। यदि प्याज का रस शहद के साथ मिलाकर लगाया जाए तो सारे दाग धब्बों से निजात पाया जा सकता है। इसके लिए प्याज का रस काफी असरदार होता है।

Onion juice Image Source: https://naturalwayforhealth.com/

हल्दी और नीबू का रस – हल्दी एक चम्मच, एक चम्मच शहद और नीबू के रस को मिलाकर इसका मिश्रण तैयार करें। फिर इस लेप को चेहरे पर लगा कर 1घंटे के लिए छोड़ दें। फिर एक घंटे के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे कील-मुंहासों और दाग धब्बों पर काफी असर दिखाई देगा।

LemonImage Source: https://www.dailyexcelsior.com/

मेथी (मेथी) पत्तियां – मेथी न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि त्वचा के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होती है। मेथी की पत्तियां हमारे शरीर के लिए उतनी ही उपयोगी है जितना उसके बीज। मेथी के दाने में फॉस्फेट, लेसिथिन और न्यूक्लिओ अलब्यूमिन जैसे पोषक तत्व होते है। इसके अलावा इसमें फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर आदि के भी गुण मिलते हैं। जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। ये चेहरे के काले धब्बों के लिए एक वरदान साबित होती है। इसकी पत्ती को पीसकर चेहरे पर लगाने से काले धब्बों पर काफी अराम मिलता है।

fenugreek leaves Image Source: https://ayefresh.com/

दही – दही जो हर घर में आसानी से पाई जाती है। हमारे खान-पान में ऐसी कई चीजें शामिल हैं, जिनके साथ खूबसूरती और स्वास्थ्य का खजाना छिपा होता है। उन खजानों में दही एक ऐसी चीज है, जिसका उपयोग हर तरह से फायदेमंद है। दही स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य को निखारने में भी महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह एक बढ़िया, सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला सौंदर्य प्रसाधन है। जो हर घरों में पाया जाता है। दही विटामिन सी और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है। जो चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। यह त्वचा के अंदर बाहर दोनों ओर से लाभ पहुंचाता है। इसको चेहरे पर लगाने से यह चेहरे के काले दाग धब्बों को दूर कर त्वचा की सफाई करता है और एक प्राकृतिक चमक को बढ़ाता है।

Curd on faceImage Source: https://i.ytimg.com/

ककड़ी और नीबू का रस – खीरे के प्रयोग से त्वचा स्वस्थ एवं तंदरूस्त रहती है। ज़्यादातर सौंदर्य प्रसाधनों में किसी न किसी रूप में खीरे की भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया है। ककड़ी और नीबू के रस के साथ करौंदे को मिलाकर इसका लेप तैयार करें और चेहरे पर 5 से 10 मिनिट तक लगा रहने दें। इससे दाग धब्बों के कम होने में सहायता मिलती है।

केले और ककड़ी का मिश्रण – ताजा केला लीजिए और इसको खीरे के रस के साथ मिलाकर चिकना पेस्ट बना लीजिए। फिर अच्छी तरह से दोनों सामग्री मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर सभी तरफ अच्छे से लगा लीजिए। यह सूखी त्वचा से बचाता है। इस पैक में केला त्वचा में नमी बनाए रखता है और चेहरे पर निखार के साथ काले दाग-धब्बों को साफ करता है।

Banana-Face-PackImage Source: https://www.angelmakeups.com/

चंदन और गुलाब जल – एक चम्मच चंदन के पाउडर में कच्चा दूध, शहद और गुलाब जल की 3-4 बूंद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पैक को चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं रखें। 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें। शहद एंव चंदन त्वचा के लिए प्राकृतिक मोश्चराइजर है और गुलाब जल त्वचा को नई रंगत प्रदान करता है। यह फेस पैक सर्दियों में सूखी त्वचा के इलाज के लिए सबसे अच्छा है।

Sandal with rose waterImage Source: https://xinhcangay.com/

संतरा और दही – संतरे के छिलके को 2-3 चम्मच दही के साथ मिक्सी में पीस लें। फिर उसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अपने चेहरे को गरम पानी से धोएं और उसके बाद इस पैक को 30 मिनट तक के लिए लगाएं रखे। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे बंद पोर्स खुलते हैं, साथ ही डेड सेल्स और गंदगी साफ होती है। इस पैक को लगाने से चेहरा तो गोरा होता ही है, सभी दाग धब्बे मिट जाते हैं।

प्याज और लहसुन का रस का मिश्रण – आपने कभी जाना है की जो चीजों को हम मसालों के उपयोग में लाते है, वह कभी सौंदर्य-प्रसाधन का साधन बनेंगे। प्याज-लहसुन की जरुरतें तो बचपन से ही देखते आए है। लेकिन चेहरे के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में आज हम पहली बार जान रहे है। जी हाँ यही तो है इस साइट के गुण जिसे आपने कभी नही जाना। प्याज-लहसुन दोनों को मिलाकर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे के उस भाग पर लगाएं जहां-जहां काले दाग है। फिर 10 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बों पर काफी असर दिखाई देगा।

Onion and garlic Image Source: https://d2eav5lh30za4j.cloudfront.net/

चेहरे को भाप दें – बाहर उड़ने वाली धूल से आपके चाहरे के रोम छिद्र बंद हो जाते है। जिसके लिए अपने चेहरे पर भाप देना जरुरी होता है।

Steam on faceImage Source: https://www.topinspired.com/

विटामिन ई का तेल – विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कोलेजन (कोलेजन एक प्रोटीन है जो त्वचा को कमसिन बनाए रखने में मदद करता है) को क्षति होने से बचाते हैं। विटामिन ई तेल से चेहरे की रोज मालिश करें। जिससे चेहरे पर एक चमक तो आएगी ही साथ में चेहरे में फैलें काले धब्बे भी दूर होगें।

Vitamin E OilImage Source: https://jadiebeauty.files.wordpress.com/

एलोवेरा – चेहरे के किसी भी दोष के लिए एलोवेरा सबसे ज़्यादा उपयोग में आने वाला प्राकृतिक पदार्थ है। एलोवेरा चेहरे की त्वचा को निखार देने में चमत्कारी रूप से काम करता है। कील मुहांसे या अन्य किसी भी दोष को चमत्कारी रूप से ठीक करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। नियमित रूप से इसका प्रयोग करने से ना केवल चेहरे के दाग धब्बे कम होते हैं, बल्कि भविष्य में भी ऐसे कील मुहांसे होने की संभावना कम होती है। एलोवेरा के नियमित इस्तेमाल से त्वचा के रंग पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।

Aloe Vera Image Source: https://www.laprensa.hn/

छाछ – छाछ जो हर घरों में असानी से पाया जा सकता है छाछ में लोहा, जस्ता, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है। जो हमारे शरीर में उर्जा प्रदान करते है। इसमें लेक्टिक एसिड होने के कारण आपकी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होता है। छाछ के लगाने से आपके चेहरा के काले धब्बे हटाए जा सकते है। चेहरे पर टमाटर के साथ इसका मिश्रण तैयार करके लगाने से त्वचा में अच्छा प्रभाव पड़ता है।

Buttermilk with tamato juice Image Source: ww.healthcuretips.com/

काले धब्बों से बचने के उपाय

थोड़ी सी अगर सावधानी बरती जाए तो चेहरे पर पड़ रहे काले दाग धब्बों एवं झुर्रियों से बचा जा सकता है –

गलत खानपान – आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी ना हो इसके लिए बहुत जरूरी है अपने खान-पान का विशेष तौर पर ध्यान दें। गलत खानपान के कारण एजिंग की समस्यां पैदा होती है। ज्यादा तला हुआ खाना या जंक फूड से त्वचा को नुकसान तो पहुंचता ही है। इससे त्वचा पर मुंहासे व झुर्रियों जैसी कई समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं।

salad Image Source: https://medizrail.ru/

तनाव – ज्यादा तनाव भी आदमी को चिड़चिड़ा बना देता है इसका असर हमारी त्वचा पर पड़ता है।

विटामिन सी – शाकाहारी लोग जो अंडे-मांस का सेवन नहीं करते उनके लिए यह फल वरदान साबित हो सकते हैं। इन फलों में एस्कॉर्बिक अम्ल होता है जो सिट्रस फल जैसे, नींबू, संतरा, अमरूद, मौसम्मी आदि में पाया जाता है। विटामिन सी शरीर के अंदर की हर कोशिका को बनाने में योगदान देता है। वह लोग जिनके अंदर विटामिन सी की कमी हो जाती है, उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती है और त्वचा भी लूज हो जाती है।

fruits with vitamin cImage Source: https://www.somaveda.org/

पौष्टिक भोजन – हमारे शरीर में पोषक तत्वों का होना बहुत ही जरूरी होता है और वो हमें प्राप्त होता है संतुलित भोजन से। जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा वसा की भरपूर मात्रा पाई जाती हो और ऐसे ही भोजन को शक्तिदायक भोजन कहते हैं। अधिक प्रोटीन वाला भोजन शरीर निर्माण करने में सहायक होता है। स्वस्थ रखता हैं और शक्ति प्रदान करते हैं। पूरे प्रोटीन्स जब हमारे शरीर को मिलेंगे तो हमारे चेहरे में चमक अलग ही दिखाई देगी।

vegetables

Image Source: https://www.dhvanishah.com/

काले धब्बे के मिटाने के लिए कॉस्मेटिक और आधुनिक उपचार
आज के इस भौतिक युग में नए नए तरीकों को अपनाया जा रहा है। अब हर कठिन कार्य सरल और सुलभ हो चुके है। सुंदर दिखने की चाहत को पूरा करने के लिए आज कई नई तकनीक बाजार में उपलब्ध हैं। जिनसें छोटे से छोटे दाग या धब्बों को अब आसानी से हटाया जा सकता है। एक्ने स्कार, केमिकल पील, माइक्रोडर्माब्रेजन, लेजर हेअर रिमूवल, इंस्टंट फेसलिफ्ट, नॉन सर्जिकल बॉडी कलरिंग, दाँतों की सफाई और सफेदी, बोटोक्स ट्रीटमेंट और फिलर्स जैसे इसमें कई तरह की सर्जरी होती है। जिसे आज की युवा पीढ़ी अपना रही है। यह सर्जरी काफी मंहगी होती है, हर किसी को इसे अपनाना मुश्किल होता है। इसके अलावा इसके परिणाम भी सही नहीं रहते। युवा पीढ़ी के लिए ऐसे आधुनिक उपचार मददगार साबित हो रहें हैं। आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी को अपनाईए और निखारिए अपनी त्वचा को इसके कोई भी साइड इफेक्ट नही है, बल्कि इन उपयों को अपनाने से आपको एक प्राकृतिक चमक प्राप्त होगी।

Naina
Nainahttps://hindi.blushin.com
"जिंदगी कितनी खुबसूरत है ये देखने के लिए हमें ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है, जहाँ हम अपनी आंखे खोल ले वहीँ हम इसे देख सकते है ।"

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments